इस साल 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। अमिताभ के बर्थडे को खास बनाने के लिए कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर सरप्राइज प्लान किया गया है। ये ऐसा सरप्राइज है जो फैंस के लिए भी बड़ी ट्रीट होगी। अमिताभ के बर्थडे को खास बनाने किए केबीसी 14 में जया और अभिषेक बच्चन गेस्ट बनकर आएंगे। ये पहली बार होगा जब जया बच्चन इस शो का हिस्सा बनेंगी। अभिषेक बच्चन पहले भी कई बार कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आ चुके है। अमिताभ की जया और अभिषेक संग फोटो सोनी टीवी के इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई है। जिसमें अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर फैंस से मुबारकबाद भेजने को कहा गया है। जिसकी विशेज बेस्ट होंगी उसे केबीसी शो में दिखाया जाएगा।
अमिताभ के बर्थडे को लेकर प्लान किया गया केबीसी का ये स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर, मंगलवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा। जिसका प्रोमो भी शेयर किया गया है जिसमें अभिषेक बच्चन की शो में सरप्राइज एंट्री होती है। इतना ही नहीं बिग बी इमोशनल होते हुए भी दिखे हैं। अब अमिताभ बच्चन कौन सी बात पर भावुक हुए हैं इसका खुलासा शो ऑनएयर होने के बाद ही होगा।














