न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ रुपए की ठगी, यहां जानें पूरा मामला

एक्टर विवेक ओबेरॉय (46) ठगी के शिकार हो गए हैं। विवेक ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। उन पर विवेक से 1.55 करोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jul 2023 10:26:27

एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ रुपए की ठगी, यहां जानें पूरा मामला

एक्टर विवेक ओबेरॉय (46) ठगी के शिकार हो गए हैं। विवेक ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। उन पर विवेक से 1.55 करोड़ रुपए एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी और इवेंट के नाम से ऐंठने का आरोप है। विवेक ने बताया कि इन तीनों लोगों ने मुझसे फिल्म प्रोडक्शन फर्म शुरू करने और इवेंट में पैसा लगाने की बात कहकर करीब 1.55 करोड़ रुपए लिए थे। उन्होंने कहा था कि बदले में मुझे डबल मुनाफा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीनों ने निजी काम के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर लिया और मुझे धोखा दे दिया। जानकारी के अनुसार विवेक के सीए ने बुधवार को एमआईडीसी पुलिस स्टेशन, अंधेरी ईस्ट में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कम्प्लेंट में लिखा है कि तीन लोगों ने विवेक से हाथ मिलाया और डील फाइनल की। इन तीन में एक फिल्म प्रोड्यूसर था। उन्होने विवेक को बातों में फंसाते हुए कहा कि वे इवेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के जरिए उन्हें खूब मुनाफा देंगे। इस पर विवेक उनकी बातों में आ गए और उन्हें करीब 1.55 करोड़ रुपए दे दिए। हालांकि तीनों ने विवेक को धोखा देते हुए इस पैसे को अपने निजी काम में इस्तेमाल कर लिया। बताया जा रहा है कि इस फर्म की पार्टनर विवेक की पत्नी भी थीं। आपको बता दें कि इंडियन पेनल कोड सेक्शन 34, 409, 419 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

actor vivek oberoi,vivek oberoi,cheating with vivek oberoi,pm narendra modi movie

विवेक की पिछली फिल्म थी ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

पुलिस जोर-शोर से मामले की तहकीकात कर रही है। जैसे ही कुछ सबूत हाथ लगेंगे, इस पर आगे की जानकारी हासिल होगी। बात अगर विवेक के एक्टिंग करियर की करें तो वे आखिरी बार फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखे थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने साल 2002 में बॉलीवुड में कदम रखा था। वे साथिया, दम, किसना, ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश