न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल को ‘गदर 2’ के लिए अमीषा को समझाने में आया जोर, अब एक्ट्रेस ने कहा, 100 करोड़ मिले तो भी नहीं बनूंगी सास

डायरेक्टर अनिल शर्मा की मच अवेटेड फिल्म ‘वनवास’ शुक्रवार (20 दिसंबर) को रिलीज हो गई। इस इमोशनल ड्रामा मूवी में अनिल के बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 12:02:56

अनिल को ‘गदर 2’ के लिए अमीषा को समझाने में आया जोर, अब एक्ट्रेस ने कहा, 100 करोड़ मिले तो भी नहीं बनूंगी सास

डायरेक्टर अनिल शर्मा की मच अवेटेड फिल्म ‘वनवास’ शुक्रवार (20 दिसंबर) को रिलीज हो गई। इस इमोशनल ड्रामा मूवी में अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और नाना पाटेकर की अहम भूमिका है। इस बीच अनिल ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर मूवी ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस अमीषा पटेल को लेकर बात की। अमीषा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि ‘गदर 2’ की कहानी में अमीषा को उतनी जगह नहीं मिल पाई जो ‘गदर 1’ में मिली थी।

अमीषा उम्र और समय को समझ नहीं पाई कि उम्र एक चीज होती है। उसको सबको समझना होगा जब आप ‘जीते’ की मां है तो उसकी बहू की सास भी बनना पड़ेगा ना। ये मानते हैं कि आप बहुत मेहनत कर रही हैं अपने आप पर लेकिन कलाकार हैं, नरगिस भी तो बनी थी मदर इंडिया में मां जब वह जवान थी तो बनना ही पड़ेगा। अमीषा कभी-कभी बोलती भी थीं कि मैं सासू मां का रोल नहीं करूंगी। ये बेमतलब की बातें पता नहीं उनके दिमाग में किसने भर दी।

आज की दुनिया में यह धारणा है कि अभिनेताओं को अपनी इमेज बनाए रखने के लिए कुछ भूमिकाओं से बचना चाहिए। इससे उसके मन में कॉन्फ्लिक्ट पैदा हो सकता था लेकिन समय के साथ मुद्दे सुलझ गए। अमीषा हमेशा मेरे लिए ‘गदर 1’ की ‘सकीना’ जैसी ही रहेंगी और उनके मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। अमीषा हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी।

ameesha patel,actress ameesha patel,anil sharma,director anil sharma,ameesha anil,gadar 2,sunny deol,ameesha mother in law role,utkarsh sharma,vanvaas movie

अमीषा पटेल ने एक्स पर अनिल शर्मा को संबोधित करते हुए लिखा...

अब अनिल की बात पर अमीषा की रिएक्शन आई है। अमीषा ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो किसी भी फिल्म के लिए सास वाले रोल नहीं कर सकती हैं भले ही उन्हें इसके लिए 100 करोड़ रुपए क्यों न मिलें। अमीषा ने लिखा, “प्रिय अनिलजी। यह केवल एक फिल्म है और किसी परिवार की वास्तविकता नहीं है, इसलिए स्क्रीन पर, मुझे यह कहने का अधिकार है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं।

मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन मैं गदर या किसी भी फिल्म में सास की भूमिका कभी नहीं निभाऊंगी, भले ही इसके लिए मुझे 100 करोड़ क्यों न कोई दे।” उल्लेखनीय है कि अमीषा ने 'गदर 2' से बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म में सनी देओल के किरदार ‘तारा सिंह’ के साथ उन्होंने ‘सकीना’ की भूमिका फिर से दोहराई। इस सीक्वल में उनके ऑन-स्क्रीन बेटे बड़े हो जाते हैं और उनकी भी एक लव स्टोरी दिखती है। अमीषा स्क्रीन पर सास का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री