Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डबल चिन करती हैं आपके आकर्षक लुक को बर्बाद, इन तरीकों से दूर करें चहरे के नीचे लटकी चर्बी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन में कसावट लाते हुए चहरे के नीचे लटकी चर्बी को दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:46:27

डबल चिन करती हैं आपके आकर्षक लुक को बर्बाद, इन तरीकों से दूर करें चहरे के नीचे लटकी चर्बी

बढ़ती उम्र के साथ स्किन में शिथिलता आना आम बात हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई बार बढ़ते वजन और मोटापे के कारण भी आपकी स्किन ढ़ीली होने लगती हैं और चहरे की चर्बी लटकने लग जाती हैं। ठुड्डी के नीचे या गर्दन के आसपास धीरे-धीरे जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी को डबल चिन कहा जाता हैं जो कि चहरे के आकर्षण को कम करने का काम करती हैं। सभी इससे छुटकारा पाने की चाहत रखते हैं और इसके लिए कई उत्पाद भी आजमाए होंगे। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन में कसावट लाते हुए चहरे के नीचे लटकी चर्बी को दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks अंडे की सफेदी

एक अंडा लें और उसकी सफेदी को जर्दी से अलग कर लें। इसमें दूध-शहद और नींबू के रस के साथ अंडे की सफेदी को मिला लें। इस मिश्रण को अपने जबड़े और गर्दन के आस-पास लगाएं। करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें। tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks
जैतून का तेल

जतून के तेल में विटामिन ई के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुए पाए जाते हैं। जो स्किन को पोषिक करके डबल चिन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए जैतून के तेल को हल्का गर्म करके ठोड़ी और गर्दन में लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। रातभर लगा रहने कें दूसरे दिन साफ पानी से धो लें।
tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks ग्रीन टी

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें। पांच-दस मिनट के बाद चाय छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पीएं। ऐसा आप एक दिन में करीब तीन बार करें। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है, जो ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और वजन घटाने के लिए बेहतर है।

tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks गेहूं के बीज का तेल

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता हैं जो ठोड़ी के आसपास की स्किन के छीलेपन को खत्म करने में मदद करती है। इसके लिए आप गेहूं के बीज का तेल को गर्दन और ठोड़ी के आसपास लगाएं। इसके बाद 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। फिर दूसरे दिन धो लें।
tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks विटामिन-ई

विटामिन-ई के कैप्सूल्स लें और उनके अंदर का सारा तेल निकाल लें। अब इस तेल को अपनी ठुड्डी और गले पर लगाएं। कुछ मिनटों तक हल्की मालिश करें और रात भर के लिए तेल को लगे रहने दें। हर रात इस प्रक्रिया को जरुर दोहराएं। विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत है। इसलिए, यह आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं।


tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग ओरल हेल्थ के साथ-साथ शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी अच्छा है। यह उपाय चेहरे की चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से यह प्रयोग वजन कम करके डबल चिन की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए नारियल या शीशम का तेल थोड़ी देर मुंह में रखें। अंदर ही अंदर तेल को घुमाएं। फिर 10 से 12 मिनट बाद थूक दें। tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks च्विंगम

डबल चिन से निजात पाने का सबसे अच्छा उपाय कुछ है तो वो च्विंगम है। च्विंगम चबाना अपने आप में ही एक व्यायाम है, जो चेहरे और ठुड्डी पर मौजूद अतिरिक्त फैट को हटाने में आपकी मदद करता है।


tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks खरबूजा

एक कटे हुए खरबूजे को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब कॉटन पैड या रुई की मदद से इसे ठुड्डी और गले पर लगाएं। 30 मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें। दिन में एक बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।


tips to remove double chin,beauty tips,beauty hacks लें योग की मदद

सेल्फी क्लिक करते समय जैसे आप पाउट बनाते हैं, यह योगा कुछ वैसा ही है। इसके लिए आपको बस अपने गालों को अंदर की ओर करना है और 30 सेकंड के लिए स्थिति में रहना है। अब अपने चेहरे को आराम दें और इसे 4-5 बार दोहराएं। आपको अगर तेजी से फेस पर जमा चर्बी हटानी है, तो इस तकनीक के लिए, बस अपनी ठोड़ी को ऊपर उठाएं और छत को देखें। अब अपने मुंह को 10-15 सेकंड के लिए लगातार खोलें और बंद करें। आराम करें और अपने चेहरे को नीचे लाएं। अपने चेहरे के फैट को जल्दी से बर्न करने के लिए इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology