न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पुष्पा पार्ट 2' को लेकर मेकर्स का आया बड़ा बयान, बजट और रिलीज डेट को लेकर कही ये बात

तेलुगु फिल्म 'पुष्पा- द राइज' (Pushpa The Rise) को हिंदी दर्शकों द्वारा इतना प्यार मिलेगा इसकी उम्मीद मेकर्स को नहीं थी। ऐसे में मेकर्स फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा- द रूल' को और भी ज्यादा जोरदार बनाने में जुटे है। मेकर्स 'पुष्पा पार्ट 2' (Pushpa 2) के लिए ऐसे एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स प्लान कर रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 12:07:55

 'पुष्पा पार्ट 2' को लेकर मेकर्स का आया बड़ा बयान, बजट और रिलीज डेट को लेकर कही ये बात

तेलुगु फिल्म 'पुष्पा- द राइज' (Pushpa The Rise) को हिंदी दर्शकों द्वारा इतना प्यार मिलेगा इसकी उम्मीद मेकर्स को नहीं थी। ऐसे में मेकर्स फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा- द रूल' को और भी ज्यादा जोरदार बनाने में जुटे है। मेकर्स 'पुष्पा पार्ट 2' (Pushpa 2) के लिए ऐसे एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स प्लान कर रहे है जिन्हें देखने के बाद जनता का मुंह खुला रह जाएगा। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'पुष्पा 2' में दमदार एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की कास्ट में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फाजिल (Fahadh Faasil) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहले से हैं। अर्जुन के साथ फहाद फाजिल (Fahadh Faasil) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहले से हैं।

फिल्म का सीक्वल जोरदार होने वाला है तो जाहिर है खर्चा भी ज्यादा ही होगा। अब मेकर्स ने फिल्म के बजट के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि अल्लू अर्जुन की इस दमदार सीक्वल का बजट 350 करोड़ रुपये होने वाला है। मगर अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक वाई रवि शंकर ने कहा है कि 'पुष्पा 2' का बजट इससे भी ज्यादा होने वाला है।
शंकर ने हाल ही में, साउथ फिल्मों के हिंदी मार्किट में भौकाल जमाने को लेकर बिजनेस टुडे मैगजीन से एक बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी नॉर्थ इंडिया में फिल्म को भरपूर प्रमोट न कर पाने का मलाल है।

शंकर ने कहा, 'हम साउथ इंडिया से बाहर फिल्म की कामयाबी से यकीनन बहुत हैरान थे। हमें नहीं पता था कि ये इतनी बड़ी होगी क्योंकि हमने प्रोमोशन पर ज्यादा समय नहीं खर्च किया था।' आगे उन्होंने अंदाजा लगाया कि 'पुष्पा 2' के लिए 500 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।

शंकर ने यह ही बताया कि नेपाल का एक डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें 'पुष्पा' के प्रिंट के लिए मुंह मांगी रकम देने के लिए राजी था। फ्लाइट में मिले पाकिस्तान के एक फिल्म मेकर ने उनके आगे फिल्म के एक गाने की बहुत तारीफ की थी। शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म की कामयाबी और पॉपुलैरिटी जितनी बड़ी रही, उसे देखते हुए मेकर्स अब 10 भाषाओं और कई पड़ोसी देशों में फिल्म रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

बिजनेस टुडे की इस रिपोर्ट में मेकर्स ने यह भी हिंट दिया कि 'पुष्पा 2' के प्रोमोशन का बजट 5 गुना बढ़ सकता है और पर 500 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है। इस बार वो देश के हर हिस्से में लगभग दो महीने तक जोरदार तरीके से फिल्म प्रोमोट करना चाहते हैं।

2023 में होगी रिलीज

रिलीज डेट की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने बताया कि वो अगस्त 2023 तक फिल्म को रिलीज कर देना चाहते हैं। पहले आईं रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म को दिसंबर 2022 तक रिलीज करने का प्लान किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका