न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रंग-रूप निखारने में माहिर है हल्दी, जानें किन चीजों के साथ है बेजोड़ मेल और कैसे करें प्रयोग

हल्दी भारतीय मसालों का एक अहम् हिस्सा है, जिसकी भारतीय किचन में अपनी ख़ास जगह है दाल और कढ़ी को ख़ूबसूरत पीला रंग ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 4:24:22

रंग-रूप निखारने में माहिर है हल्दी, जानें किन चीजों के साथ है बेजोड़ मेल और कैसे करें प्रयोग

हल्दी भारतीय मसालों का एक अहम् हिस्सा है, जिसकी भारतीय किचन में अपनी ख़ास जगह है दाल और कढ़ी को ख़ूबसूरत पीला रंग देने वाली हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से सौंदर्य उपचार के लिए भी किया जाता है। चेहरे की सेहत और निखार को बढ़ाने के लिए हल्दी आज भी ख़ूब उपयोग में लाई जाती है।

हल्दी और बेसन का मेल

बेसन और हल्दी का मिश्रण नैसर्गिक स्क्रब की तरह काम करता है और यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। यह मिश्रण त्वचा पर कोमलता से प्रभाव डालता है। यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल भी निकालता है। हल्दी पाउडर को बेसन में मिलाएं और थोड़ा पानी या गुलाब जल डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें। उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें और पाएं निखरी और बेदाग़ त्वचा।

turmeric,skin,turmeric skin,gram flour,lemon juice,milk,honey,coconut oil,water,Olive Oil,beauty news in hindi

नींबू रस के साथ हल्दी

डॉ सोमा सरकार, मेडिकल डायरेक्टर और डर्मैटोलॉजिस्ट, स्किन इन, मुंबई के मुताबिक़, ‘‘डीटैन के लिए भी हल्दी के पैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।’’ नींबू के रस में ब्लीच करने का गुण होता है और हल्दी दमक को बढ़ाती है। नींबू रस में मिला हल्दी पाउडर दाग़-धब्बों को कम कर एक समान रंगत दे सकता है। इस मिश्रण का हर रोज़ इस्तेमाल करने पर आपकी रंगत एक समान नज़र आने लगेगी।

दूध के साथ हल्दी

दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा को क्षति पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद मिल सकती है। कच्चे दूध में हल्दी मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें और पाएं खिली-खिली निखरी त्वचा।

turmeric,skin,turmeric skin,gram flour,lemon juice,milk,honey,coconut oil,water,Olive Oil,beauty news in hindi

शहद के साथ हल्दी

यह मिश्रण त्वचा को भीतर से मॉइस्चराइज़ करते हुए दमकती हुई त्वचा प्रदान करता है। शहद नैसर्गिक मॉइस्चराइज़र है, जबकि हल्दी त्वचा को चमक प्रदान करती है। हल्दी और शहद का सुनहरा फ़ेस पैक आपकी त्वचा को भीतर से ख़ूबसूरत बनाता है।

नारियल तेल के साथ हल्दी

हल्दी और नारियल तेल दोनों में ऐंटी-फ़ंगल गुण होते हैं। नारियल तेल एक अच्छा मॉइस्चराइज़र है। हल्दी को नारियल तेल में मिलाएं और त्वचा की लालिमा, जलन व सूजन और शुष्क हिस्सों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं। गीले कपड़े से इसे अच्छी तरह साफ़ करें और आपकी त्वचा खिली-खिली महसूस करेगी।

turmeric,skin,turmeric skin,gram flour,lemon juice,milk,honey,coconut oil,water,Olive Oil,beauty news in hindi

पानी में मिलाएं हल्दी

इस बेहद आसान से मिश्रण को प्रतिदिन लगाने से अनचाहे बालों के ग्रोथ में कमी आ सकती है। हल्दी की गांठ लें और उसे एक साफ़-सुथरी ऊबड़-खाबड़ सतह पर पानी के साथ रगड़ें। इससे तैयार हुए मिश्रण को उस जगह लगाएं, जहां आप बालों के ग्रोथ को कम करना चाहती हैं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। जल्दी नतीजे पाने के लिए इसे जितनी बार हो सके उतनी बार लगाएं।

ऑलिव ऑयल के साथ हल्दी

हल्दी में कई ऐसे ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को जवां और ताज़गी से भरपूर दिखा सकते हैं। ऑलिव ऑयल आपकी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है। हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल को मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर इसे एक समान लगाएं। कुछ देर इसे यूं ही छोड़ दें। नई कोशिकाओं की ग्रोथ के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें और पाएं नर्म-मुलायम त्वचा।

turmeric,skin,turmeric skin,gram flour,lemon juice,milk,honey,coconut oil,water,Olive Oil,beauty news in hindi

नींबू का रस, शहद और हल्दी

यह जादुई मिश्रण मुहांसों से लड़ने में आपकी मदद करेगा और त्वचा के रुखेपन को कम करेगा। चुटकीभर हल्दी पाउडर में कुछ बूंदे नींबू और शहद की मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें और हल्के गर्म पानी से धो लें। इसका प्रतिदिन इस्तेमाल करने से आपकी रंगत में निखार आएगा और मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद