न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जय संतोषी मां' एक्ट्रेस बेला बोस का 79 की उम्र में निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

फिल्म जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का 20 फरवरी को निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। बेला बोस मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Feb 2023 10:00:53

'जय संतोषी मां' एक्ट्रेस बेला बोस का 79 की उम्र में निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

फिल्म जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का 20 फरवरी को निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। बेला बोस मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी। उन्होंने 1950 से 1980 के दशक तक 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रिय भारतीय फिल्मों में काम किया था। बेला ने 'शिकार', 'जीने की राह' और 'जय संतोषी मां' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था। बेला बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं। उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना था।

17 साल की उम्र में बेला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बेला बोस (Bela Bose) को बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें राज कपूर के साथ 'मैं नशे में हूं' में डांस नंबर करने के लिए कहा गया था। ये मूवी 1959 को रिलीज हुई थी। उनकी पहली फिल्म गुरु दत्त के साथ "सौतेला भाई" थी, जो 1962 में रिलीज हुई थी। बेला ने बंगाली नाटकों में जबरदस्त एक्टिंग की, बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने उनकी तारीफ की। बोस मल्टी टैलेंटेड थीं। एक अच्छी अदाकारा के साथ-साथ वह महान क्लासिकल डांसर थीं। वह कविताएं भी लिखती थीं। इसके अलावा उनमें पेंटर के गुण थे और वह नेशनल लेवल स्विमर भी थीं। बेला बोस ने फिल्ममेकर असीस कुमार से शादी की थी।

एक्ट्रेस बेला बोस का जन्म कोलकाता में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उसके पिता एक कपड़ा व्यापारी थे और उसकी मां एक हाउसवाइफ थीं। बेला की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब एक बैंक क्रैश के बाद उनका परिवार दीवालिया हो गया। इसके बाद सभी ने मुंबई की ओर रुख किया। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पिता की एक सड़क हादसे में अचानक मौत हो गई। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए बेला ने फिल्मों में अपना करियर शुरू किया। लेकिन बेला ने अपनी पढ़ाई जारी रखी, उसे नहीं छोड़ा। बेला ने स्कूल में ही एक डांस ग्रूप ज्वाइन किया और जगह-जगह परफॉर्म करने लगीं। उनके नैन-नक्श इतने शार्प थे कि ज्यादातर विलन के रोल ही मिला करते थे। बेला अपनी एक्टिंग स्किल्स का क्रेडिट हमेशा से बंगाली नाटकों और कलाकारों को देती आई। बेला बोस न केवल एक अच्छी कलाकार थीं। बल्कि वह एक प्यारी और इंस्पायरिंग मां और दादी भी थीं। उनको सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि फैन्स भी खूब चाहते थे। वह अपने पीछे बेटे, बेटी और नाती-पोतों को छोड़ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन