न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Selfiee Box Office Day 1: बेहतर होता OTT पर रिलीज होती अक्षय की 'सेल्‍फी', ओपनिंग डे पर बेहद खराब शुरुआत!

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्‍म 'सेल्‍फी' देश में बड़े जोर-शोर से 2000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज तो हुई लेकिन पहले दिन ही दर्शकों के इसे खारिज कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Feb 2023 8:39:33

Selfiee Box Office Day 1: बेहतर होता OTT पर रिलीज होती अक्षय की 'सेल्‍फी', ओपनिंग डे पर बेहद खराब शुरुआत!

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्‍म 'सेल्‍फी' देश में बड़े जोर-शोर से 2000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज तो हुई लेकिन पहले दिन ही दर्शकों के इसे खारिज कर दिया। राज मेहता के डायरेक्‍शन में बनी 'Selfiee' को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों से भी बहुत बेकार रिव्‍यूज मिले हैं। एक सुपरस्‍टार की उसके सुपरफैन से लड़ाई की यह कहानी दर्शकों को पहले दिन रिझा नहीं पाई है और जैसे लक्षण है, यह आगे वीकेंड में भी कोई कमाल करती हुई नहीं दिख रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर पहुंचे हैं, उसकी एकमात्र वजह अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग है। लेकिन थ‍िएटर से निकलते हुए वे फैंस भी काफी निराश नजर आए।

'सेल्‍फी' अक्षय के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग वाली फिल्‍म बनने वाली है। अक्षय कुमार की पिछली थ‍िएटर रिलीज 'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 14.81 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। जबकि उससे पहले 'रक्षा बंधन' ने 8.02 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन जिस तरह से 'सेल्‍फी' के शोज खाली जा रहे हैं, यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर 4-5 करोड़ रुपये कमाते हुए दिख रही है। दरअसल, सिनेमाघरों में शुक्रवार को मॉर्निंग शोज में 100 में से महज 6 सीटें भरी हुई नजर आईं, जबकि दोपहर के शोज में भी 100 में से सिर्फ 9 सीटों पर ही दर्शक दिखे।

बता दे, अक्षय कुमार साल 2021 में 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी उसके बाद रिलीज हुई अक्षय की 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' की बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटाई हुई और अब 'सेल्‍फी' का नाम भी जुड़ता हुआ दिख रहा है।

'सेल्‍फी' का सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर जो हाल है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय की इस फिल्म को को सीधे ओटीटी पर रिलीज करना चाहिए था। वैसे भी अक्षय की 'कठपुतली' और 'लक्ष्‍मी' जैसी फिल्‍मों ने OTT पर रिलीज होकर लाज बचाई है। 'सेल्‍फी' की नाकामी राज मेहता के लिए भी झटका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?