न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाभी तबस्सुम के निधन से अरुण गोविल हुए भावुक, बोले- 'बहुत ही प्यारी और खुशमिजाज महिला थीं'

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का 18 नवंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में है। इस बीच, रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी तबस्सुम के निधन पर प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Nov 2022 4:20:54

भाभी तबस्सुम के निधन से अरुण गोविल हुए भावुक, बोले- 'बहुत ही प्यारी और खुशमिजाज महिला थीं'

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का 18 नवंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में है। इस बीच, रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी तबस्सुम के निधन पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, तबस्सुम, अरुण गोविल की भाभी थीं। अभिनेत्री की शादी अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से हुई थी। दोनों का एक बेटा होशांग गोविल भी है। अरुण गोविल भी अपनी भाभी के निधन से गहरे शोक में हैं। उन्होंने भाभी के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना शोक जाहिर किया है।

अरुण गोविल E-Times से बातचीत में कहते हैं, 'यह सबसे दुखद है। वह मेरी सबसे पसंदीदा फैमिली मेंबर थीं। बहुत ही प्यारी और खुशमिजाज, वह एक शानदार महिला थीं। जब मैं मेरठ से मुंबई आया तो अपने भाई और उनके साथ काफी समय तक रहा था। मैं एक फ्रेशर था और बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की जद्दोजहद कर रहा था। मैं उनके साथ फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन के सेट पर भी जाया करता था।'

अरुण गोविल ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें सालों इंटरव्यू लेते और उनकी कड़ी मेहनत को देखा है। मैं उनके साथ अमीन सयानी के रेडियो रिकॉर्डिंग के लिए अमीनजी के स्टूडियो भी जाता था, जो रीगल सिनेमा के पास था। उन्हें इतना शानदार और दिलचस्प काम करते देखना, एक बेहतरीन अनुभव था। मुझे उनका कोई विशेष इंटरव्यू याद नहीं है, लेकिन उनका शो बहुत सफल था, क्योंकि उन्होंने सभी सफल फिल्मी सितारों का इंटरव्यू लिया था।'

अरुण गोविल आखिरी में कहते हैं, 'मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। बस यही कहूंगा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे।' अरुण गोविल और उनका पूरा परिवार इस वक्त गहरे दुख में है।

वे हमेशा तस्वीर की तरह जेहन में रहेंगी : अमिताभ बच्चन

तबस्सुम के निधन पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि वह एक तस्वीर की तरह उनके जेहन में रहेंगी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'प्रतिभाशाली तबस्सुम, एक्टर, एंकर, टीवी होस्ट, ऑल राउंडर… का निधन हो गया.. फूल खिलें हैं गुलशन गुलशन… वे सभी एक-एक कर हमें छोड़कर जा रहे हैं… और यह समझ से परे है.. आप केवल उनकी उपस्थिति और जीवन के समय को आंखों और दिमाग के सामने याद करते हैं।'

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'और वे हमेशा समय की एक इमेज बने रहते हैं.. अपरिवर्तित, मुक्त और स्वतंत्र की स्वतंत्रता में... और फिर वे चले जाते हैं, और इसकी थाह (हालचाल) नहीं ली जा सकती.. लेकिन जीवन जारी रहता है… ' बिग बी ने अपने ब्लॉग के आखिर में लिखा, 'जीवन में हर वक्त, हर कुछ, हर दिन, हर जगह पूरा नहीं मिलता !! यहां तक कि एक उचित नींद भी नहीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती