न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घनी दाढ़ी की चाहत को करना चाहते हैं पूरी, आजमाए ये 6 उपाय

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर अपने पसंदीदा लुक के लिए घनी दाढ़ी और मूंछ उगा सकते हैं। ये तरीके बेहद आसान औऱ सस्ते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 2:10:21

घनी दाढ़ी की चाहत को करना चाहते हैं पूरी, आजमाए ये 6 उपाय

आजकल का फैशन में बड़ी जल्दी बदलाव देखने को मिलता हैं। जहां पहले पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते थे, वहीँ अब वे बियर्ड लुक रखने की चाहत रखते हैं। आजकल मर्दों के बीच घनी दाढ़ी का फैशन जोरों पर है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनको लेकर परेशानी हैं कि उनके चहरे पर सही से दाढ़ी नहीं आ पाती हैं जिसकी वजह से वे अपना मनचाहा लुक नहीं पा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर अपने पसंदीदा लुक के लिए घनी दाढ़ी और मूंछ उगा सकते हैं। ये तरीके बेहद आसान औऱ सस्ते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल से करें मसाज

जिस तरह स्कैल्प पर हेयरग्रोथ के लिए तेल मालिश की सलाह दी जाती है, ठीक उसी तरह नारियल तेल से मसाज करने से दा़ढ़ी के बाल भी तेजी से बढ़ते हैं। आपके बस इतना करना है कि आप नारियल तेल को हल्का गर्म करके उससे अपनी दाढ़ी की मसाज करें। आप चाहें तो इस तेल में थोड़ा सा रोजमेरी ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं। अब, इसे कॉटन बॉल की मदद से लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। आप एक दिन छोड़कर इस तेल से अपनी दाढ़ी की मसाज कर सकते हैं।

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस करेगा मदद

दाढ़ी के बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। मार्केट में बियर्ड ग्रोथ के लिए मिलने वाले कई ऑयल में प्याज का रस भी मिला रहता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फोर्मेशन के रिसर्च के अनुसार, प्याज के रस में बालों के विकास और उन्हें उगाने में मदद प्रदान करने का गुण पाया जाता है। इस कारण से जिन लड़कों को बढ़िया दाढ़ी पाने की इच्छा है वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में कैस्टर ऑयल या पानी की बूंद को मिलाएं। चेहरे के उन स्थान पर इस रस को लगाएं, जहां-जहां आपको ठीक तरह से बाल नहीं आए हैं। इसे कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद सोने से पहले इसे धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

चेहरे को करें एक्सफोलिएट

महिलाओं की तरह पुरूषों को भी अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए। एक्सफोलिएशन के बाद चेहरा डीप क्लीन होता है, जिससे दाढ़ी के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर सरफेस मिलता है। आप घर पर ही अपने फेस को स्क्रब करने के लिए जैतून का तेल और ब्राउन शुगर को मिक्स कर सकते हैं। या फिर जैतून के तेल के साथ पिसी हुई कॉफी भी एक अच्छे प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम कर सकती है। बस आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए बेहद हल्के हाथों से गोलाकार गति में मालिश करें। इस दौरान अपने चेहरे के बालों के नीचे की त्वचा को स्क्रब करना ना भूलें।

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

गर्म भाप

दाढ़ी बढ़ाने के लिए गर्म भाप लेना फायदेमंद होता है। वास्तव में गर्म भाप लेने से त्वचा के रोमछिद खुल जाते हैं और रक्त का प्रवाह अच्छे तरीके से होता है। एक बर्तन में गर्म पानी भरकर मेज पर रखें और चेहरे को झुका कर 5 से 8 मिनट तक गर्म भाप लें। जब चेहरा ठंडा हो जाए तो पानी से धो लें। गर्म भाप लेने से स्किन हेल्दी रहती है, ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाती है और दाढ़ी भी तेजी से बढ़ती है।

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

दालचीनी और नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू साइट्रिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो दाढ़ी के डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं जबकि दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दाढ़ी की ग्रोथ में मददगार होती है। आपको बस इतना करना है कि पिसी हुई दालचीनी लें और उसमें कुछ बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे के बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, आप ठंडे पानी की मदद से चेहरे को वॉश करें। अधिकतम लाभ के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आप इस उपाय को अपनी स्किन पर अप्लाई करने से बचें।

tips to get thick beard,beauty tips,beauty hacks

जैतून का तेल

चेहरे पर खासकर दाढ़ी वाली जगह पर जैतून के तेल की मालिश करने से भी बालों को अच्छी ग्रोथ मिलती है। आयुर्वेद में जैतून के तेल को बालों की बढोतरी का बेहद कारगर उपाय बताया गया है। महिलाएं भी भौंहों पर अच्छी ग्रोथ के लिए जैतून के तेल की मालिश करें तो बढ़िया आइब्रो का ग्रोथ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद