न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 18 : अब इस कंटेस्टेंट के सफर पर लगा ब्रेक, शोएब ने बताया शो में हिस्सा नहीं लेने का कारण

सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों कलर्स टीवी पर छाया हुआ है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 12:34:32

Bigg Boss 18 : अब इस कंटेस्टेंट के सफर पर लगा ब्रेक, शोएब ने बताया शो में हिस्सा नहीं लेने का कारण

सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों कलर्स टीवी पर छाया हुआ है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में अब एक और कंटेस्टेंट देखने को नहीं मिलेगा। माइंड कोच अरफीन खान का घर से बोरिया बिस्तर गोल हो गया। अरफीन से पहले हेमा शर्मा, मुस्कान बावने, नायरा बनर्जी और शहजाद धामी का सफर भी थम चुका है। शो 6 अक्टूबर से शुरू हुआ था। शो से बाहर आने पर अरफीन ने कई चीजों पर बात की।

अरफीन ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बातचीत की। इस दौरान अरफीन से पूछा गया कि क्या आपको उम्मीद थी कि इस हफ्ते आप बेघर हो सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं, मैं भी इससे बहुत हैरान हूं। इसके बाद अरफीन से पूछा गया कि आपकी जगह किसे इस सप्ताह शो से निकाला जाना चाहिए था? इस पर अरफीन ने कहा कि तजिंदर बग्गा। मैंने शो में इस उम्मीद से एंट्री की थी कि लोग मुझे माइंड कोच के रूप में देखेंगे। मैं अपनी रियल पर्सनलिटी के साथ घर में रहना चाहता था उसका प्रचार करने के लिए।

सलमान ने कभी मेरा मजाक नहीं बनाया और मुझे लगता है कि काम को बढ़ावा देने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि ये लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अरफीन बोले, ‘बिग बॉस’ में मैंने दिन में 5 बार नमाज पढ़ना शुरू किया। बहुत समय से मैं कोशिश कर रहा था, लेकिन पढ़ नहीं पा रहा था। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी सफलता है।

अरफीन से रजत दलाल से उनकी दोस्ती पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि दोस्ती हमेशा रहेगी। फिर अरफीन से पूछा गया कि आपके हिसाब से विजेता बनने की क्षमता किसमें है? उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी पत्नी सारा अरफीन खान और अगर वो नहीं तो रजत और चाहत पांडे।

arfeen khan,mind coach arfeen khan,bigg boss 18,bb 18,sara arfeen khan,Salman Khan,arfeen eliminate,shoaib ibrahim,dipika kakar

‘बिग बॉस’ पर्सनलिटी के बजाय बना कंटेट शो : शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हैं। उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है। शोएब ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक सेशन आयोजित किया था। इसमें उनसे उनके फैंस ने कई सवाल पूछे। एक फैन ने पूछा कि वे BB 18 में क्यों नहीं आए। इस पर शोएब ने कहा कि हो सकता है मैं गलत हूं, पर मुझे पर्सनली ऐसा लगता है कि ‘बिग बॉस’ जो है वो अब पर्सनलिटी का शो नहीं रहा है, वो अब कंटेंट का शो बन गया है।

पहले के सीजन में ये पर्सनलिटी का शो हुआ करता था, लेकिन अब वो ऐसा है कि जितना आप कंटेंट दोगे उतना ज्यादा आप दिखोगे या आपको दिखाया जाएगा या आप आगे तक जाओगे, तो ये वजह है। लेकिन फिर भी, जैसा कि मैंने कहा कि इस बार मैं अपने आपको कन्विंस करने में नाकामयाब रहा, लेकिन अगर आगे कर लिया तो देखेंगे।

अभी तो ऐसा लगता है कि ये शो या तो किसी पर बहुत ज्यादा एहसान कर रहे होते हैं या बहुत ज्यादा अपमानित कर रहे होते हैं। ऐसा लगता है कि यार पर्सनलिटी नहीं दिख रही, कंटेंट ज्यादा हैं। उल्लेखनीय है कि शोएब की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ‘बिग बॉस’ के 12 वें सीजन की विजेता बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री