न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डार्क सर्कल बनते हैं खूबसूरत चहरे को पाने में बड़ा रोड़ा, इन उपायों से करें इन्हें दूर

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 4:44:54

डार्क सर्कल बनते हैं खूबसूरत चहरे को पाने में बड़ा रोड़ा, इन उपायों से करें इन्हें दूर

डार्क सर्कल अर्थात आंखों के नीचे बने काले घेरे आजकल एक आम समस्या हो चुकी हैं जो कि थकावट, नींद की कमी, एलर्जी, अधिक स्क्रीन देखने, तनाव आदि के कारण पनपते हैं। ये काले घेरे बाकी चेहरे के रंग से गहरे और काले नजर आते हैं जो चहरे की खूबसूरती को घटाने का काम करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे देखने में कभी अच्छे नहीं लगते। कई लोग इन्हें छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सुंदरता तभी आती हैं जब इसे जड़ से दूर किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

टमाटर लगाएं

टमाटर आपके काले घेरों के लिए शानदार तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है। लाइकोपीन त्वचा को नरम बनाने में मदद कर सकता है और आंखों के नीचे काले घेरे को कम कर सकता है। टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन पिगमेंटेशन को भी कम करने में मददगार है और ये काले घरों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा इसे काट कर आंखों पर रखने से आंखों को आराम मिलता है। टमाटर के रस को नींबू के रस में बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर एक कॉटन बॉल या मेकअप रिमूवर पैड का उपयोग करके इसे अपने आंखों के नीचे के क्षेत्र में लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें। इसे रेगुलर इस्तेमाल करने से ये धीमे-धीमे काले घेरों को कम करने लगता है।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

आलू का रस और दूध

आलू का रस और दूध का मिश्रण एक प्रभावी उपाय हैं। एक मध्यम आकार का कच्चा आलू लें, इसे कद्दूकस कर लें और कद्दूकस किए हुए आलू का रस निकाल लें। एक चम्मच आलू का रस लें और इसे बराबर मात्रा में ठंडे दूध में मिला लें। मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें और इसके बाद सादे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस उपाय को दूध के साथ रोजाना दोहरा सकते हैं।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

ठंडा दूध

ठंडा दूध आंखों के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर है और आंखों के आसपास की संवेदनशील त्वचा को सुखाने में भी मदद करता है। ठंडे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो न केवल सूजन को कम करने में मदद करता है बल्कि त्वचा को हल्का भी करता है। इसके अलावा, दूध में मौजूद पोटैशियम त्वचा को बेहतर मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है, जिससे एजिंग के कारण या फिर पिगमेंटेशन के कारण आपको काले घेरे नहीं होते हैं। काले घेरों पर ठंडा दूध लगाने के लिए ठंडे दूध में एक रुई डुबोएं और इसे आंखों के क्षेत्र में लगाएं। इसे कुछ देर तक रखें और बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें। सप्ताह में कम से कम तीन बार इसे दोहराएं। ये काम आप रात में सोते समय भी कर सकते हैं। इसका असर आपको जल्द नजर आ सकता है।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा से संबंधित कई समस्याओं के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह एक प्रभावी टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये पिगमेंटेशन को कम करता है और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। इससे काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं और आंखों की खूबसूरती बढ़ने लगती है। इसके लिए गुलाब जल को ठंडे दूध में बराबर मात्रा में मिलाकर रुई को भिगो लें। फिर उसे अपनी आंखों के ऊपर रखें। करीब 20 मिनट बाद रुई को हटा कर ताजे पानी से चेहरा धो लें। हर दिन अगर आप ऐसा करते हैं तो एक सप्ताह में आपके चेहरे से डार्क सर्कल कम होते दिख जाएंगे।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

विटामिन ई को नारियल तेल में मिला कर लगाएं

विटामिन ई फाइन रेडिकल्स के प्रभाव से लड़ने में मदद करता है जो झुर्रियों जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी लाता है। तो, वहीं नारियल तेल एक शक्तिशाली प्राकृतिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि काले घेरे को हल्का करने के लिए एक प्रभावी तरीका है। ये दोनों मिल कर आंखों के नीचे हल्के घेरों को कम करने के साथ कालेपन को हल्का करने में मदद करते हैं। विटामिन ई को नारियल तेल में मिलाएं और अपनी आंखों के नीचे लगाएं। फिर धीमे-धीमे मालिश करें। इसे अपनी त्वचा पर रात भर लगा रहने दें और सुबह उठकर गर्म पानी से धो लें।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

शहद, नींबू और कच्चा दूध

इस मिश्रण के प्रभावी असर देखने को मिलते हैं। एक टेबल स्पून कच्चा दूध लें और इसमें 1/4 टीस्पून ताजा नींबू का रस मिलाएं। जब दूध फट जाए तो इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। मिश्रण से आंखों के आसपास 3-4 मिनट तक मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप नियमित रूप से दोहरा सकते हैं।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

अनानास के जूस में हल्दी मिला कर लगाएं

अनानास के जूस एक शक्तिशाली, प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है। ये पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है और आंखों के नीचे की नाजुक स्किन को अंदर से नमी देती है। इससे स्किन की टोनिंग होती है। तो, हल्दी काले घेरे को कम करती है। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए अनानास के रस में हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे के घेरे पर लगाएं। लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से आंख की सफाई करें। इसे दिन में एक बार करें।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

संतरे के छिलके में ग्लिसरीन मिला कर लगाएं

संतरा विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जिसे खाना और लगाना दोनों ही फायदेमंद है। इसके लिए संतरे के छिलके को पहले पीस लें और इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। इसका विटामिन सी जहां पहले त्वचा की रंगत को सही करेगा वहीं ये धीमे-धीमे डार्क सर्कल्स को कम करने लगेगा। उसके बाद ग्लिसरीन आंखों की टोनिंग करेगा और सूजन में कमी लाएगा।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

बादाम का तेल और नींबू का रस मिला कर लगाएं

डार्क सर्कल के इलाज के लिए है बादाम का तेल और नींबू का रस लगाएं। नींबू के रस में एक्टिव इंग्रीडिएंट एस्कॉर्बिक एसिड है, आंखों के आसपास पफी सर्कल कम करने में मददगार है। ये डार्क सर्कल को हल्का बनाता है। तो वहीं, बादाम के तेल का विटामिन ई त्वचा की बनावट को सही करने और कोलेजन बूस्ट करने में मददगार है। ये दोनों मिल कर आपके डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकते हैं। लगभग एक चम्मच बादाम का तेल और नींबू के रस को मिलाएं। इसे धीरे से आंखों के आसपास लगाएं। मालिश करें और इसे 2 से 3 मिनट तक आराम करने दें।

tips to remove dark circles,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा एक प्रभावी मॉइस्चराइजर है। एलोवेरा जेल लगाने से ये त्वचा के ढीले होने की संभावना कम हो जाती है, जिससे काले घेरे हल्के होने लगते हैं। इसके अलावा ये आंखों के नीचे पिगमेंटेशन को कम करता है। साथ ही इससे आंखों के आस-पास की त्वचा को ठंडक मिलती है और ये हेल्दी होते हैं। एलोवेरा जूसनिकाल लें। फिर आंखों के नीचे एलोवेरा जेल को धीरे से लगाएं और 5-7 मिनट तक मालिश करें। फिर कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह खत्म कर रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात: ट्रंप का बड़ा बयान
ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह खत्म कर रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात: ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
कौन हैं SRH की मालकिन काव्या मारन? पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद हुईं ट्रोल, 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
कौन हैं SRH की मालकिन काव्या मारन? पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद हुईं ट्रोल, 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी