Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 घरेलू तरीकों को आजमाए, मिलेगा अनचाहे बालों से छुटकारा

इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर सस्ते में भी अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 4:44:23

इन 6 घरेलू तरीकों को आजमाए, मिलेगा अनचाहे बालों से छुटकारा

खूबसूरत दिखने की चाहत हर महिला को होती हैं जिसके लिए वे हर संभव प्रयास करती हैं। देखा जाता हैं कि अनचाहे बाल महिलाओं की सुंदरता में खलल डालते है जिसे दूर करने के लिए महिलाएं पार्लर की ओर रूख करती हैं या फिर बाजार में मिलने वाले हेयर रिमूविंग क्रीम या वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों काम आपको महंगा भी पड़ सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर सस्ते में भी अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks शक्कर और नींबू

शक्कर और नींबू घर में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी, दो चम्मच नींबू का रस और सात से आठ चम्मच पानी को मिलाकर गरम कर लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद पानी से हल्का-हल्का रगड़कर धो लें। कुछ दिनों तक यह उपाय करें और आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आप के अनचाहे बाल गायब होने लगेंगे।

tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks दलिया और केला का फेस पैक

दलिया और केला का फेस पैक अनचाहे बालों को हटा देगा और चेहरे पर चमक भी लाएगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक पका हुआ केला और 2 टेबलस्पून दलिए की जरूरत पड़ेगी। एक केला और दो टेबलस्पून दलिया का स्मूथ पेस्ट बना ले। इसके बाद अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। 15 मिनट के बाद सर्कुलर मोशन में इसे अपने चेहरे पर मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इन दोनों चीजों में ओटमील एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे आपके चेहरे पर चमक आती है। tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks ओटमील

इसे आजमाने के लिए 1 टेबलस्पून ओटमील, 2 टेबलस्पून नीबू का रस और 3 टेबलस्पून शहद तीनों को मिक्स करके उस स्थान पर लगाएं जहां से बालों को हटाना चाहती है।इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और फेस क्रीम लगा लेवें।इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। 1 महीने के अंदर बाल गायब हो जाएंगें।

tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks गुलाब जल

गुलाब जल ज्यादातर लोग आंखों में डालते हैं, लेकिन यह आपके चेहरे के लिए भी अच्छा होता है। चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए आप दो से तीन चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिला ले। इसके बाद चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर धो ले। इस उपाय को आपको हफ्ते में चार से छह बार करना है। कुछ दिन बाद ही आप देखेंगे कि आपके बाल आपके चेहरे से हटने लगे हैं। tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks कॉर्न फ्लोर

ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि कॉर्न फ्लोर आपकी खूबसूरती को निखारता है। इसके साथ ही अनवांटेड हेयर से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप अंडा इस्तेमाल करते हैं तो यह उपाय आपके लिए काफी मददगार है। इस पैक को बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग, चीनी और कॉर्न फ्लोर को मिलाएं। इसके बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से उस जगह पर मसाज करें जहां से आपको बालों को हटाना है। मसाज करने के बाद कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें और जब यह सूख जाए तो इसे धो ले। और आप देखेंगे की आपके हेयर के प्रॉब्लम्स के साथ साथ आपके फेस की टैनिंग भी चली गयी।

tips to get rid of unwanted hair,beauty tips,beuaty hacks आलू का रस और मसूर दाल

इसके इस्तेमाल के लिए 3 टेबलस्पून चम्मच चीनी, 2 टेबलस्पून चम्मच लेमन का जूस, 5 चम्मच कच्चे आलू का रस और 5 चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अपने शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां के बाल आपको रिमूव करने हैं। अब इसे 20 मिनट तक लगा के रखें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो, इसे हल्के हाथों से रब करके धो लें। यह पेस्ट एक पपड़ी बनाता है, जिससे बॉडी पर से बालों को निकलने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इस डीआईवाई में ली गई सामग्री में से आलू बालों को ब्लीच करने में और उनकी ग्रोथ को कम करने में मदद करता है। वहीं, मसूर दाल का पेस्ट बॉडी से बाल को निकालने का काम करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology