न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं चेहरा धोते वक्त की गई ये गलतियां, बचें इनसे

इनसे त्वचा का ग्लो खत्म होने लगता है और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। तो आइए आज हम यहां बताते हैं कि आप फेस क्लीन करते वक्त किन गलतियों को करने से बचें।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 1:56:51

त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं चेहरा धोते वक्त की गई ये गलतियां, बचें इनसे

सभी अपने चेहरे को सुंदर दिखाने की चाहत रखते हैं और इसके लिए अपनी त्वचा का बहुत ख्याल रखते हैं, फिर चाहे मौसम कोई सा भी हो। त्वचा का सही ख्याल ना रख पाने के कारण स्किन पर पिंपल्स, एक्ने, रिंकल्स जैसी समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखने का सबसे पहला चरण होता हैं चेहरे की सफाई। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा धोने के बाद चमक उठे। लेकिन अनजाने में कई बार लोग चेहरा धोते वक्त कुछ गलतियां ऐसी कर देते हैं जिसका त्वचा पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता हैं। इनसे त्वचा का ग्लो खत्म होने लगता है और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। तो आइए आज हम यहां बताते हैं कि आप फेस क्लीन करते वक्त किन गलतियों को करने से बचें।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

गंदे हाथों से न करें चेहरा साफ

अक्सर देखा गया है कि चेहरा धोते वक्त लोग हाथ नहीं साफ करते। सीधे फेसवॉश को हाथ में लकर चेहरे पर लगा लेते हैं। मगर यह तरीका गलत है। चेहरे पर कोई भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करने से पहले हाथों को किसी एंटीसेप्टिक लोशन से साफ करना चाहिए और फिर चेहरे को साफ करना चाहिए। नहीं तो आपके चेहरा साफ होने की जगह इंफेक्शन से ग्रसित हो जाएगा, क्योंकि हाथों में जो गंदगी होती है वह चहरे पर लग जाती है और चेहरा वॉश करते वक्त वह फेसवॉश के साथ मिक्स हो कर चेहरे पर फैल जाती है। ऐसा न हो इसके लिए फेसवॉश को हाथों में लेने से पहले हाथों को वॉश कर लें।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

गर्म पानी का इस्तेमाल

कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से ही साफ करें।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

एक ही तौलिये से बॉडी और फेस पोंछना

दरअसल, आम घरों में ये एक नॉर्मल बात है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप बॉडी और फेस को एक ही तौलिए से साफ करते हैं तो ये आपके चेहरे की त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। इससे तौलिए में मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे तक आ जाते हैं और स्किन पर स्पॉट और पिंपल्स हो सकते हैं।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

जल्दबाजी से बचें

चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। जब भी चेहरा धोएं, ध्यान रखें कि हाथ साफ हो और नाजुक हाथों से ही चेहरे पर फेसवॉश लगाएं। फेसवॉश को थोड़ी देर चेहरे की सतह पर रहने दें। चेहरा धोने के मामले में बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

गलत फेसवॉश का चुनाव

अक्सर ऐड देखकर या फिर किसी से पूछकर फेसवॉश ले आते हैं और इस्तेमाल में लाना शुरू कर देते हैं। यह बिल्कुल गलत है। हो सकता है कि आपकी स्किन ड्राई हो और आप और ड्राई करने वाला फेसवॉश उठा लाएं। इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। फेसवॉश अपनी स्किन के मिजाज के मुताबिक चुनें। किसी डर्मैटोलॉजिस्ट से सलाह ले लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

मेकअप के साथ चेहरा धोना

जब भी चेहरा साफ करना हो तो पहले यह याद रखें कि मेकअप को मेकअप क्लीनर से क्लीन करने के बाद ही चेहरे को पानी से धोएं। अगर आप बिना मेकअप उतारे फेसवॉश कर रहे हैं तो मेकअप प्रोडक्ट अच्छी तरह नहीं उतरेंगे और इसमें मौजूद केमिकल्स चेहरे की स्किन का नुकसान कर देंगे।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

चेहरे पर मॉइस्चराइजर को न लगाना

लोग चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह एक गलत बात है। चेहरे को धोना जितना जरूरी होता है उतना ही धोने के बाद इसे मॉइस्चराइज करना जरुरी होता है। हमेशा फेसवॉश के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरुरी होता है। किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए ऐसा करना सही होता है। एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा के रोमछिद्रों को खुलने में मदद मिलती है,त्वचा चमकदार और लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

these mistakes made while washing face can harm the skin avoid them,beauty tips,beauty hacks

न धोएं बार-बार चेहरा

गर्मियों के मौसम में अगर आप 3 से 4 बार चेहरा साफ करती हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है क्योंकि इस मौसम में बार-बार पसीना चेहरे पर आता है और चेहरे को ऑयली बना देता है। मगर, अब मौसम बदल रहा। अब मौसम में तरावट आ गई है और ठंडी हवाओं के कारण चेहरे ड्राय रहने लगा है। ऐसे में अगर चेहरे को बार-बार साफ किया जाए तो यह ड्रायनेस और भी बढ़ सकती है। इस लिए इस मौसम में सुबह और रात में आप फेसवॉश से चेहरे को साफ करें और दिन में एक बार केवल पानी से चेहरे को साफ करके फेसक्रीम लगा लें

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे