न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी की समस्या को दूर करने मे सहायक है ये घरेलू नुस्ख़े, आजमाने से मिलेगा तुरंत फायदा

इसीलिए रूसी की परेशानी  से राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्ख़े अपनाते हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसे ही घरेलू नुस्खे लेकर आए है ।

Posts by : Neha_H | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 6:31:09

रूसी की समस्या को दूर करने मे सहायक है ये घरेलू नुस्ख़े, आजमाने से मिलेगा तुरंत फायदा

आजकल रूसी यानी डैन्ड्रफ की समस्या होना आम बात है । प्रदूषण, धूल मिट्टी और समय के अभाव के कारण सही तरह से बालों की देखभाल करने का समय नहीं होने के कारण लोगों को रूसी की परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्दियों में लोग इससे अधिक परेशान रहते हैं। कई बार शैंपू के तुरंत बाद ही स्कैल्प में डैंड्रफ दिखने लगता है। इससे काफी खुजली होती है। यही नहीं अधिक डैंड्रफ होने से बाल झड़ने की भी समस्या शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय तक ठीक रहने के बाद यह समस्या वापस लौट आती है। इसीलिए रूसी की परेशानीसे राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्ख़े अपनाते हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसे ही घरेलू नुस्खे लेकर आए है ।

try these home remedies to get rid of dandruff problem,beauty tips,beauty hacks

दही

बालों में दही लगाना रूसी को भगाने का एक कारगर तरीका है। हालांकि, यह काफ़ी मेसी हो सकता है, लेकिन डैंड्रफ के इलाज के लिए बढ़िया घरेलू उपाय है।

उपयोग का तरीका:

-इसके लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने बालों के साथ स्कैल्प पर थोड़ी दही लगाएं।
-ध्यान दें कि दही बराबर मात्रा में पूरे बालों और स्कैल्प पर सही तरीके से लग गयी हो।
-इसे करीब 1 घंटे के लिए लगे रहने और सूखने दें।
-इसके बाद शैम्पू से धो लें। दही अच्छी तरह से बालों से निकल जानी चाहिए।

try these home remedies to get rid of dandruff problem,beauty tips,beauty hacks

नीम की पत्तियां

नीम को डैंड्रफ के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में उपलब्ध कई आयुर्वेदिक शैम्पू में इसके सत्व होते हैं। रूसी के इलाज के लिए भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

उपयोग का तरीका:

-अगर आपको ताज़ी नीम की पत्तियां मिल जाएं तो बहुत अच्छा है वरना कुछ दिन की रखी पत्तियां का भी प्रयोग कर सकते हैं।
-सबसे पहले नीम की पत्तियों को तोड़कर पाउडर बना कर थोड़े पानी में उबाल लें। फिर इसका पेस्ट बना लें, पेस्ट बनाने के लिए नीम की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।
-इसे बालों और स्कैल्प पर लगा लें और करीब 10 मिनट तक लगे रहने दें।
-इसके बाद सादे पानी से धो लें।

try these home remedies to get rid of dandruff problem,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस और नारियल तेल

कहा जाता है कि नारियल तेल बालों को पोषण देता है और जब इसे नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है तो यह डैंड्रफ का रामबाण इलाज सिद्ध हो सकता है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो दादी- नानी के समय से चला आ रहा है।

उपयोग का तरीका:

-सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसे 2 चम्मच नींबू के रस के साथ मिला लें।
-अब हल्के हाथ से इसे अपने बाल और स्कैल्प पर मालिश करें।
-मालिश करने के बाद लगभग 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें।

try these home remedies to get rid of dandruff problem,beauty tips,beauty hacks

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है। यह एक विटामिन है जो डैंड्रफ को दूर करने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह आपके बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर की तरह भी काम करता है और आपके बालों को सेहतमंद बनाता है।

उपयोग का तरीका:

-अंडे की जर्दी को तैयार करने के लिए, आपको अंडे के सफ़ेद वाले हिस्से को अलग करना होगा। यह हमेशा याद रखें कि सफ़ेद वाले भाग की बजाय जर्दी ही ज्यादा मतवपूर्ण और सेहतमंद होती है।
-इसको लगाने से पहले यह ध्यान रखें कि आपके बाल और स्कैल्प ड्राई रहें। अब इसको बाल और स्कैल्प पर लगा लें और प्लास्टिक के कवर से करीब 1 घंटे तक बालों को ढक लें।
-शैम्पू का इस्तेमाल करके बालों को हल्के हाथ से साफ़ करें। बाल से अंडे की जर्दी की बदबू हटाने के लिए आपको अपने बाल दो- तीन बार साफ़ करने पड़ सकते हैं।

try these home remedies to get rid of dandruff problem,beauty tips,beauty hacks

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी- फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को हटाने के लिए काफ़ी मदद करते हैं। यही नहीं, इस दौरान बालों और स्कैल्प में कोई ड्राईनेस भी नहीं होती है।

उपयोग का तरीका:

-आप जिस शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, उसमें टी ट्री ऑयल की 10-15 बूंदें मिलाएं और बालों एवं स्कैल्प पर मालिश करें।
-उसे बालों पर लगभग 5 मिनट तक रहने दें, फिर पानी से साफ़ करें।
-एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करके टी ट्री ऑयल स्कैल्प को राहत देता है और पपड़ी होने से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे