न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने की फ्लॉप फिल्मों पर बात, कहा-लोग हमेशा कहते हैं कि मुझे एक साल में...

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (57) 90 के दशक की शुरुआत से अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अक्षय आज भी सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 7:33:53

‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने की फ्लॉप फिल्मों पर बात, कहा-लोग हमेशा कहते हैं कि मुझे एक साल में...

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (57) 90 के दशक की शुरुआत से अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अक्षय आज भी सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। भले ही पिछले कुछ समय से उनके खाते में कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं है, लेकिन फिल्ममेकर्स और फैंस के बीच उनका चार्म कम नहीं हुआ है। उनकी फिल्में लगातार कतार में लगी रहती हैं। आज रविवार (5 जनवरी) को अक्षय की देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हुआ।

इसमें अक्षय का दमदार अंदाज देखने को मिला। फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय ने पिछले साल आई अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बात की। साल 2024 में अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' आई। अक्षय को इन तीनों मूवी से निराशा हाथ लगी। इसके अलावा 'स्त्री 2' और 'सिंघम अगेन' में उनका गेस्ट अपीरिएंस था। ये दोनों फिल्में सुपरहिट रही लेकिन इसका क्रेडिट लीड एक्टर्स को मिला। 'खेल-खेल में' ओटीटी पर आई थी लेकिन फिर भी इसे अटेंशन नहीं मिला।

जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार तो नहीं हो रहा है। अच्छी चीज तो ये है कि आप लगातार मेहनत करते रहिए। मैं खुद से भी यही कहता हूं और दूसरों से भी कि आपको हमेशा कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। लोग मुझसे हमेशा कहते हैं कि मुझे एक साल में बस दो फिल्में करनी चाहिए। मगर मैं और ज्यादा फिल्में कर सकता हूं और क्यों ना करूं। मेरा पूरा करिअर इसी तरह तेजी से डेडिकेशन के साथ काम करते हुए बना है। मुझसे ये भी कहा जाता है कि कंटेंट बेस्ड फिल्म ना करूं, मैं नहीं करता। फिर भी फिल्में नहीं चलती। मुझे बहुत गर्व है कि मैंने 'सरफिरा' जैसी फिल्म बनाई। वो मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,sky force,sky force movie,akshay sky force,sky force trailer,bade miyan chote miyan,sarfira,khel khel mein,singham again,stree 2

जब मैं वर्दी पहनता हूं, तो यह मुझे ताकत से भर देती है : अक्षय कुमार

अक्षय ‘स्काई फोर्स’ में एक भारतीय वायु सेना (IAF) अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वर्दी पहनने के लिए उनके भावनात्मक जुड़ाव के बारे में पूछा गया तब अक्षय ने बताया कि मेरे पिता सेना में थे, इसलिए यह भावना मुझमें अंतर्निहित है। जब मैं वर्दी पहनता हूं, तो यह अपने आप ही मुझे ताकत से भर देती है। मैंने पहले भी कई तरह की वर्दी पहनी है, लेकिन यह पहली बार है जब मैं भारतीय वायु सेना की वर्दी पहन रहा हूं।

बता दें यह फिल्म देशभक्ति थ्रिलर हाई-ऑक्टेन हवाई युद्ध दृश्यों के इमोशन और भारत के सबसे साहसी सैन्य अभियान की मनोरंजक कथा है। ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2025 में अक्षय कॉमेडी में भी वापसी कर रहे हैं। उनकी 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' कतार में है। वे प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ