न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में मशहूर फिरोज खान ने दुनिया से ली विदाई, एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर फिरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिरोज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 7:01:34

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में मशहूर फिरोज खान ने दुनिया से ली विदाई, एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर फिरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिरोज सदी के महानायक अमिताभ की शानदार मिमिक्री करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि फिरोज की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद आज गुरुवार (23 मई) को सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई।

जैसे ही यह खबर सामने आई फैंस और टीवी व फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा। वे सोशल मीडिया के माध्यम से फिरोज को श्रद्धांजलि देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक फिरोज कुछ समय के लिए बदायूं (उत्तर प्रदेश) में थे। यहां उन्होंने कुछ इवेंट में हिस्सा लिया था। वे परफॉर्मेंस के वीडियो शेयर कर रहे थे।

उनकी आखिरी परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी प्यार दिया था। बदायूं क्लब के सचिव से मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर ने 4 मई को अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी थी। दरअसल वो मतदाता महोत्सव में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने परफॉर्म किया। फिलहाल एक्टर के परिवार की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

‘भाबीजी घर पर हैं’ सहित कई सीरियल में नजर आ चुके हैं फिरोज खान

फिरोज ‘एंड टीवी’ के लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से खूब मशहूर हुए। हालांकि उन्हें इससे पहले भी कई शो में देखा जा चुका था। वे 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उल्टन पल्टन' और 'शक्तिमान' जैसे शो में भी अपनी अदाकारी से सबका ध्यान खींचने में सफल रहे थे। फिरोज सोशल मीडिया की दुनिया में भी बहुत लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फिरोज अपने इंस्टाग्राम पर अमिताभ को कॉपी करते हुए रील्स शेयर करते थे। वो अक्सर सुपरस्टार के फिल्मी सीन और किरदारों को रीक्रिएट करते थे। उनका डुप्लीकेट बनकर कई लाइव शोज भी किए हैं। वे दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र और सनी देओल की मिमिक्री भी कर लेते थे। फिरोज पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी के गाने 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' में भी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष