न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहनी का कालापन बनता हैं शर्मिंदगी का कारण, दूर करने के लिए आजमाए ये 6 तरीके

हर दूसरी महिला कोहनियों के कालेपन की समस्या का सामना कर रही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोहनी का कालापन दूर करते हुए सुंदरता को बढ़ाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 9:57:23

कोहनी का कालापन बनता हैं शर्मिंदगी का कारण, दूर करने के लिए आजमाए ये 6 तरीके

महिलाएं अपने चहरे की सुंदरता पर ध्यान देती हैं जो कि स्वाभाविक हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि चहरे का ख्याल रखने के चक्कर में लोग कोहनी को अनदेखा कर देते हैं और इसका सही ख्याल ना रख पाने की वजह से कोहनी का कालापन गहरा होता जाता हैं। कई बार कोहनी का कालापन शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता हैं। हर दूसरी महिला कोहनियों के कालेपन की समस्या का सामना कर रही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोहनी का कालापन दूर करते हुए सुंदरता को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

नींबू

नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में देखा जाता है। यह त्वचा के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को सही करता है। साथ ही यह त्वचा को अपने पुरानी रंगत में भी लाता है। इसके अलावा वो नई कोशिकाओं का भी निर्माण करता है।

ऐसे करें प्रयोग

- नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से भी कोहनी का कालापन दूर हो जाता है। इसके बाद इसे 15 मिनट बाद धो ले। धोने के बाद इस जगह पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
- नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच शहद के साथ एक नींबू को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। इसके बाद इसे 20 मिनट बाद साफ पानी से धो ले।
- आपको इस तरह का उपाय सप्ताह में हर दिन करना होगा। कुछ ही सप्ताह में आपको परिणाम देखने को मिल जाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने में कारगर होता है। यह एक अच्छा मॉश्चराइजर है। साथ ही यह त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।

ऐसे करें प्रयोग

- इसके लिए आपको एलोवेरा का ताजा जेल लेना होगा।
- इसके जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं।
- करीब 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- इस प्रक्रिया को हर दिन करें।
- कुछ सप्ताह बाद ही आपको इसके परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता हैं जिसके कारण इसमें ब्लीचिंग तत्व होते है। यह त्वचा को साफ करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

ऐसे करें प्रयोग

- एक चम्मच सिरका और थोड़ा सा दही लें। इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाएं और कुछ समय के लिए सुखने के लिए छोड़ दे। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर का प्रयोग करें। इस प्रयोग को रोज तीन से चार सप्ताह करें।
- बेसन और दही का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को लेकर पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद इससे अपनी कोहनियों पर लगा ले।
- सूख जाने पर इसकी मसाज कर लें।
- इसको सप्ताह में तीन बार लगाना होगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

नारियल का तेल

नारियल के तेल में विटामिन ई की भूरपर मात्रा होती है। विटामिन ई हमारी त्वचा की रंगत को निखारने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही हमारी त्वचा को स्वस्थ भी बनाता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की गहराईयों में पहुंचकर आपकी क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का भी काम करता है।

ऐसे करें प्रयोग

- बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करनी होगा। इस तरह का प्रयोग दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे है।
- नारियल का तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से कोहनी का कालापन तेजी से दूर होता है। इस मिक्सर में एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच नींबू को जूस मिलाना चाहिए। साथ ही इसे लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो ले।
- इसके अलावा आप अपने लिए एक स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल और अखरोट लेने होंगे और इसका मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों की डेड स्किन को दोबारा से सही कर सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

चीनी

कोहनियों के कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का भी प्रयोग कर सकते है। चीनी तो सभी के घरों में आसानी से पाई जाती है। चीनी न सिर्फ त्वचा को साफ करती है, बल्कि उसे मुलायम भी बनाती है।

ऐसे करें प्रयोग

- ऑलिव ऑयल और चीनी को पेस्ट तैयार करके इसे कोहनियों पर लगाना चाहिए।
- इसे कोहनी पर कुछ मिनटों तक मसाज करनी चाहिए।
- इसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे रोज लगाना चाहिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी डेड सेल्स को हटाते हुए कोहनियों को साफ करने के काम आता है।

ऐसे करें प्रयोग

- एक चम्मच बेकिंग सोडा और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इससे पेस्ट से कोहनियों को साफ करें।
- कुछ मिनटों तक इस प्रक्रिया को करने के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।
- इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी