न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से बनाए अपने पतले बालों को घना, आकर्षण में होगा इजाफा

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो पतले बालों को घना बनाते हुए आकर्षण को बढ़ाने का काम करेंगे. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 3:34:20

इन तरीकों से बनाए अपने पतले बालों को घना, आकर्षण में होगा इजाफा

महिलाओं को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं जो उनके लुक को आकर्षक बनाने का काम करते हैं. सभी महिलाओं की चाहत होती हैं कि उनके बाल लंबे, काले और घने बने रहे. लेकिन आजकल देखा जा रहा हैं कि बालों से जुडी कई समस्याएं सामने आ रही हैं जिसका कारण हार्मोंन का असंतुलन होना या फिर आहार में पोषण जैसे कई कारण हो सकते हैं. खासतौर से देखा जा रहा हैं कि बाल रूखे बेजान होने की साथ काफी पतले होते जा रहे है जो बड़ी समस्या बन रही हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो पतले बालों को घना बनाते हुए आकर्षण को बढ़ाने का काम करेंगे. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस

बाल यदि बहुत झड़ चुके हैं और एकदम पतले दिखाई देते हैं तो प्याज का रस आपके बहुत काम का है। इसके लिए ताजा प्यास का रस निकालें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। प्याज के रस को लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से भी आपके बाल घने होने लगेंगे।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा का रस

एलोवेरा के रस से पतले बालों को घना बनाया जा सकता है। बालों के विकास के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभकारी है। एलोवेरा जेल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह बालों को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करता है। बाल धोने से कुछ देर पहले ताजा एलोवेरा का रस लगाएं, 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

बैककॉम्बिंग करना

बैककॉम्बिंग का अर्थ यह नहीं है कि आप अपने बालों उलझाकर कठोर तरीके से कंघी करें। इसका मतसब है कि अपने बालों को कंघी करने के लिए बालों की उल्टी दिशा में धीरे-धीरे कंघी करें जिससे बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। इसलिए, इस टिप का उपयोग करने से पहले, अपने बालों को दो भागों में बाट लें। फिर जड़ों से लेकर उपर की ओर बैककॉम्बिंग करे।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

दही

अगर आपके बाल रूखे, बेजान और पतले हो गए हैं तो आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से दही लें। सादा दही में एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मैश करें। तैयार मिश्रण को बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह शैंपू करें। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसका असर आपको पहली ही बार में नजर आएगा।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

मेथी दाना पेस्ट
मेथी दाना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। आपको शायद पता हो कि बालों की सेहत के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पदार्थ है। साथ ही मेथी में निकोटिनिक एसिड कंटेंट होता है, जो बालों की जड़ों में डैंड्रफ नहीं होने देता और हेयर फॉल को रोकता है। बालों में मेथी दाना लगाने के लिए आप दो चम्मच मेथी दाना रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए बालों में लगा लें। इसके बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा जरूर करें। आपके बाल जल्द घने और शाइनी हो जाएंगे।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

शैम्पू से पहले कंडीशनर लगाएं

जीं हां ये बात सच है कि बालों को मोटा करने के लिये आपको अपने बालों के धोने की प्रक्रिया को थोड़ा उल्टा करना पडेगा। इसके लिये आपको अपने बालों में शैम्पू लगाने से पहले कंडीशनर का उपयोग करना होगा। बाद में शैम्पू का। इस सरल टिप का उपयोग करने से ना केवल आपके बालों में वेल्यूम आयेगा बल्कि इससे बाल रेशमी और चमकदार भी बनेगें।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

आंवला

पतले बालों के लिए आंवले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है। आंवला में एन्टीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसको न सिर्फ लगाने से बल्कि खाने से भी बालों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचते है। अगर आपको बालों को मोटा बनाना है तो नहाने से पहले बालों में आंवले का रस और नींबू का रस मिला कर लगाइये। इसके लिए आप दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर मिश्रण बना लें। फिर इस मिश्रण को सिर पर लगायें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

मेंहदी के पत्ते

अगर आप पतले बालों को प्राकृतिक रुप से घने करना चाहते हैं, तो अपने बालों में मेंहदी लगाएं (इसे मेंहदी के पत्तों को पीसकर बनाते है)। मेंहदी को लगाकर अपने बालों को शावर कैप से ढंक लें और लगभग 3 घंटों के बाद अपने बालों को धोएं। या मेंहदी पाउडर में 3 से 4 बड़े चम्मच नीम पाउडर, दही के 2 बड़े चम्मच, कॉफी पाउडर का 1 बड़ा चम्मच, काली चाय और नींबू एक साथ मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाकर पूरे सिर की त्वचा पर लगायें। 30 मिनट या उससे अधिक के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

बेबी पाउडर का उपयोग करें

यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा समाधान है जिनके ग्रेसी हेयर हैं। बेबी पाउडर का उपयोग बालों में ड्राई शैंपू की तरह किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बेबी पाउडर को तोलर बालों की जड़ो में थोड़ा सा लगाएं, फिर इसे सिर की त्वचा पर ब्रश की सहायता से फैलाएं, जिससे ये बालों में मौजूद तेल को सोख लेगा और बालों का घनत्व बढ़ा देगा। इसका पयोग करने से बाल खिले खिले से दिखने लगेगें।

tips to make your hair strong,beauty tips,beauty hacks

सिरका

सेब का सिरका बालों के लिए जादू का काम करता है। सिरके को अंडे, पानी और ऐलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर के लगाएं। यह एक शैंपू के रुप में कार्य करेगा और इससे बाल भी साफ हो जाएगें। साथ ही पतले बालों की समस्या से बचने के लिए आप बालों को धोने के बाद सिरके के पानी से धो लें। इसके अलावा हफ्ते में 3 से 4 बार एक गिलास पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से भी बालों के विकास में सुधार करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद