न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जवां दिखने के लिए मेकअप में रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा गजब का निखार

हर लड़की सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं जिसे पाने के लिए वो मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन मेकअप करने के साथ यह जानना भी जरूरी हैं कि किस तरह का मेकअप किया जाए ताकि आपके लुक में निखार आ सके। कई बार इससे अनजान लड़कियां मेकअप से जुड़ी गलतियां कर बैठती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 9:32:31

जवां दिखने के लिए मेकअप में रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा गजब का निखार

हर लड़की सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं जिसे पाने के लिए वो मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन मेकअप करने के साथ यह जानना भी जरूरी हैं कि किस तरह का मेकअप किया जाए ताकि आपके लुक में निखार आ सके। कई बार इससे अनजान लड़कियां मेकअप से जुड़ी गलतियां कर बैठती है जिसकी वजह से उनका लुक बर्बाद हो जाता हैं और मेहनत पर पानी फिर जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप करने के दौरान ध्यान रखी जाने वाली उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको गजब का निखार देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

मॉइश्चराइज हो त्वचा

अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज रखने से अच्छा कुछ नहीं होता है। कई सारी खोजें कहती हैं कि त्वचा को टिप-टॉप रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे मॉइश्चराइज किया जाए। इसका बेस्ट रिजल्ट तब पता चलता है, जब मॉइश्चराइज करने की प्रक्रिया छोटी उम्र से ही शुरू कर दी जाए। जब कम उम्र से ही ऐसा किया जाता है तो कहीं जाकर बड़ी उम्र में भी बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखता है। इसलिए त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज रखने की कोशिश करें और इसके लिए घरेलू तरीके ढूंढें तो और अच्छा होगा।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

भरी-भरी आईब्रो

उम्र बढ़ने के साथ अक्सर महिलाओं की आई ब्रो पतली हो जाती है। जानकार ऐसा मानते हैं और ऐसा अनुभव भी किया गया है। इसलिए जरूरी है कि मेकअप कुछ ऐसे किया जाए कि आईब्रो भरी हुई लगें। इसके लिए आईब्रो की नेचुरल शेप को ही पेंसिल से कलर करें। खरीदने से पहले पेंसिल के कलर पर आपको ध्यान भी देना होगा। ये वो कलर होना चाहिए, जो आपकी आई-ब्रो के नेचुरल कलर के साथ मैच हो। इस मैचिंग कलर के साथ आपकी आई-ब्रो हो जाएंगी पर्फेक्ट और आपकी उम्र कम। इसलिए अगली बार जब मेकअप करें तो आईब्रो को भरा-भरा लुक देने की कोशिश जरूर करें।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

भूरा आईलाइनर है क्या

आपके पास भूरा आईलाइनर शायद ही हो। लेकिन ये एक मेकअप आपके लुक्स से कई सारी उम्र घटा सकता है। जबकि काला आईलाइनर आपको असल उम्र से कुछ बड़ा दिखा सकता है। इसलिए अपने वेनिटी में एक ब्राउन आईलाइनर जरूर शामिल कर लें। ये आपके बाकी मेकअप प्रोडक्टस जैसा ही होगा लेकिन ये आपकी उम्र को कम दिखाने की चाबी भी होगा। ये आपकी आंखों को इंटेंसिटी का रंग घोल देता है। बहुत घाढ़े ब्राउन रंग का आईलाइनर आपको ब्लैक वाला फील देगा लेकिन इसका रिजल्ट उतना खराब नहीं होगा। इसलिए भले ही आपके पास तरह-तरह के आईलाइनर हों लेकिन एक भूरा आईलाइनर अपने साथ जरूर रखें। ये भूरा आईलाइनर आपके खूब काम आएगा।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

लिपस्टिक के गाढ़े रंग

कई चेहरों पर लिपस्टिक के गाढ़े रंग ही अच्छे लगते हैं। लेकिन जो महिलाएं शौक में गाढ़े रंग की लिपस्टिक लगाती हैं, उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी। क्योंकि जानकारों की माने तो लिपस्टिक के गाढ़े रंग आपकी उम्र को बढ़ा कर दिखाते हैं बस। ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो कोई खास ड्रेस या मौके की बात न हो तो हल्के पिंक या न्यूट्रल रंग का ही चुनाव करें। ये रंग आपकी उम्र को कुछ कम ही दिखाते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

फाउंडेशन हो कैसा

आप सोचती होंगी फाउंडेशन क्या ही कर पाएगा। वो तो बस बेस का काम करता है। उम्र कम दिखाने में उसका क्या हाथ? लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल फाउंडेशन तब बहुत कमाल करता है, जब इसका चुनाव बहुत बैलेंस तरीके से किया जाए। इसका रंग बहुत ज्यादा डार्क होने पर चेहरे का लुक कमजोर वाला आता है तो रंग हल्का होने पर लुक हैवी आता है। सही कलर चुनना आसान काम भी नहीं है। आपको खरीदते समय इसकी टेस्टिंग चेहरे और गले दोनों पर करनी होगी और सही निर्णय लेना होगा। फिर देखिएगा कैसे ये फाउंडेशन आपके लुक को यंग वाला फील देता है।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

आईलाइनर की दो जगह

अक्सर आईलाइनर लड़कियां अपनी पसंद के हिसाब से ही लगती हैं। कभी विंग तो कभी पतला, कभी मोटा तो कभी विंटेज विंग्ड आईलाइनर। लेकिन कितनी ही लड़कियां इसे आंखों में दो जगह लगाती हैं। दो जगह मतलब ऊपरी पलकों पर और निचली पलकों पर भी। ऐसा बहुत कम लड़कियां करती हैं। कोई ऊपर लगाता है तो कोई नीचे, दोनों जगह तो बहुत कम लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से आपका बाकी का चेहरा पूरी तरह से चमक सा जाता है। ये सबकुछ ब्राउन आईलाइनर से करें तो और भी अच्छा। आईलाइनर लगाएं तो उसे दोनों जगह जरूर लगाएं।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

इनर कॉर्नर भी चमकें

उम्र में कम और जवान दिखने के लिए जरूरी है की आंखों के इनर कॉर्नर बिलकुल भी काले ना लगें। ज्यादातर महिलाएं आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर तो मेकअप अप्लाई कर लेती हैं लेकिन आंखों के इन अंदरूनी कॉर्नर पर भी मेकअप लगाया जाना चाहिए। यकीन मानिए ये आपके चेहरे पर बड़ा अंतर दिखाती है। बोलने में भले ही ये बात मामूली लगे मगर ऐसा करते ही पूरा चेहरा चमक उठता है। आपका चेहरा बहुत रिफ्रेश लगता है।

makeup,makeup tips,simple makeup tips,skin care tips

डार्क आई शेडो को कहें ना

डार्क आई शेडो हो सकता है कि आपको बहुत पसंद हों लेकिन याद रखिए इनके साथ चेहरे की क्रीस और लाइंस बहुत आसानी से नजर आ जाती हैं। खासतौर पर आंखों के आस-पास की लाइंस मानो सामने साफ दिखने ही लगेंगी। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट की मानिए। उनके हिसाब से आई शेडो के हल्के शेड ही चुनने चाहिए। इसके साथ भूरा और ग्रे आईलाइनर अच्छा लगेगा। इससे मेकअप थोड़ा साफ-सुथरा लगता है, वो अलग।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद