न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडरआर्म्स शेविंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान, बचेंगे रैशेज और कालेपन से

अगर आप अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल के दौरान कुछ टिप्स आजमाएंगे तो आप इस तरह की समस्याओं से बची रहेंगी। आइये जानते हैं अंडरआर्म्स शेविंग के दौरान ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 9:51:41

अंडरआर्म्स शेविंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान, बचेंगे रैशेज और कालेपन से

शरीर में ऐसी कई ऐसी अनचाही जगहें हैं जहां बाल आते हैं और उन्हें हटाने के लिए कई तरीके आजमाए जाते हैं। इन्हीं अनचाहे बालों में से हैं अंडरआर्म्स के बाल जो कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। पुरुष हो या महिलाएं दोनों ही अपने अंडरआर्म्स को साफ रखना पसंद करते हैं और ये बाल हटाने के लिए अंडरआर्म्स की शेविंग करते हैं। लेकिन देखा गया हैं कि कई लोगों को शेविंग के बाद अंडरआर्म्स का कालापन और खुजली या रैशेज की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। अगर आप अंडरआर्म्स हेयर रिमूवल के दौरान कुछ टिप्स आजमाएंगे तो आप इस तरह की समस्याओं से बची रहेंगी। आइये जानते हैं अंडरआर्म्स शेविंग के दौरान ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में...

tips to shave underarms,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को एक्सफोलिएट करें

जैसे आपको त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है उसी तरह से आपको अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले और बाद में भी अंडरआर्म्स की त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। अगर आप बालों को हटाने के लिएशेविंग कर रही हैं तो उसके ठीक पहले अपने अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएट करने से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है और आपको बालों को हटाने के बाद त्वचा स्मूद हो जाती है।

रेजर यूज करते समय रखें सावधानी

मल्टी ब्लेड रेजर यूज न करें क्योंकि इस तरह के रेजर स्किन के बेहद नजदीक के बालों को भी खींचते और काटते हैं जिससे स्किन की सतह के नीचे इनग्रोन हेयर के उगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। धार खराब हो चुके रेजर का इस्तेमाल बिलकुल न करें। क्लीन और बेहतर शेविंग चाहती हैं तो शार्प रेजर या इलेक्ट्रिक ट्रिमर यूज करें। अगर आपको लगे कि रेजर स्किन पर स्मूथ तरीके से नहीं चल रहा तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अपना रेजर बदल देना चाहिए।

tips to shave underarms,beauty tips,beauty hacks

हर स्ट्रोक के बाद ब्लेड को करें वॉश

पूरी तरह अंडरआर्म के बाल हटाने के बाद तो रेज़र को धोएं ही लेकिन इसके साथ ही हर एक स्ट्रोक के बाद भी ब्लेड को धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो बाल और डेड स्किन ब्लेड में फंसते जाएंगे और शेविंग अच्छी तरह नहीं होगी। इसलिए परफेक्ट शेव के लिए इसे हर स्ट्रोक के बाद ज़रूर धोएं। साथ ही लंबे की जगह स्ट्रोक छोटे रखें।

हाथों को अच्छी तरह स्ट्रेच करें

अंडरआर्म्स के बाल हटाने वक्त हाथों को अच्छी तरह से स्ट्रेच करके ऊपर उठाएं। अगर आप शेविंग करते वक्त अंडरआर्म्स को ठीक तरीके से स्ट्रेच नहीं करेंगे तो इससे आपकी स्किन ढीली रह जाएगी और शेविंग करते वक्त स्किन कट सकती है।

tips to shave underarms,beauty tips,beauty hacks

ना करें ज्यादा बार शेविंग

महिलाएं अपने अंडरआर्म को साफ़ रखने के लिए कई बार बिना कारण के ही शेविंग करती हैं। अंडरआर्म जैसे नाजुक हिस्से में ज्यादा बार शेविंग करना त्वचा के कालेपन और रूखेपन का कारण बन सकता है। शेविंग त्वचा को शुष्क और संवेदनशील बनती है और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को भी हटा देती है। इसलिए जब आवश्यक हो तभी शेविंग करें और इसे जल्दबाजी में करने की बजाय धीरे से करें।

सही डायरेक्शन में निकाले बाल

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए शेविंग का सहारा ले रही हैं तो हमेशा सही डायरेक्शन में ही बाल निकालें। बाल हटाते वक्त हमेशा रेजर की मूवमेंट ग्रोथ के ऑपोजिट डायरेक्शन में ही रखें। जैसे अगर आपके बालों की ग्रोथ ऊपर से नीचे की तरफ है तो रेजर का इस्तेमाल नीचे से ऊपर की तरफ करें।

ड्राई शेविंग की गलती

शेविंग क्रीम खासतौर पर शेविंग को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। लेकिन लड़कियां जल्दबाजी में किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाय ड्राई शेविंग करती हैं। ड्राई शेविंग स्किन को हार्ड और ज्यादा रूखा बना देती है। इसलिए आप जब भी अंडरआर्म्स के बाल हटा रही हैं तब ड्राई शेविंग करने से बचना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी पुरानी शेविंग क्रीम या साबुन का इस्तेमाल न करें। किसी भी तरह के इरिटेशन से बचना चाहती हैं तो अंडरआर्म्स में शेविंग जेल यूज करें। ऐसा करने से रेजर आसानी से स्किन पर चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद