न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जाने का समय आ गया...' अमिताभ बच्चन की पोस्ट ने बढ़ा दी फैंस की बेचैनी

अमिताभ बच्चन, जो अब 82 साल के हो चुके हैं, इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर आराम करते हैं, अमिताभ बच्चन उस उम्र में भी अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 10:35:21

'जाने का समय आ गया...' अमिताभ बच्चन  की पोस्ट ने  बढ़ा दी फैंस की बेचैनी

अमिताभ बच्चन, जो अब 82 साल के हो चुके हैं, इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर आराम करते हैं, अमिताभ बच्चन उस उम्र में भी अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कल्कि 2898 एडी में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था। बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह हमेशा फैंस से जुड़े रहने का समय निकाल लेते हैं। ब्लॉग और ट्विटर के माध्यम से वह अपने दिल की बातें फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन अब एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

अमिताभ ने पोस्ट में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को X (पहले ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। इस पोस्ट से फैंस घबराए हुए नजर आए और यह पूछने लगे कि आखिर क्या हुआ है और क्या महानायक ठीक हैं या नहीं? 82 साल के अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार रात 8:34 बजे पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "जाने का समय आ गया है।" इस पोस्ट को पढ़ते ही फैंस में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

क्यों किया क्रिप्टिक पोस्ट?

अमिताभ बच्चन के द्वारा किया गया पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। कुछ लोगों ने इसे उनके स्वास्थ्य से जोड़कर देखा, तो कुछ ने इसे उनके काम से जोड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने इसे उनके X अकाउंट से भी लिंक किया। बिग बी के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बारे में काफ़ी हलचल मची हुई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने इस तरह का पोस्ट किया हो। इससे पहले भी वह अपने पोस्ट के जरिए फैन्स के बीच कयास लगवाते रहे हैं।

अमिताभ ने इस पोस्ट के बारे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने "जाने का समय आ गया है" पोस्ट के माध्यम से किस संदर्भ में यह लिखा था, लेकिन इस पोस्ट ने उनके फैंस को काफी बेचैन कर दिया है। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार हुआ क्या है?

बेचैन हुए फैंस

महानायक का यह पोस्ट देख उनके फैंस घबराए हुए हैं और उनके हालचाल पूछने लगे हैं। एक फैन ने लिखा, "ऐसा मत बोला करिए सर", जबकि एक अन्य ने पूछा, "क्या हो गया है सर आपको?" एक और फैन ने लिखा, "सर जी यह क्या लिख रहे हैं आप, हमें इसका मतलब भी बताइये।" कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि बिग बी ने शायद शूटिंग खत्म की हो और इस पोस्ट के माध्यम से घर जाने की बात कर रहे हों।

अभी इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट पर बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रसिद्ध क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। वह आखिरी बार रजनीकांत स्टारर ‘वेटियन’ में पर्दे पर नजर आए थे। इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और ‘आंखें 2’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत