बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन एयरपोर्ट पर ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहना हुआ था। जिसके बाद ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट लग रही हैं।
साथ ही ऐश्वर्या के ढीले ढाले कपड़े देखने के बाद और उनके चलने के अंदाज को लेकर भी कमेंट सेक्शन में लोगों का यहीं कहना है कि बच्चन परिवार की बहू अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या न्यू यॉर्क से वेकेशन मना कर लौटे हैं।














