आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसे बायकॉट करने की बात कही जा रही है, लेकिन रिलीज होने के बाद लोग मूवी और आमिर खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच आमिर खान 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हो गए। उन्होंने अपने मुंबई वाले घर की बालकनी में तिरंगा झंडा फहरा दिया है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान में देशवासी भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे।














