न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

चेहरे पर दाग-धब्बे और मुहांसे चेहरे का निखार छीन लेते है। खासतौर से मौसम में बदलाव के साथ त्वचा की रंगत खोने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं त्वचा का ख़ास ख्याल रखने की। इसमें आपकी मदद कर सकता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2024 1:14:59

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

चेहरे पर दाग-धब्बे और मुहांसे चेहरे का निखार छीन लेते है। खासतौर से मौसम में बदलाव के साथ त्वचा की रंगत खोने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं त्वचा का ख़ास ख्याल रखने की। इसमें आपकी मदद कर सकता हैं बेकिंग सोडा जिसका रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट व साइट्रोकार्बोनेट है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाना-पकाने में किया जाता है, लेकिन स्किन की समस्याओं के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन इलाज है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल स्किन की कौन-कौन सी समस्याओं का उपचार करने में किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

मुंहासे के निशान हटाने के लिए

मुंहासे और ब्लैक हेड्स के निशान हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी असरदार होता है। यह स्किन से डेड सेल्स हटाकर रोमछिद्र साफ करता है। आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 चम्मच पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर अपने चेहरे को धोकर सुखा लीजिए और पेस्ट को मुंहासों के निशानों पर लगाएं और मसाज करें। 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश कर लें। चेहरा वॉश करने के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। आप इस नुस्खे को सप्ताह में 2-3 बार अपना सकती हैं।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

ग्लोइंग स्किन के लिए

1 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच संतरे का रस मिलाकर पेस्ट बना लीजिए, फिर चेहरे को वॉश करके अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद हल्का पानी डालकर चेहरे की मसाज करें इसके बाद चेहरा धोकर सुखा लें और मॉश्चराइजर लगाएं।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

डेड स्किन को करेगा दूर

त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाने में स्किन एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया प्रभावी मानी जाती है। साथ ही यह प्रक्रिया त्वचा की गुणवत्ता बढ़ाने और उसकी टोन में सुधार करने में भी मदद कर सकती है। वहीं, इस प्रक्रिया में भी बेकिंग सोडा त्वचा के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, बेकिंग सोडा युक्त पानी से नहाने से स्किन एक्सफोलिएशन में मदद मिल सकती है, जिससे डेड स्किन सेल्स खत्म हो सकते हैं। इस आधार पर डेड स्किन को साफ करने के लिए पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर नहाना लाभकारी हो सकता है।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

डार्क स्पॉट्स से निजात

अगर त्वचा में ज्यादा मात्रा में मेलानिन का उत्पादन होने लगे, तो इससे हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इससे त्वचा पर काले धब्बे यानी डॉर्क स्पॉट्स हो सकते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा के फायदे स्किन के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसका जिक्र मिलता है कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा को साफ करने वाले क्लींजिंग के तौर पर किया जा सकता है। इसके अलावा, यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट भी होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन के कारण होने वाले दाग-धब्बों को त्वचा से हटाने में मदद कर सकता है।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं

हम अक्सर अपने शरीर की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन पैरों की देखभाल में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा हमारे पैरों की देखभाल में मदद कर सकता है। इसके लिए एक टब में चार लीटर पानी भर लें, उसमें आधा कप बेकिंग सोडा मिला दें। आधे घंटे तक पैर को पानी में डालकर रखें। पैर पोंछ लें और फिर कोई मॉइस्चराइजर पैरों में लगा लें। यह पैरों की गंदगी को साफ करके पैरों की त्वचा को मुलायम बनाता है।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

नाख़ूनों की देखभाल

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से नेल स्क्रब बनाकर रफ़ क्यूटिकल और सफ़ेद नाखूनों से छुटकारा पाएं। एक बाउल में 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा में 1 टेबलस्पून नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। एक साफ टूथब्रश लें, इसे बाउल में डुबोएं और बस कुछ मिनटों के लिए नाखूनों में रगड़ें और फिर साफ कर लें। अपने नाखूनों को नमी देने के लिए बाद में तेल की थोड़ी मात्रा में मालिश करें।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

सनबर्न का इलाज

अगर आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो सनबर्न से बचने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 4 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसे एक बड़े बाउल में पानी में घोल लें। फिर कॉटन को पानी में अच्छी तरह से डूबोकर इसे सनबर्न वाली जगह पर लगाकर हल्का-हल्का थपथपाएं। आपको जलन से तुरंत राहत मिलेगी और त्वचा की रंगत भी धीरे-धीरे ठीक होने लगेगी।

बेकिंग सोडा बनेगा कई स्किन समस्याओं का उपाय, जानें इस्तेमाल के तरीके

डार्क अंडरआर्म से राहत

अंडरआर्म में जमा हुए डेड स्किन सेल्स इस हिस्से के कालेपन का सबसे बड़ा कारण होता है। इसको दूर करने के लिए उस हिस्से को स्क्रब करना चाहिए। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से अंडरआर्म पर स्क्रब करें, आपको फर्क दिखाई देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री