न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको पता होनी चाहिए हेयर मास्क से जुड़ी ये जानकारी, सही से उठा पाएंगे इसका फायदा

बालों में इसे लगाने से ग्रोथ अच्छी रहती है। लेकिन इसका फायदा पूरा मिल सकें उसके लिए जरूरी हैं कि हेयर मास्क से जुड़ी यहां बताई जा रही जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 2:34:13

आपको पता होनी चाहिए हेयर मास्क से जुड़ी ये जानकारी, सही से उठा पाएंगे इसका फायदा

बाल किसी भी महिला की पर्सनैलिटी का एक अहम् हिस्सा होते हैं। आपका न्यू हेयरकट लुक को पूरी तरह से बदलने में मदद कर सकता हैं। लेकिन आज के समय में खूबसूरत बालों की चाहत इतनी आसानी से पूरी नहीं होती। आज की तनावपूर्ण लाइफस्टाइल और गलत खानपान का असर सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर ही पड़ता, बल्कि इससे आपके बाल भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में बालों को हेल्दी बनाने के लिए उनकी अतिरिक्त केयर करने की जरूरत होती है। बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क काफी अच्छा माना जाता है। बालों में इसे लगाने से ग्रोथ अच्छी रहती है। लेकिन इसका फायदा पूरा मिल सकें उसके लिए जरूरी हैं कि हेयर मास्क से जुड़ी यहां बताई जा रही जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

tips to use hair masks,beauty tips,beauty hacks

सही हेयर मास्क का करें चुनाव

किसी भी अन्य स्किन व हेयर प्रॉडक्ट की तरह यह जरूरी है कि आप हेयर मास्क भी सही तरह से चुनें। जिस तरह आपकी स्किन अलग होती है, ठीक उसी तरह हेयर टाइप व हेयर कंसर्न भी अलग होता है और इसलिए हेयर मास्क को चुनते समय आपको अपने हेयर टाइप व हेयर कंसर्न पर ध्यान देना चाहिए। चाहे आप मार्केट से हेयर मास्क लाएं या फिर घर पर हेयर मास्क बनाएं, उन्हीं इंग्रीडिएंट्स को सलेक्ट करें, जो आपके हेयर कंसर्न से संबंधित हो। हेयर टाइप व कंसर्न के अनुसार, मास्क ना चुनने से आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा।

tips to use hair masks,beauty tips,beauty hacks

हेड वॉश के बाद ही करें हेयर मास्क अप्लाई

यह हेयर मास्क का सबसे पहला और सबसे जरूरी नियम है। अमूमन हम सभी बालों में ऐसे ही हेयर मास्क अप्लाई करते हैं, हालांकि यह तरीका बेहद गलत है। गंदे बालों में कभी भी हेयर मास्क अप्लाई नहीं करना चाहिए। दरअसल, गंदी स्कैल्प में हेयर मास्क अप्लाई करने से पोषण आपके स्कैल्प के नीचे गहराई तक नहीं जा पाता। इसके अलावा गंदगी, धूल-मिट्टी और सीबम आपके हेयर मास्क के साथ मिक्स हो जाती है, जिसके कारण आपको इचिंग हो सकती है। साथ ही आपको इस तरह बेस्ट रिजल्ट भी नहीं मिलेगा। इसलिए हमेशा सबसे पहले हेड वॉश करें और उसके बाद ही बालों में हेयर मास्क अप्लाई करें।

tips to use hair masks,beauty tips,beauty hacks

लंबे समय तक बालों में न लगा रहने दें

हेयर मास्क लगाने के बाद इसे 15 से 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। एक टॉवेल को गर्म पानी में डुबोएं और हल्का-सा निचोड़ कर मास्क लगाने के बाद बालों पर लपेट दें। हालांकि अब तक इस बात का कोई सबूत तो नहीं मिला है कि हेयर मास्क को बालों पर लंबे समय तक या रातभर लगा रहने देने से बालों को नुक़सान पहुंचता है, लेकिन इससे अपका स्कैल्प भारी और तैलीय हो सकता है। और इसे लंबे समय तक लगा रहने देने के कोई बेहतर नतीजे भी तो नहीं दिखाई दिए हैं इसलिए अच्छा होगा कि आप मास्क के पैकेट पर लिखे निर्देश का पालन करें और उसमें जितना समय बताया गया है, उतने ही समय के लिए मास्क को बालों पर लगाएं।

कितनी बार लगाए सप्ताह में हेयर मास्क

इसका उत्तर भी हर हेयर टाइप के लिए एक जैसा नहीं हो सकता है। यूं तो अधिकांश हेयर मास्क सप्ताह में एक बार उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, लेकिन फिर भी आपके बाल व उसकी जरूरतों के आधार पर आप हेयर मास्क को यूज कर सकती हैं। मसलन, बहुत अधिक शुष्क और डैमेज्ड हेयर वाले लोगों को सप्ताह में दो या तीन बार हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए, जबकि तैलीय बालों वाले लोग सप्ताह में एक बार ही हेयर मास्क को यूज करें। ठीक इसी तरह, अगर आपके बाल बहुत सीधे हैं, तो आपको हफ्ते में दो बार से ज्यादा हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हालांकि, घुंघराले बालों को इसका बार-बार इस्तेमाल करने से फायदा होगा।

tips to use hair masks,beauty tips,beauty hacks

जरूरत से ज्यादा मात्रा में ना लगाए

बालों में जरूरत से ज्यादा मात्रा में हेयर मास्क ना लगाएं। आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि वह जितना अधिक कॉस्मेटिक लगाएंगी, उन्हें उतना ही बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। हालांकि यह तरीका बिल्कुल है। दरअसल, बाल उतने ही प्रॉडक्ट को अब्जार्ब करेंगे, जितना वास्तव में उन्हें जरूरत है और बाकी प्रॉडक्ट बालों में लगा तो होगा, लेकिन वास्तव में वह वेस्ट ही होगा। इसलिए बालों की लेंथ की जरूरत के अनुसार ही हेयर मास्क को लगाएं।

हेयर मास्क लगाने का सही तरीका

हेयर मास्क को सही तरह से लगाना बेहद ही आवश्यक है और इस दौरान आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अपने हेयर को वॉश कर लें ताकि स्कैल्प व हेयर पर जमा गंदगी दूर हो जाए और आपके बालों में हेयर मास्क के पोषक तत्व अच्छी तरह अब्जार्ब हो सकें। हेयर मास्क लगाते समय आपको अपने बालों के सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो आमतौर पर एंड्स वाले होते हैं। सबसे पहले अपने बालों के सेक्शन करते जाएं और उंगलियों या ब्रश की मदद से हेयर मास्क को बालों में लगाएं। एक बार जब आप पूरे बालों में हेयर मास्क लगा लें तो उसे अपने बालों में समान रूप से फैलाने के लिए, चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। अब आप बालों को एक शॉवर कैप की मदद से कवर कर लें ताकि वह नीचे गिरे नहीं। आधे से एक घंटा इंतजार करने के बाद आप बालों को वॉश कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे