न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मीडिया हर बार झूठ बोलती है..., राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल कभी टीवी के हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में थीं। उनकी दोस्ती बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी और शो के बाद भी कायम रही। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया था। वे एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 11:06:21

मीडिया हर बार झूठ बोलती है..., राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल कभी टीवी के हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में थीं। उनकी दोस्ती बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी और शो के बाद भी कायम रही। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया था। वे एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते थे। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। शहनाज को सिद्धार्थ की मौत का बड़ा झटका लगा था। पर अब वो धीरे धीरे खुद को संभाल रही हैं और लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। इस बीच शहनाज गिल को लेकर लेटेस्ट चर्चा है कि वो टीवी होस्ट और डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। राघव ने इन खबरों को इग्नोर करने की बात कही थी। अब शहनाज गिल का भी रिएक्शन आ गया है।

बीती रात शहनाज गिल अपने भाई शाहबाज के नए पंजाबी सिंगल Aunda Janda के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। यहां मीडिया से बात करते हुए शहनाज गिल ने उनके अफेयर को लेकर उड़ रही अटकलों पर रिएक्ट किया। मीडिया से इंटरैक्शन के बीच शहनाज अचानक से कहने लगती हैं मीडिया झूठ क्यों बोलती है। मीडिया हर बार झूठ बोलती है। कुछ भी बोलती है। शहनाज की इस बात को सुनकर एक जर्नलिस्ट में शहनाज से सवाल किया।

शहनाज से पूछा- शहनाज कहीं आपका इशारा इस तरफ तो नहीं कि आजकल आपको लेकर चर्चा है कि आप रिलेशनशिप में हो। कहीं आप इस चीज को लेकर तो नहीं कह रही कि मीडिया झूठ बोलती है।

इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए शहनाज बोलीं- हां तो मीडिया बोलती है ना झूठ। कुछ भी बोलते हैं। आप इनके साथ खड़े हो तो आप रिलेशन में हो। नहीं ना। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या घूम लें तो हम रिलेशनशिप में हो जाते हैं क्या? तो बस मीडिया फिर झूठ ही बोलती है ना। थैंक्यू।

शहनाज कौर गिल के इस जवाब से मालूम चल गया है कि वो और राघव किसी तरह के रिलेशन में नहीं हैं। शहनाज और राघव डेट नहीं कर रहे हैं। दरअसल, मीडिया पर खबरें थी कि राघव जुयाल और शहनाज गिल को एक दूसरे की कंपनी पसंद आ रही है। दोनों साथ में ऋषिकेश ट्रिप पर भी गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। दोनों साथ में फिल्म भाईजान में काम कर रहे हैं। राघव ने शहनाज संग अफेयर पर रिएक्ट करते हुए कहा था- चिंता की बात नहीं, ये धूल है जल्द बैठ जाएगी। ऐसी अटकलों को इग्नोर करें। राघव के मुताबिक उनके लिए ये सब चीजें मैटर नहीं करती हैं।

बता दे, शहनाज सलमान खान की फिल्म भाईजान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शहनाज के डेब्यू के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान की फिल्म भाईजान में शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?