न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगे सीरम के बजाय अपनाएं ये नैचुरल ऑयल्स, त्वचा को मिलेगा भरपूर पोषण

क्या आप एक ऐसे सीरम की तलाश करते-करते थक गई हैं, जो रातोंरात त्वचा को निखारने की झूठी उम्मीद देने से भी ज़्यादा कुछ कर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 May 2021 12:51:15

महंगे सीरम के बजाय अपनाएं ये नैचुरल ऑयल्स, त्वचा को मिलेगा भरपूर पोषण

क्या आप एक ऐसे सीरम की तलाश करते-करते थक गई हैं, जो रातोंरात त्वचा को निखारने की झूठी उम्मीद देने से भी ज़्यादा कुछ कर सके? क्या आपको एक ऐसा सीरम चाहिए, जो आपकी जेब पर भी भारी ना पड़े और सचमुच आपकी त्वचा को निखारने का काम करे? खै़र मैं आपके मन के बुलबुलों को फोड़ना तो नहीं चाहती हूं, लेकिन आपको बता दूं कि ये महंगे सीरम आपकी समस्या का उपाय तो बिल्कुल भी नहीं हैं।

निश्चित रूप से वो बहुत फ़ैन्सी पैकेट्स में आते हैं और सेलेब्स से लेकर मॉडल्स तक इनके इस्तेमाल का समर्थन करती हैं, पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ये बातें सीरम को प्रभावी बना देती हैं। इनकी जगह अगर आप नैचुरल ऑयल्स की तरफ़ रुख़ करती हैं, तो वो ना सिर्फ़ आपके बजट में होते हैं बल्कि उनका कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं होता है और आप रोज़ाना इस्तेमाल करती हैं तो त्वचा में आ रहे बदलावों को धीरे-धीरे महसूस करने लगेंगी।

natural oils,serum,natural oils serum,skin,coconut oil,castor oil,almond oil,beauty news in hindi

नारियल तेल

जो भी विटामिन्स और केमिकल्स कॉम्पोनेंट्स आपकी त्वचा के लिए अच्छे कहे जाते हैं, वो बाज़ार में मिलने वाले सभी सीरम में कृत्रिम रूप से मिलाए जाते है, लेकिन वो सारे कॉम्पोनेंट्स नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। नारियल तेल में नरिशिंग फ़ैटी एसिड होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट और किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसमें लिनोलिक एसिड (विटामिन एफ़) मौजूद होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज़्ड रखता है।

इसमें मौजूद लॉरिक एसिड ऐंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। रोज़ाना बेड पर जाने से पहले अपने हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और चेहरे को मालिश करें। यह गहराई तक समाकर त्वचा को पोषण प्रदान करेगा। एक महीने तक नियमित रूप से अगर इसे दोहराती हैं तो आपके चेहरे को प्राकृतिक चमक और नमी प्राप्त होगी। पिग्मेंटेशन और काले धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

natural oils,serum,natural oils serum,skin,coconut oil,castor oil,almond oil,beauty news in hindi

बादाम तेल

आपकी त्वचा के लिए बादाम का तेल उतना ही फ़ायदेमंद है, जितना की रोज़ाना भिगोए हुए बादाम आपके संपूर्ण शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है। बादाम के तेल में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसमें विटामिन ए की भी प्रचुर मात्रा होती है, इसलिए यह मुंहासों के उपचार में प्रभावी रूप से काम करता है। इसके अलावा यह त्वचा में पानी की कमी को संतुलित करने और त्वचा को नमी सोखने के लिए बेहतर तरीक़े से तैयार करता है।

इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में निखार आता है और आपको एक रंगतवाली त्वचा पाने में भी मदद मिलती है। हम आपको यह बात शर्त के साथ कह सकते हैं कि आपके बाथरूम में रखे हुए सभी सीरम आपकी त्वचा के लिए बेहतर नहीं हो सकते हैं, लेकिन बादाम का तेल काफ़ी प्रभावी है। रोज़ाना रात में सही तरीक़े से इसके इस्तेमाल से आपको जादुई नतीजे मिलेंगे।

natural oils,serum,natural oils serum,skin,coconut oil,castor oil,almond oil,beauty news in hindi

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल आपकी पलकों और बालों को घना और चमकदार बनाने के अलावा भी कई फ़ायदे प्रदान करता है। वास्तव में यह त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है। इसमें ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होता है, जो कील-मुंहासों से भरी त्वचा को ठीक करने के साथ ही त्वचा को प्राकृतिक नमी भी प्रदान करता है।

ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह तेल ऐंटी-एजिंग का काम करता है और इससे असमय झुर्रियां भी नहीं आती हैं। अरंडी का तेल 30 साल की उम्र वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से फ़ायदेमंद है। इसे आप रोज़ाना या दो दिन में एक बार चेहरे पर लगा सकती हैं। हो सकता है कि यह आपको काफ़ी हैवी लगे, लेकिन हम आपसे वादा करते हैं कि इससे आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद