न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आकर्षक दिखने के लिए जरूरी हैं चहरे के साथ गर्दन की भी खूबसूरती, इस तरह दूर करें इसकी टैनिंग

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए गर्दन की टैनिंग और झुर्रियां दूर कर इसे भी चेहरे की तरह ही बेदाग और निखरा हुआ दिखा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 4:35:06

आकर्षक दिखने के लिए जरूरी हैं चहरे के साथ गर्दन की भी खूबसूरती, इस तरह दूर करें इसकी टैनिंग

जब भी स्किन केयर की बात आती हैं तो पूरा ध्यान चहरे पर दिया जाता हैं और गर्दन को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। ऐसे में आपका चेहरा तो दमकता हैं लेकिन गर्दन का कालापन ऐसा लगता हैं जैसे चांद पर दाग। गर्दन पर होने वाली झाईं से लेकर झुर्रियां तक सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। ज्यादातर लोग इस टैनिंग को छिपाते हैं जबकि इसे छिपाने के बजाय दीर करने के लिए कुछ किया जाना चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए गर्दन की टैनिंग और झुर्रियां दूर कर इसे भी चेहरे की तरह ही बेदाग और निखरा हुआ दिखा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

बेसन

बेसन को स्किन लाइट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे आप अपनी गर्दन भी साफ कर सकते हैं। इसका पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच सरसों का तेल और चुटकी भर हल्दी लें। इस पेस्ट को गर्दन पर 15 मिनट लगाएं और रगड़कर हटाएं। इस पैक को हर हफ्ते लगाएं। आपको इसका रिज़ल्ट दो बार में लगाने के बाद दिखने लगेगा।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

तेल की मालिश

रोजाना गर्दन की किसी भी तेल से मालिश करें। जैसे नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल लेकर इससे गर्दन की ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें। इससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेट दिखेगी। साथ ही मालिश से झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। इसलिए मालिश सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

आलू

आलू को आंखों के डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आप अपनी गर्दन भी साफ कर सकते हैं। इसका असर आपको दो से तीन बार लगाने पर नज़र आएगा। इसके लिए हर रात सोने से पहले आलू की एक स्लाइस को गर्दन पर रगड़ें। 10 मिनट बाद धोकर मॉइश्चराइज़र लगा लें।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

एप्पल साइडर विनेगर

गर्दन की त्वचा पर झाईयां दिखती हैं तो एप्पल साइडर विनेगर के दो चम्मच और पानी के चार चम्मच लेकर एक बाउल में ले लें। अब इस विनेगर को रूई में भिगोकर गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद साफ पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करना गर्दन की स्किन को बेदाग बना देगा।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

इसे दांतों, नाखूनों और चेहरे को चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चाइनीज़ लड़कियां इसे पानी में डालकर इसके बबल्स से फेस को क्लीन करती हैं। आप भी इससे अपनी गर्दन को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट से गर्दन की मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको इस पेस्ट का फायदा दिखने लगेगा।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

एक्सफोलिएट करें

गर्दन की स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हम अक्सर केवल चेहरे को ही धोते हैं और गर्दन को इग्नोर कर देते हैं जिस कारण गर्दन की स्किन पर अधिक डेड स्किन सेल्स जमना शुरू हो जाती हैं। एक्सफोलिएट करने से पिगमेंटेशन दूर होती है, कंप्लेशन में सुधार आता है और नई स्किन सेल्स भी जेनरेट होती हैं। हफ्ते में एक बार तो गर्दन को जरूर एक्सफोलिएट करें।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

इसके फायदे से कोई अंजान नहीं है। गर्दन के लिए एलोवेरा जेल को लगाकर पांच से सात मिनट मसाज करें। इस जेल को हफ्ते में एक बार लगाएं और एक महीने के अंदर ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

tips to remove tanning from neck,beauty tips,beauty hacks

विटामिन E

इस ऑयल से बालों और चेहरे को कई फायदे मिलते हैं। ये आपकी गर्दन को भी साफ कर सकता है। इसके लिए विटामिन E की 2 से 3 कैप्सूल लें। इसे एक कटोरी में डालकर इससे गर्दन की अच्छे से मसाज करें। बेहतर समय रात का है लेकिन चिपचिपेन की वजह से इसे रात में ना लगाएं तो शाम के समय सोने से पहले इसे इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद