न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को चमकदार बनाने का काम करेंगे ये तेल, रोजाना करें इनका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी जरूरी है और स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करते है। आइये जानते हैं इन तेल के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 2:45:41

त्वचा को चमकदार बनाने का काम करेंगे ये तेल, रोजाना करें इनका इस्तेमाल

जब भी कभी स्किन की देखभाल की बात की जाती हैं तो कई तरह के सौन्दर्य उत्पादों के नाम सामने आते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि लोग इस दौरान तेल को नजरअंदाज करते हैं। जी हां, लोग बालों पर तो तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन स्किन पर तेल लगाने से कतराते हैं। खासतौर से सेंसिटिव स्किन पर तो लोग इसे कम ही लगाना पसंद करते हैं। जबकि, विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ ऑयल हैं जो फेशियल के लिए हमेशा पहली पसंद बनते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी जरूरी है और स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करते है। आइये जानते हैं इन तेल के बारे में...

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

जैतून का तेल

जैतून का तेल विटामिन ए और ई, और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही पोषण भी देता है। यह त्वचा, खोपड़ी, नाखून और क्यूटिकल्स के लिए बहुत उपयोगी है। यह तेल बॉडी मसॉज के लिए शानदार है। इसे नेचुरल मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। सूखे और फटे होंठों को ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

कुमकुमादि तैल

सुंदर और हेल्दी स्किन के लिए कुमकुमादि तैल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक ट्रेडिशनल आयुर्वेदिक तेल है जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस तेल के मेन इंग्रेडिएंट की बात करें तो वो केसर है और इसके साथ चंदन का इस्तेमाल किया गया है। यह स्किन टोन को इन्हैंस करता है और उसे नॉरिश और मॉइश्चराइज भी रखता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

तिल का तेल

यह खूबसूरती के लिहाज से भी काफी उपयोगी है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जिससे बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा इसमें सीसामोल नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियों से बचाता है और आपकी त्वचा जवान बनी रहती है। यह एक प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में भी काम करता है और हमें सन टैन से बचाता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

आमतौर पर नारियल तेल काफी लाइट होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, लाइट होने की वजह से यह वात और पित्त दोनों दोषों को बैलेंस करता है। मेकअप उतारने और मॉइश्चराइजर के तौर पर इसका इस्तेमाल अक्सर किया जा सकता है। रोजाना चेहरे की मसाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

कैमोमाइल ऑयल

यह कैमोमाइल फूलों से बनाया जाता है। जो चेहरे के काले धब्बे, पिग्मेंटेशन, मुंहासे और झुर्रियों को कम करता है। स्किन के लिए कैमोमाइल ऑयल काफी फायदेमंद होता है। इस तेल के इस्तेमाल से सन टैनिंग भी कम हो जाती है। कैमोमाइल ऑयल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उनके लिए कैमोमाइल तेल काफी अच्छा होता है। चेहरे पर होने वाली जलन को कम करने के लिए यह तेल काफी फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले कैमोमाइल तेल और नारियल के तेल को चेहरे पर लगाएं।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

गाजर के बीज का तेल

गाजर के बीज का तेल एक बेहतरीन नेचुरल ऑयल है जो सनस्क्रीन का काम करता है। साथ ही यह स्किन हेल्थ को भी इन्हैंस करता है। खास बात है कि इस तेल में विटामिन ए के गुण होते हैं, जो वर्सटाइल तरीके से काम करते हैं। ये एंटी एजिंग और डैमेज स्किन को रिपेयर भी करने में मदद करता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

जोजोबा ऑयल

इसको लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और एक अलग ही यंग लुक आ जाता है। क्योंकि इससे असमय आने वाली झुर्रियों का आना रूक जाता है और त्वचा में कसाव आ जाता है। अगर आपको बार-बार मुहांसे या पिंपल्स आते हैं तो क्यों नहीं जोजोबा तेल इस्तेमाल ट्राई करते हैं। इससे पिंपल्स आना तो कम होगा ही साथ ही उसके आने के बाद होने वाले दाग-धब्बे भी कम आने लगेंगे। इस तेल में विटामिन ई, बी, एन्टीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में रहता है जो स्किन के सेल्स को रिजेनरेट करके उनमें सॉफ्ट लुक लाता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

बाकुची ऑयल

औषधीय गुणों से भरपूर बाकुची ऑयल ल्यूकोडर्मा, विटिलिगो, और सोरायसिस जैसी स्थितियों में इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इन दिनों ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले बेस्ट ऑयल्स में से एक है। टोन को बैलेंस रखने के साथ-साथ ये एजिंग के साइन को भी रोकता है और स्किन को रिपेयर भी करता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

आर्गन का तेल

फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर आर्गन तेल त्वचा में नमी को लंबे समय तक बरकरार रखता है। यह चेहरे की झुर्रियों को कम करने और त्वचा के इलास्टिन के स्तर को बनाए रखने में मददगार है। इतना ही नहीं ये स्किन से काले धब्बे को कम करने और त्वचा को साफ करने के लिए भी जाना जाता है। ये तेल स्किन और बालों को हाइड्रेट करता है साथ ही स्किन एलर्जी से भी निजात दिलाता है।

tips to make your skin glow with the help of these oil,beauty tips,beauty hacks

बादाम तेल

एक और तेल जो आपकी त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है वह है बादाम का तेल। यह स्किन में सुधार करने स्किन को नर्म और मुलायम बनाने में असरदार है। यह स्कैल्प का रूखापन दूर करने में मदद करता है। आप इसे अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन