न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिगमेंटेशन की समस्या को और बदतर बना सकती हैं आपकी ये 7 गलत आदतें, लाएं इनमें सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सुधार लाने की जरूरत हैं अन्यथा आपको कि मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं पिगमेंटेशन को बढ़ाने वालीं उन गलत आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 7:18:28

पिगमेंटेशन की समस्या को और बदतर बना सकती हैं आपकी ये 7 गलत आदतें, लाएं इनमें सुधार

पिगमेंटेशन की समस्या आजकल बेहद आम हो चुकी हैं जिसकी वजह से महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसके पनपने का कारण बनते हैं हार्मोनल परिवर्तन, प्रेग्नेंसी या सूरज से आने वाली हानिकारक किरणें। लेकिन देखा जाता हैं कि स्किन केयर रूटीन और आपकी कुछ गलत आदतों की वजह से पिगमेंटेशन की समस्या बदतर हो जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सुधार लाने की जरूरत हैं अन्यथा आपको कि मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं पिगमेंटेशन को बढ़ाने वालीं उन गलत आदतों के बारे में...

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

बिना सन पोटेक्शन के धूप में घूमना

सूरज की हानिकारक किरणेंपिगमेंटेशन को बढ़ाने का काम करती है। दरअसल, सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा में मेलेनिन को बढ़ाता है। ये मेलेनिन पिगमेंटेशन बढ़ाने का काम करती है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी घर से बाहर निकलें या फिर धूप में निकलें, चेहरा ढक कर निकलें। इसके अलावा आप सन प्रोटेक्शन क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें ताकि इसे लगाने से आपकी त्वचा धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बची रहे।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

किसी भी प्रकार का सनस्क्रीन लगाना

ध्यान रहे कि थोड़ी मात्रा में सनस्क्रीन लगाना लगभग कुछ भी न लगाने के समान है। साथ ही किसी भी प्रकार का सनस्क्रीन इस्तेमाल करना भी त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं है। याद रखें कि SPF तभी सक्रिय हो सकता है जब आप सही मात्रा में उपयोग करें। तो, आपकी त्वचा पर काले धब्बों से बचाने के लिए सही और अच्छी मात्रा में सनस्क्रीन का उपयोग करें। इसके अलावा एक बात जो बेहद जरूरी है वो ये है कि गलत सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आप त्वचा में पिगमेंटेशन से बच नहीं सकते हैं। इसलिए वैसे सनस्क्रीन का चुनाव करें जो कि आपकी स्किन के अनुसार सही हो। जैसे कि आप एसपीएफ 50, एसपीएफ 45 और एसपीएफ 30 वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सनबर्न को रोकने के लिए जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड से भरपूर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए जहां भी जाएं सनस्क्रीन जरूर लगा कर जाएं।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

हाइड्रोक्विनोन क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए ज्यादातर लोग हाइड्रोक्विनोन क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे भले ही एक हद तक पिगमेंटेशन कम हो जाता है पर ये त्वचा में ड्राक पैचेस को और गहरा कर देता है। इसके अलावा हाइड्रोक्विनोन से भरपूर किसी भी स्किन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

चेहरे पर एक्ने और ब्लैक हेड्स निकालने की आदत

ये आदत हम सभी में होती है। जैसे कि एक्ने और ब्लैक हेड्स लगभर हर किसी को होती है और हम में से ज्यादातर लोग उसे उसी समय फोड़ने या फिर निकालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब आप एक्ने को फोड़ने की कोशिश करते हैं या फिर ब्लैक हेड्स निकालने की कोशिश करते हैं, तो आस पास की त्वचा चोटिल हो जाती है और वहां पिगमेंटेशन हो जाता है। साथ ही थोड़े दिनों बाद आप अपने एक्ने और ब्लैक हेड्स पर भी पिगमेंटेशन देखेंगे, जो कि इसके दाग के साथ और गहरा जाता है। इसलिए ब्लैक हेड्स निकालने का सही तरीका जानें और एक्ने होने पर उसे खुद ही ठीक होने दें।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

गलत फेस केयर रूटीन

जब हम गलत फेस केयर रूटीन कहते हैं, तो हमारा मतलब है कि अपने चेहरे को साफ करने के लिए सही तकनीक और सामग्री का उपयोग न करना। खासतौर पर हाइपरपिग्मेंटेशन से पीड़ित लोग, जो कि अपने चेहरे को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। या वो लोग लोग जो नियमित रूप से अपने चेहरे पर भाप भी लेते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्म पानी भाप लेना या फिर फेस स्टीमिंग आपकी त्वचा में मेलानोसाइट कोशिकाओं को सक्रिय करती है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन पैच या स्पॉट का आकार बढ़ जाता है। मेलानोसाइट कोशिकाएं त्वचा के एपिडर्मिस भाग में स्थित होती हैं और मेलेनिन का उत्पादन करती हैं। इससे त्वचा काली हो जाती है। इस तरह ये हाइपरपिग्मेंटेशन को खराब करता है।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

गलत फेशियल क्लीन्जर का उपयोग करना

नकली फेशियल क्लीन्जर का उपयोग या फिर गलत नकली फेशियल क्लीन्ज़र का इस्तेमाल हाइपरपिग्मेंटेशन को बढ़ा सकता है। दरअसल, नकली और असली क्लींजर के बीच अंतर सामग्री का है। ऐसे में आपको अपने स्किन केयर एक्सपर्ट से बात करके ही अपनी स्किन के अनुसार सही चीजों का चयन करना चाहिए। क्योंकि गलत क्लींजर के तत्व त्वचा में जलन और मुंहासों का कारण बनते हैं। इसलिए, अगर आप हाइपरपिग्मेंटेशन से बचना चाहते हैं तो आपको नकली फेशियल क्लींजर से बचना चाहिए।

tips to treat skin pigmentation,beauty tips,beauty hacks

स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट

स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट दो ऐसी चीजें हैं जो कि पिगमेंटेशन को बढ़ाते हैं। जैसे कि कुछ प्रोसेस्ड फूड्स जो कि अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।इसके अलावा कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही और घी आदि भी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, स्ट्रेस आपकी स्किन को खराब करता है और पिगमेंटेंशन को बढ़ाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होती है और आपको एक्ने आदि की समस्या हो जाती है। इसलिए आपको साफ त्वचा के लिए स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद