न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्से बिगाड़ रहे हैं आपकी सुंदरता, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 10 प्राकृतिक उपाय

मस्से आपके शरीर को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन आपके लुक्स को जरुर खराब करते हैं। ये समस्या एचपीवी यानी ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (Papillomaviruses) के कारण होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 10:32:03

मस्से बिगाड़ रहे हैं आपकी सुंदरता, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 10 प्राकृतिक उपाय

मस्से आपके शरीर को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन आपके लुक्स को जरुर खराब करते हैं। ये समस्या एचपीवी यानी ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (Papillomaviruses) के कारण होती है। इस वायरस के चलते इंफैक्टेड स्किन का कोई एक सेल गैर जरूरी ढंग से बढ़ता चला जाता है। और जब ये बढ़ा हुआ हिस्सा गांठ के रूप में सामने आता है, तो हम उसे मस्सा या वार्ट (Wart) कहते हैं। अगर आप भी मस्सों की समस्या से परेशान से है तो घबराएं नहीं। मेडिकल दुनिया में तो इसका इलाज सर्जरी और लेजर तकनीक के जरिए ही किया जाता है, लेकिन हमारी दादी-नानी के जमाने के कुछ नुस्खे आज भी मस्सों को लेकर फायदेमंद बताए जाते हैं। तो आइए आपको बताते है मस्से दूर करने के ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे...

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

केले का छिलका

रात में सोने से पहले केले के छिलके को मस्से पर रखकर साफ कपड़े से बांध दें। ये उपाय तब तक करें जब तक मस्सा पूरी तरह सूख नहीं जाता, हालांकि ये मस्से के साइज और उसके पुराने होने पर निर्भर करता है।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

लहसुन का पेस्ट

लहसुन की दो कली छीलकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं। 20-25 मिनट इसे किसी चीज से कवर कर लें और फिर उन हिस्सों को साफ कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। ताकि यह आराम से मस्से पर टिक सके। लहसुन का प्रभाव इसे हटाने में मदद करेगा। दरअसल, लहसुन एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, ये वायरल संक्रमण से लड़ने में सक्षम है।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

सेब का सिरका

सेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। इसे रोजाना कम से कम 3 बार मस्सों पर रुई की मदद से लगाएं और ऊपर से रुई चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

अरंडी का तेल

मस्सों को हटाने के लिए अरंडी के तेल का देसी नुस्खा भी बड़ा जोरदार बताया जाता है। बताते हैं कि अरंडी के तेल में अगर बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और उसे मस्से पर लगाया जाए, तो ये समस्या जल्द गायब हो सकती है। अरंडी के तेल और बेकिंग पाउडर के पेस्ट को मस्से के ऊपर एक से डेढ़ घंटे तक लगा रहने दें और इसके बाद गीले कपड़े से साफ कर लें। इस पूरे प्रोसेस को दिन में दो बार कर सकते हैं। महीनेभर में मस्सा धीरे धीरे सूखकर झड़ जाएगा।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

आलू का रस

आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से मस्सा धीरे धीरे सूखकर झड़ जाएगा।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

तुलसी

तुलसी के पत्तों से मस्सों से स्वाभाविक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी को कूटकर उसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ लें। इन्हें मस्से पर लगा रहने दें और किसी कपड़े से ढंक दें। यह प्राकृतिक उपाय मस्से की समस्या को दूर कर सकता है।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

बेकिंग सोडा

मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

अनानास का रस

अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को खत्म करने के लिए किया जा सकता है।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

एलोवेरा

एलोवेरा मस्से से जल्द छुटकारा पाने का आसान तरीका है। एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर उसे रूई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद किसी कपड़े की मदद से उसे ढंक दें। यह उपाय बहुत कारगर सिद्ध होगा।

wart,wart removal by home remedies,wart treatment,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

गर्म पानी

गर्म पानी से मस्से के इफैक्ट को कम किया जा सकता है। इसके लिए मस्से वाले हिस्से को गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। खास बात यह है कि गर्म पानी वायरस से लड़ता है और संक्रमण से भी बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद

राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी

बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर

चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम

घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?

हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी

व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी

महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर

Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए