न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चमकदार बाल पाने के लिए आजमाए ये 10 उपाय, कुछ ही दिनों में फर्क होगा महसूस

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को आसानी से चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 8:52:54

चमकदार बाल पाने के लिए आजमाए ये 10 उपाय, कुछ ही दिनों में फर्क होगा महसूस

महिला हो या पुरुष सभी की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल सुंदर, चमकदार और कोमल हो। लेकिन आजकल के इस बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता हैं जिसके चलते बालों की चमक खो जाती हैं। बाल छोटे हो या लंबे उनकी चमक आपकी पर्सनैलिटी पर निश्चित रूप से छाप छोड़ती है। ऐसे में लोग बालों को चमक प्रदान करने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन यह मुनासिब तरीका नही हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को आसानी से चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

दूध

दूध से बेजान बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और वो चमकदार लगने लगते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कप दूध लेकर उसे बालों में लगाएं। लगाने के बाद हल्के हाथों से एक से दो मिनट तक बालों की जड़ों पर मसाज करें। फिर दूध लगे बालों को एक घंटे तक यूं ही रहने दें। बाद में बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

नींबू

नींबू में भी विटामिन-सी होता है, मगर इसे डायरेक्ट लगाने से स्कैल्प पर एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको नारियल के तेल में नींबू का रस मिक्स करके बालों में लगाना चाहिए। ऐसा करने से बालों में चमक के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या भी कम हो जाती है।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

अंडा

बालों को मुलायम बनाने और उनमें चमक लाने के लिए अंडे से बेहतर कुछ भी नहीं होता है। यह इतना कारगर है कि एक बार में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिडस और लैक्टिन होता है, जो बालों की मरम्मत करता है। इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा होगा।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

बालों के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल मुलायम और चमकदार तो बनते ही हैं, साथ ही बालों में नई चमक भी आती है। नारियल तेल में विटामिन ई होता है, जो बालों को नमी देता है और बालों को रूखा होने से बचाता है।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

बालों के लिए एलोवेरा भी बहुत फायदेमंद है। ये बालों को पूरी नमी देने के साथ ही पोषित करने का काम भी करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बालों को पोषण देने का काम करते हैं। साथ ही ये रूसी को भी कम करने में कारगर है।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

दही

दही विटामिन बी 5, विटामिन डी और प्रोटीन से समृद्ध होती है। यह कई हेयर मास्क में इस्तेमाल की जाती है क्योंकि इससे बालों में नमी और चमक रहती है। इसके लिए सबसे पहले दही, शहद और नींबू को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। लगाने के बाद 30 से 45 मिनट तक नींबू को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर बालों को शैम्पू से धो लें और शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

चाय का पानी

चाय को पानी में उबालकर और फिर उसे छानकर बालों में इस्तेमाल करें। आप बालों में शैंपू करने के बाद चाय का पानी यूज कर सकती हैं। यह घरेलू नुस्खा उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिनके स्कैल्प से अतिरिक्त तेल निकलता है क्योंकि इससे आपके बाल ऑयली नजर नहीं आते हैं।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

हिना

हिना केवल हमारे बालों में डाई का काम नहीं करती बल्कि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो हमारे सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके लिए 4 से 5 चम्मच हिना पाउडर लें। उसमें पानी मिलाकर उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को बालों में हल्के हाथों से लगाएं। बालों में लगा हिना पेस्ट जब अच्छी तरह सूख जाए तो बालों को साफ पानी से धोकर तेल लगा लें।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है। ड्राई बालों के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे बालों में चमक के साथ-साथ ड्राईनेस भी दूर होती है। शहद के साथ आप थोड़ा सा गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं। शहद को बालों में 30 मिनट से अधिक देर तक लगाकर न रखें।

try these 10 remedies to get shiny hair you will feel the difference in a few days,beauty tips,beauty hacks

सेब का सिरका

यह बालों को साफ करने के लिए जाना जाता है। यह बालों से अशुद्धियों को साफ करता है और आपको चमकदार बाल देने में मदद करता है। सबसे पहले दो चम्मच सेब के सिरके को दो कप पानी में डाल लें। डालने के बाद मिश्रण से बालों को धोएं। आप इस मिश्रण को शैम्पू करने के बाद या शैम्पू करने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम

Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ

10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग

शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह