न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामचरण की 'गेमचेंजर' प्री-रिलीज़ इवेंट के बाद सड़क दुर्घटना में दो प्रशंसकों की मौत, निर्माता और अभिनेता देंगे 10 लाख रुपये की सहायता

4 दिसंबर को 'गेम चेंजर' इवेंट के बाद दो युवा लोगों की दुखद मौत के बाद, राम चरण और फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक तौर पर मदद करने की घोषणा की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 3:45:35

रामचरण की 'गेमचेंजर' प्री-रिलीज़ इवेंट के बाद सड़क दुर्घटना में दो प्रशंसकों की मौत, निर्माता और अभिनेता देंगे 10 लाख रुपये की सहायता

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत का मामला अभी तक चर्चा में बना हुआ है। अब इसी बीच राम चरण की 'गेम चेंजर' के प्री-रिलीज इवेंट के बाद हुई एक दुखद घटना को लेकर अपडेट सामने आई है।

4 दिसंबर को 'गेम चेंजर' इवेंट के बाद दो युवा लोगों की दुखद मौत के बाद, राम चरण और फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक तौर पर मदद करने की घोषणा की है। राजमुंदरी में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में दोनों प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

इस घटना से दुखी राम चरण ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने और प्रोड्यूसर दिल राजू ने दोनों फैंस की मौत के बाद अब उनके परिवार से मिलने और इस कठिन समय में उनकी सहायता करने का फैसला किया है। इसके अलावा, राम चरण और दिल राजू ने प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए का वित्तीय योगदान देने की घोषणा की। बता दें कि 'गेम चेंजर' के प्री-रिलीज इवेंट में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी शामिल हुए थे।

इस घटना की जानकारी जब फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू को मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया करते हुए बताया कि वो परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद करेंगे। उन्होंने कहा, 'गेम चेंजर प्री-रिलीज इवेंट बहुत ग्रैंड था। ऐसे समय में जब हम इस बात से खुश हैं तो एक दुखद खबर मिली कि इवेंट से वापसी के दौरान एक एक्सीडेंट में दो फैंस की डेथ हो गई। मैं उनके परिवार का समर्थन करूंगा। मैं अपनी ओर से उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर रहा हूं। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' इसके पहले 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत और उनके आठ वर्षीय बेटे के इलाज के लिए तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी उन्हें आर्थिक मदद दी थी।

इस कार्यक्रम में राम चरण और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान पवन कल्याण ने एक भावुक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय चिरंजीवी को दिया। एस शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ