न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से घबराना कैसा, इन घरेलू उपायों से पाएं कुछ ही दिनों मे छुटकारा

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन स्ट्रेच मार्क्स को स्किन से दूर किया जा सकता हैं और अपने मनचाहे कपड़े पहने जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 3:56:14

पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से घबराना कैसा, इन घरेलू उपायों से पाएं कुछ ही दिनों मे छुटकारा

अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने कपड़ों का चुनाव इस तरह करती हैं कि उनके शरीर के निशान ना दिखाई दे, खासतौर से स्ट्रेच मार्क्स। जी हां, स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं के बीच काफी कॉमन समस्या है जो डिलीवरी के बाद या जब भी कभी शरीर की त्वचा में खिंचाव आता हैं तो उस वजह से पनप जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स बेहद भद्दे दिखते हैं जिस वजह से महिलाएं ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं जिसमें ये निशान ना दिखाई दे। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन स्ट्रेच मार्क्स को स्किन से दूर किया जा सकता हैं और अपने मनचाहे कपड़े पहने जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of stretch marks,beuaty tips,beuaty hacks

आलू का रस करें अप्लाई

त्वचा की रंगत निखारने करने के लिए आलू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा को टाइट रखता है, साथ ही निखार लाने में भी मदद करता है। हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप एक चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल जरूर मिक्स करें। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो आलू का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

tips to get rid of stretch marks,beuaty tips,beuaty hacks

कैस्टर ऑयल से करें मसाज

कैस्टर ऑयल मसाज के लिए बेस्ट माना जाता है। आप चाहें तो इसकी जगह ऑलिव ऑयल का भी उपयोग कर सकती हैं। रात में सोने से पहले ऑयल को हल्का गर्म कर लें और फिर पेट पर लगाकर मसाज करें। रोजाना मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स ना सिर्फ गायब होंगे बल्कि त्वचा में निखार भी आएगा। आप चाहें तो रात के अलावा दिन में नहाने के बाद भी कैस्टर या फिर ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकती हैं। इससे महीने भर में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

tips to get rid of stretch marks,beuaty tips,beuaty hacks

रेटिनोल युक्त क्रीम करें अप्लाई

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए खानपान का भी खास ख्याल रखें। इसके लिए विटामिन सी युक्त फ्रूट का सेवन करें। साथ ही, ढेर सारा पानी पिए। वहीं मार्केट में आपको रेटिनोल युक्त क्रीम मिल जाएंगे, जिसे आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए अप्लाई कर सकती हैं। बता दें कि विटामिन ए में पाया जाने एक यौगिक है रेटिनोल, जो कोलेजन का निर्माण करने में मदद करता है। इसके अलावा चीज, अंडा, फिश ऑयल, दूध और दही आदि भी रेटिनोल के मुख्य स्रोत हैं।

tips to get rid of stretch marks,beuaty tips,beuaty hacks

होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें

डेड स्किन के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए स्क्रब बेहद जरूरी है। इसके लिए आप होममेड स्क्रब बेस्ट साबित हो सकता है। आधा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 चम्मच कॉफी और शुगर मिक्स करें। आखिर में पेस्ट बनाने के लिए आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर दें। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए बेहद प्रभावी तरीके से काम करेगा। रोजाना इससे अपने पेट का स्क्रब करें। वहीं इसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स हार्श होने के बजाय काफी सॉफ्ट है, ऐसे में स्किन को रब करने से कोई परेशानी भी नहीं होगी।

tips to get rid of stretch marks,beuaty tips,beuaty hacks

लेमन पील पाउडर का इस्तेमाल

आप चाहें तो नहाने से पहले स्क्रब करने के लिए लेमन पील पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कई महिलाओं की ब्यूटी रूटीन का मुख्य इंग्रेडिएंट्स होता है ये। एक चम्मच लेमन पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट से पेट का स्क्रब करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो उसमें नारियल तेल भी मिक्स कर सकती हैं। महीने तक इसे अप्लाई करने से फर्क खुद नजर आने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन