न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाएगी किचन में रखी ये चीजें, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

ब्लैकहेंड्स दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयां और क्रीम बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। आज हम आपको किचन में रखी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाएगी।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 3:25:29

ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाएगी किचन में रखी ये चीजें, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी जो नहीं चाहती होगी कि वो खूबसूरत नज़र आए और चेहरे पर कोई दाग-धब्बा न हो। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमे से एक हैं ब्लैकहेड्स। इसमें चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होने से स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगती है और हवा के संपर्क में आकर काली पड़ जाती है। ये स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं। ब्लैकहेड्स का मुंह खुला होने की वजह से ये स्किन पर आसानी से नजर आने लगते हैं। ब्लैकहेंड्स दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयां और क्रीम बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। आज हम आपको किचन में रखी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाएगी।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद का इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद, एक चम्मच चीनी और एक नींबू का रस लें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को गोल-गोल घुमाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

केले के छिलके

केले के छिलके की मदद से आप आसानी से चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। यही नहीं, इसे स्किन पर अप्लाई करने से स्किन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल यह नैचुरल स्किन स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स हटाने और चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और पके हुए केले के छिलके को उल्टी तरफ से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें। 5-10 मिनट तक स्किन पर इसे रगड़ने के बाद 15 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल बहुत कारगर घरेलू नुस्खा है। बेकिंग सोडा में एंटीफंगल एवं एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएँ और सूखने दें। इसके इसे उंगलियों से हल्का रगड़ते हुए हटाएं और साफ पानी से चेहरा धो लें।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

हल्दी स्किन केयर के लिए एक परफेक्ट इंग्रीडिएंट मानी जाती है। ब्लैकहेड्स की समस्या से राहत दिलाने में ये काफी काम आ सकती है। हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्किन को इंफेक्शन और बैक्टेरिया से दूर रखने में मदद करते हैं। हल्दी से स्किन को एक्सफॉलिएट करने में भी मदद मिलती है। सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा हल्दी पाउडर लें और उसमें कुछ बूंद नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे रगड़कर साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इस उपाय को नियमित करने से स्किन पर नज़र आते ब्लैकहेड्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

नीम

नीम के पत्ते हमारी त्वचा के लिए कितने फायदेमंद हैं ये तो आप जानते ही होंगे। नीम एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो तो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। ब्लैकेड की समस्या को दूर करने के लिए भी आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

दालचीनी

दालचीनी स्किन के लिए फ़ायदेमंद है और ब्लैकहेड्स हटाने में कारगर। एक चम्मच दालचीनी का पाउडर लेकर, उसमें एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। इसे स्किन पर अगर काला धब्बा हो गया है, तो उन स्थानों पर भी लगाया जा सकता है। इससे यह जड़ से बाहर निकाला जा सकता है। दालचीनी को शहद के साथ मिला कर रोज़ाना 15 मिनट तक स्किन पर लगाकर रखा जाए तो इससे काफी फायदा होता है।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी

मिट्टी में तेल अवशोषित करनेवाले गुण होते हैं साथ ही यह त्वचा से अन्य अशुद्धियों के साथ अतिरिक्त ग्रीस को साफ़ करने के लिए आदर्श विकल्प है। मुल्तानी मिट्टी और काओलिन क्ले से बने मास्क, जब नियमित रूप से चेहरे पर इस्तेमाल किए जाते हैं, तो यह रोमछिद्रों को साफ़ करने में मदद कर सकते हैं। ये मिट्टी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने और त्वचा को मुलायम बनाने में भी सहायक होती हैं।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

आलू

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए रामपाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को छोटे पीसेज में काट लें। अभ इसे लेकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर अच्छी तरह से घिसें और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स और दे स्किन के समस्या दूर होगी।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

एग वाइट

अंडा त्वचा में कसाव लाने के लिए जाना जाता है, अंडे का सफ़ेद भाग ब्लैकहेड्स हटाने के लिए एक प्रभावी घटक है। जब इसे सीधे त्वचा पर या मास्क के रूप में लगाया जाता है, तो अंडे की सफ़ेदी पोर्स को सिकोड़ देती है, जिससे ब्लैकहेड्स बाहर निकल जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण अंडे की सफ़ेदी त्वचा की बनावट में भी सुधार लाती है और त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने का काम करती है।

these things kept in the kitchen will get rid of blackheads you will feel the difference as soon as you try,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी

ग्रीन टी औषधीय गुणों का भंडार है। इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले ये तत्व स्किन से अतिरिक्त ऑयल को निकालते हैं और मुंहासे वाली स्किन में जलन दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कप पानी को उबालें और आंच से उतारकर रख लें। इसी गर्म पानी में ग्रीन टी के दो टी बैग या दो चम्मच ग्रीन टी डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इस चाय को किसी कांच या सेरामिक की कटोरी में निकाल लें। इसके बाद रुई के फाहे की मदद से इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं। लगाने के बाद इसे कम से कम 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो डालें, मुलायम तौलिया से चेहरा पोंछ लें और चेहरे पर कोई नेचुरल मॉइश्चराइजर लगा लें। इस उपाय को दिन में एक बार किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे