न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

मौसम में बदलाव होने लगा हैं जिसका स्किन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं, खासतौर से अंडरआर्म्स पर। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जो भले ही शरीर में छिपा या ढंका हुआ होता है लेकिन इसकी खूबसूरती भी बहुत महत्वपूर्ण होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2024 1:33:06

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

मौसम में बदलाव आना त्वचा पर गहरा प्रभाव डालता हैं, खासतौर गर्मियों में अंडरआर्म्स पर। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जो भले ही शरीर में छिपा या ढंका हुआ होता है लेकिन इसकी खूबसूरती भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसकी सही देखभाल ना करने और पसीना आने की वजह से इनमें कालापन आने लगता हैं। कई महिलाएं स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा होती हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए ऐसा कोई भी काम न करें जिससे इसको नुकसान उठाना पड़े। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

बेकिंग सोडा और हल्दी

एक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढा पेस्ट तैयार करें। अब काले बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो कर साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन के अंतराल में एक बार जरूर करें।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

बेकिंग पाउडर और सेब का सिरका

बेकिंग पाउडर के साथ सेब का सिरका मिलाने से इसका असर बढ़ जाता है। डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए 4 चम्मच सेब का सिरके में थोड़ा बेकिंग पाउडर मिला लें। कुछ देर तक अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट को लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

एलोवेरा

स्किन के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी माना गया है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन से भी छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें। फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

नींबू का रस

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। यह गहरी रंगत को हल्का करने का काम करता है। हर रोज नहाने से पहले अंडर आर्म में नींबू रगड़ें। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना न भूलें। सिर्फ 7-10 दिन यह काम करने से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

बेसन

बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

ऑलिव ऑयल

पुराने जमाने में महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती थीं और आज भी यही करती हैं। एक चम्मच ब्राउन शुगर के साथ एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाए। इसे 1-2 मिनट स्क्रब करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

दूध और केसर

दो चम्मच दूध या क्रीम में केसर की एक चुटकी ले और सोने से पहले कांख पर लगा लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दें, और अगली सुबह इसे धो डाले। इस उपाय से कांख का रंग हल्का होता है और यह बदबु पैदा करने वाले कीटाणुओं और जीवाणुओं को भी मारता है।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

मुल्तानी मिट्टी

जब भी बात त्वचा को चमकदार बनाने की होती है तो वहां मुल्तानी मिट्टी का नाम जरूर आता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को बाहर निकाल गहराई से त्वचा की सफाई करती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुछ हद तक अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद उसे धो लें।

कहीं आप भी तो नहीं हो रहें अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

नारियल का तेल

नारियल तेल को काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट, विटामिन ई होता है। बस नारियल के तेल से रोजाना अपने अंडरआर्म्स की मालिश करें और इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन