Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पाना चाहते हैं ऑयली बालों से छुटकारा, आजमाए ये 10 घरेलू उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से ऑयली बालों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:34:08

सर्दियों में पाना चाहते हैं ऑयली बालों से छुटकारा, आजमाए ये 10 घरेलू उपाय

कुछ लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है जिसके कारण बालों के ऑयली और चिपचिपे होने की समस्या बनी ही रहती हैं। जड़ों के प्राकृतिक तेल का स्राव आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आपके बालों में तेल का उत्पादन ज़्यादा हो रहा है तो इसे ऑइली हेयर कहा जाता है। सर्दियों में ऑयली बाल की समस्या आम है। इस मौसम में सर्द हवाओं की वजह से बालों को रोजाना धोना भी मुश्किल होता है। सामान्य तौर पर, ब्यूटी रूटीन में कुछ बदलाव करने से बालों में उत्पन्न होने वाला अतिरिक्त ऑयल कम किया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से ऑयली बालों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks नींबू का रस

नहाते समय बालों में नींबू का रस लगाने से ऑयली हेयर की समस्या कम होती है। इसका उपयोग के लिए आप नहाने से पहले करीब आधा नींबू अपने पास रख लें। बाल धोते समय आप नींबू को बालों की स्कैल्प पर रगड़े। इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks बेकिंग सोडा

बेकिंग का सोडा का इस्तेमाल खाने से लेकर कई तरह की चीजों के लिए किया जा सकता है। बेकिं सोडा का इस्तेमाल ऑयली बालों से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। बेकिंग सोडा में नेचुरल पीएच लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही अतिरिक्त तेल को हटाने में भी मदद मिलती है। बेकिंग सोडा को पानी या तेल में मिलाकर अच्छे से बालों की जड़ों में लगाएं। आप हफ्ते में एक से दो बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।
want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks नारियल का तेल

नारियल तेल की चम्पी तैलीय बालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्रिकोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया है कि सूरजमुखी और मिनरल ऑयल की तुलना में नारियल का तेल हल्का होता है, जो आसानी से स्कैल्प में समा जाता है। शोध के अनुसार इन तीनों तेलों में सिर्फ नारियल तेल बालों में प्रोटीन को बनाए रखने में मदद कर सकता है और इस प्रकार यह बालों के लिए गुणकारी हो सकता है। हालांकि यह ऑयली स्कैल्प की परेशानी को पूरी तरह से दूर नहीं करता है। want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks ब्लैक टी

ब्लैक टी से बालों को पोषण मिलता है। इसके इस्तेमाल से ऑयली बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में पानी लें, इसमें दो चम्मच ब्लैक टी डालें। अब इस पानी को उबाल लें, फिर चायपत्ती को छान कर अलग कर लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे बालों पर लगाएं। करीब 20-25 मिनट बाद बालों को सदा पानी से धो लें। want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks एसेंशियल ऑयल

बालों पर एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से इसके ऑयल को कम किया जा सकता है। एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को सिर की स्कैल्प पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से मसाज करें। इसके करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से बालों को धो लें।
want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिटटी प्राकृतिक उपाय है ये त्वचा के लिए ही नहीं बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इसके खनिज गुण जड़ों के PH स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं और रक्त परिसंचरण को भी सुधारते हैं। सबसे पहले कुछ मात्रा पानी में तीन चम्मच मुल्तानी मिटटी मिलाएं जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके। अब इस पेस्ट को अपनी जड़ों और बालों में लगाएं। फिर 15-20 के लिए इसे ऐसे लगा हुआ छोड़ दें और फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में बार कुछ महीने के लिए लगाते रहें। want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks एप्पल साइडर विनेगर

बालों के ऑयल को कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक कप में एक करीब एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ले लें। नहाते समय आप अपने बालों को वॉश करने के बाद आप एप्पल साइडर विनेगर के कप वाले पानी से बालों को धो लें।
want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks टी ट्री ऑयल

अमूमन लोगों को टी ट्री आयल के बारे में पता होगा। अगर आपके सिर में रुसी की वजह से चिकनापन हो गया है तो, आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। शोध के मुताबिक आपके स्कैल्प में टी ट्री आयल से मसाज करने से खुजली से भी छुटकारा मिलता है। टी ट्री आयल की 10 से 15 बूंदे नारियल के तेल में मिला लें। इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प में अच्छे से लगाएं और अपने बालों के छोर तक अच्छे से मसाज करें। जब भी आपको अपने बालों को धोना हो तो उससे करीब एक घंटा पहले टी ट्री आयल की मसाज करें।

want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा

पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेराके गुण काफी फायदेमंद हैं। ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि स्किन के लिए भी ये किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा से बाल रेशमी, मुलायम और चमकदार होते हैं। इसके लिए एक से दो बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल में नींबू के रस को मिला लें। इसके बाद उसमें एक कप पानी मिलाकर अच्छे मिक्स कर लें। इस मिश्रण से अपने बालों की स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें। फिर एक से डेढ़ घंटे के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस तरह से आप अपने स्कैल्प के ऑयली होने की समस्या से निजात पा सकते हैं। want to get rid of oily hair in winter try these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks टमाटर

टमाटर के प्राकृतिक एसिडिक गुणों से जड़ों के PH स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है जिससे तेल का स्राव कम होता है। इसके साथ ही टमाटर बालों की गंध को भी दूर करता है। सबसे पहले एक टमाटर के जूस को एक चम्मच मुल्तानी मिटटी में मिला दें। अब इस मिश्रण को जड़ों और बालों में लगाएं। फिर अपने सिर को शावर कैप से ढक दें और आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर अपने बालों को ठंडे पानी से धो दें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार ज़रूर दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology