न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों में भी होने लगी है कम उम्र में हेयर लॉस की समस्या, इन 8 टिप्स की मदद से संभाले स्थिति

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से हेयर लॉस की बिगडती स्थिति को संभाला जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिनसे आपके बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल भी रुकेगा...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 1:23:25

लड़कों में भी होने लगी है कम उम्र में हेयर लॉस की समस्या, इन 8 टिप्स की मदद से संभाले स्थिति

लड़के हो या लड़की बाल सभी को प्यारे होते हैं जिनसे उन्हें लुक को निखारने में मदद मिलती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी हेयर लॉस की बात आती हैं तो लड़कियों के बारे में होती हैं जबकि लड़के भी कम उम्र में हेयर लॉस की समस्या का सामना कर रहे हैं। बालों का झड़ना दुनिया भर में सबसे आम समस्याओं में से एक है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए समय रहते संभलने के साथ ही उपयोगी उपाय आजमाने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से हेयर लॉस की बिगडती स्थिति को संभाला जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिनसे आपके बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल भी रुकेगा...

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं

बालों को नियमित रूप से धोने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इससे बाल और स्कैल्प साफ होता है, जिससे हेयर लॉस रुकता है। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का उपयोग कर सकते हैं। बाल धोने से संक्रमण और डैंड्रफ को जोखिम भी कम होता है। इससे बाल टूटने से भी बचते हैं और मजबूत बनते हैं।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

बालों को झड़ने से रोकने के लिए विटामिन

बालों को झड़ने से रोकने के लिए विटामिन भी बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन स्वास्थ्य के साथ ही बालों के लिए भी अच्छे होते हैं। बालों के लिए विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन बी जरूरी होते हैं। विटामिन ए स्कैल्प में सीबम का स्वस्थ उत्पादन करता है। विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और विटामिन बी बालों के रंग को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

बालों के लिए प्रोटीन भी है जरूरी

जिस तरह से खुद को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, उसी तरह बालों को मजबूत बनाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप इसको अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। इसके लिए मछली, सोया प्रोडक्ट, दूध को डाइट में मिला सकते हैं।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

ऑयलिंग करना है जरूरी

बालों को मजबूत बनाने, बालों को झड़ने से रोकने के लिए मालिश करना भी बहुत जरूरी होता है। तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए। ऑयलिंग करने से बालों के रोम सक्रिय रहने में मदद करता है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप बादाम, तिल, लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

गीले बालों में ब्रश करने से बचें

कम उम्र में बाल झड़ रहे हैं, तो गीले बालों में ब्रश करने से बचें। गीले बालों में ब्रश करने से बाल कमजोर हो जाते हैं। गीले बालों में ब्रश करने से बाल झड़ने की संभावना भी बढ़ती है। बालों को सुरक्षित रखने के लिए बालों में कंघी ही करनी चाहिए। इसके लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस है फायदेमंद

बालों को मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप लहसुन, प्याज और अदरक का रस निकालें। अब इसे अपने स्कैल्प पर रगड़ें। रात भर बालों को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह बालों को धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से बाल मजबूत बनते हैं और टूटने से बचते हैं।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

खुद को हाइड्रेट रखें

बालों को मजबूत बनाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी होता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए पानी की जरूरत होती है। हाइड्रेटेड रहने और बालों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए। आप हाइड्रेटेड रहने के लिए कुछ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।

hairloss problem in men,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी से बाल बनेंगे मजबूत

बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी भी लाभकारी हो सकता है। ग्रीन टी बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में दो ग्रीन टी के बैग डाल दें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी का उपयोग बालों पर करें। हफ्ते में एक बार इसका उपयोग करने से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर लॉस होने से बचता है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए