न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड के साथ ही होने लगती हैं दाढ़ी में डैंड्रफ की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आएं हैं जिनकी मदद से दाढ़ी को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 3:27:11

ठंड के साथ ही होने लगती हैं दाढ़ी में डैंड्रफ की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

आने वाले दिनों में सर्दियां शुरू होने वाली हैं। मौसम में इस बदलाव के साथ ही जहां बालों का ख्याल रखने की जरूरत होती हैं, वहीँ दाढ़ी का भी खास ख्याल रखना होता हैं। ठंड के मौसम में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या काफी बढ़ जाती है और दाढ़ी को भी इसका सामना करना पड़ता हैं। यह देखने में तो खराब लगता ही है साथ ही इससे बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। रूसी के कारण आपकी दाढ़ी में खुजली की समस्या भी हो सकती है और आपको दाढ़ी कटवाने का मन कर सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आएं हैं जिनकी मदद से दाढ़ी को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

बादाम का तेल

बादाम का तेल जिंक, विटामिन्स से साथ फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करके आप अच्छी दाढ़ी पा सकते हैं। इसे लगाने के लिए बादाम के तेल को हल्का गर्म करें। इसके बाद इसे उंगुलियों में लगाकर रगड़े फिर इसे हल्के हाथों से मसाज करें। दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। ये काफी फायदा करता है।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

हर्बल सोप का करें इस्तेमाल

नहाने वाले साबुन ज्यादातर ड्राई होते हैं जो डैंड्रफ की वजह बन सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप बॉडी के साथ दाढ़ी पर भी हर्बल प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि अलग-अलग साबुन के चक्कर में लोग लापरवाही कर जाते हैं लेकिन जब एक ही साबुन रहेगा तो ऐसी दिक्कत नहीं होगी। दाढ़ी को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का यूज करें।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल

नेचुरल मॉश्चराइजर के तौर पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन के अलावा बालों पर भी किया जा सकता है। दाढ़ी में रूसी की समस्या होने पर एलोवेरा की ताजी पत्तियों को काटकर उसका ताजा जेल निकालें और इस जेल को बालों में लगाएं। आधे घंटे तक इसे दाढ़ी में लगा रहने दें और उसके बाद ठंडे पी से चेहरा धो दें।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

आप दाढ़ी की रूसी को दूर करने के लिए भी नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने में हमारी मदद करता है। नींबू के रस को दाढ़ी पर लगाने के लिए सबसे पहले नीबू का रस लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। इसके बाद रूई की मदद से इस मिश्रण को अपने दाढ़ी पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

मेथी के बीज

मेथी बालों की जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है। मेथी के दानों में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो त्वचा पर बनने वाले यीस्ट को साफ करते हैं। डैंड्रफ की परेशानी से राहत के लिए मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह मेथी के दानों को छान लें और इसको पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट से दाढ़ी की मालिश करें। 10-15 मिनट के लिए इस पेस्ट को बालों में यूं ही लगा रहने दें और फिर पानी से इसे धो दें।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। अब इसे हल्का सा गर्म करें। इस गुनगुने तेल से दाढ़ी की मालिश करें। इसके बाद गर्म पानी से सूती कपड़े की मदद से दाढ़ी की सिंकाई करें। सूती कपड़े को कम से कम 15 मिनट के लिए अपने दाढ़ी पर रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। नियमित रूप से इसे फॉलो करने से दाढ़ी के डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

tips to get rid of dandruff in beard,beauty tips,beauty hacks

अंडा
अंडे से रूसी की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 अंडों को हल्के गुनगुने पानी में डालकर मिलाएं। इस पैक को कम से कम 20 मिनट तक दाढ़ी पर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे