न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्शी खान का खुलासा: बिग बॉस आफ्टर पार्टी में सलमान खान का अलग ही अंदाज़, बोलीं- किसी से मतलब नहीं

बिग बॉस फेम अर्शी खान ने शो और सलमान खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अब बिग बॉस में एंटरटेनमेंट पहले जैसा नहीं रहा और सलमान आफ्टर पार्टी में भी कंटेस्टेंट्स से दूरी बनाए रखते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 3:38:33

अर्शी खान का खुलासा: बिग बॉस आफ्टर पार्टी में सलमान खान का अलग ही अंदाज़, बोलीं- किसी से मतलब नहीं

बिग बॉस फेम अर्शी खान अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शो और सलमान खान को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं। अर्शी ने बताया कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस के हालिया सीज़न्स में मज़ा और एंटरटेनमेंट पहले जैसा नहीं रहा।

उन्होंने कहा, “हमारे सीज़न में हर किसी में कुछ न कुछ ऐसा था जो दर्शकों को बांध कर रखे। हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे जैसे लोग शो में धमाल मचाते थे। अब तो लगता है कि प्रतिभा से ज्यादा रिश्तों और कनेक्शन को प्राथमिकता दी जा रही है।”

"जो एंटरटेन नहीं करता था, बाहर हो जाता था"

अर्शी ने अपने सीज़न को याद करते हुए कहा, “हमारे वक्त में जो कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पाता था, उसे तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आजकल अगर कोई घर के कोने में चुपचाप बैठा है और सिर्फ ‘किसी का अपना’ है, तो उसे न सिर्फ शो में बनाए रखते हैं बल्कि टॉप 5 तक पहुंचा देते हैं। यह बदलाव साफ दिखता है।”

सलमान खान पर क्या बोलीं अर्शी?

जब अर्शी से पूछा गया कि ये सब निर्णय आखिर कौन करता है, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया, “सलमान खान इसमें दखल नहीं देते होंगे। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं होता। मुझे लगता है कि इसके पीछे कुछ और लोग होते होंगे। सलमान खान बहुत ज्यादा इंटरफेयर नहीं करते।”

आफ्टर पार्टी का अनुभव

सलमान खान को लेकर अर्शी ने एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “सलमान सर फिनाले के बाद होने वाली आफ्टर पार्टी में भी हमसे बहुत ज्यादा घुलते-मिलते नहीं हैं। उनका रवैया साफ होता है—तुम्हें जो करना है अपनी ज़िंदगी में करो, मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं शो कर चुका हूं, स्टेज पर तुम्हें जहां सुधार की ज़रूरत थी वहां बता दिया, अब आगे का सफर तुम्हारा है।"

"सलमान खान को किसी से मतलब नहीं"

अर्शी ने अपने अनुभव पर ज़ोर देते हुए कहा, “वो किसी से पर्सनली नहीं जुड़ते। उन्हें यही फर्क नहीं पड़ता कि आप शो के बाद क्या कर रहे हैं या नहीं। उनके लिए बस शो और उनका काम अहम है। उसके आगे उन्हें किसी की लाइफ में दखल देने की आदत नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब