न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टखनों का कालापन डालता हैं खूबसूरती में खलल, इन घरेलू नुस्खों से करें इसकी सफाई

इन उपायों की मदद से आपकी यह परेशानी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 4:55:50

टखनों का कालापन डालता हैं खूबसूरती में खलल, इन घरेलू नुस्खों से करें इसकी सफाई

खूबसूरती की चाहत सभी को होती हैं और इसके लिए महिलाएं कई जतन भी करती हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि महिलाएं अपने चेहरे और हाथ-पैरों की स्किन पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन टखनों को नजरअंदाज कर देती हैं। इसकी वजह से टखनों की स्किन काली पड़ने लग जाती हैं। टखनों का यह कालापन आपकी खूबसूरती में खलल डालने का काम करता हैं। यह कई बार आपके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से आपकी यह परेशानी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

चावल का आटा और दूध

चावल का आटा स्किन को गहराई से साफ करने में बहुत ही असरदार माना जाता है। वहीं, दूध आपकी स्किन को गहराई से क्लीन और मॉइश्चराइज करता है। इससे स्किन की डार्कनेस को काफी आसानी से दूर की जा सकती है। चावल और आटे का कॉम्बिनेशन टखनों के कालेपन को दूर करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। टखनों के कालेपन को दूर करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसमें 1 चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस गाढ़े और स्मूद पेस्ट को अपने टखनों पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद जब यह सूख जाए, तो इसे सादे पानी की मदद से साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन दिन इस पेस्ट को अपने टखनों पर लगाएं। इससे टखनों का कालापन दूर हो सकता है।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा और पानी

बेकिंग सोडा डार्क स्किन के रंग को हल्का कर सकता है और यह माइल्ड एक्सफोलिएशन से अच्छी तरह से त्वचा को साफ कर सकता है। इस नुस्खे के लिए 2 टेबल स्पून बेकिंग सोडा में 1 टेबल स्पून पानी मिलाकर एक फाइन पेस्ट बना लें। इसे एंकल बोन और अपने पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इस मिश्रण को एक गोलाकार गति में हल्के से रगड़ें और इसे धोने से पहले 10 मिनट तक प्रतीक्षा करें। इस प्रक्रिया को कम से कम एक महीने तक हर दूसरे दिन दोहराएं।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन की कई परेशानियों को दूर करने में गुणकारी माना जाता है। इसलिए स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। एलोवेरा जेल में स्किन लाइटनिंग गुण छिपा होता है, जो आपके टखनों का रंग सुधारने में असरकारी होता है। एलोवेेरा जेल को अपने टखनों में लगाने के लिए एलोवेरा के पौधों से कुछ पत्तियां काटें। अब इन पत्तियों से जेल निकालें। अब इस जेल को अपने टखनों पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। बाद में इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। बेहतर परिणाम के लिए आप सप्ताह में कम से कम 2 बार एलोवेरा जेल को अपने टखनों पर लगाएं।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

स्किन की रंगत को निखाने में नारियल का तेल बहुत ही लाभकारी होता है। नारियल तेल में फैटी-एसिड और विटामिन ई मौजूद होता है, जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है। टखनों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनी हथेली पर शुद्ध नारियल तेल की कुछ बूंदें लें। अब इस तेल को अपने टखनों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप नियमित रूप से टखनों पर तेल लगाएं। इससे आपके टखनों की रंगत निखरेगी।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

खीरे का रस

खीरे के ब्लीचिंग गुण न केवल आंखों के काले घेरे के इलाज के लिए उपयोगी होते हैं, बल्कि ये टखनों का कालापन भी हल्का करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक छोटे खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इसे अपनी त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर अच्छी तरह से लगाएं। वैकल्पिक रूप से, इसे मोटे स्लाइस में काट लें और अपनी टखनों पर धीरे से रगड़ें। रस को 15 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसका रोजाना अभ्यास करें।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

आलू का रस

टखनों के कालेपन को दूर करने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, आलू के रस रस स्किन को गहराई से साफ करता है। साथ ही इसमें स्किन की रंगत को निखारने का गुण होता है। टखनों पर आलू के रस को लगाने के लिए मध्यम आकार का आलू लें। अब इस आलू को कद्दूकस करके इससे रस निकालें। अब इस रस को करीब 15 मिनट के लिए अपने टखनों पर लगाएं। बाद में गुनगुने पानी की मदद से इसे साफ करके मॉइश्चराइजर लगाएं।

the blackness of the ankles disturbs the beauty clean it with these home remedies,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

नींबू को अब तक का सबसे अच्छा प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। वास्तव में, इसमें अद्भुत कसैले, एंटीसेप्टिक और त्वचा को हल्का करने वाले गुण होते हैं, जो शरीर के काले क्षेत्रों को पूरी तरह से ठीक करने में मदद करते हैं। यदि आपके टखने काले हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए, एक ताजे नींबू से रस निचोड़ें और इसे सीधे अपने काले टखने पर लगाएं। आप इसकी जगह पर प्रभावित हिस्से पर कुछ मिनट के लिए नींबू का एक टुकड़ा भी रगड़ सकती हैं। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को 2 हफ्ते तक नियमित रूप से दोहराएं। बहुत जल्द ही आपको टखनों के कालेपन से छुटकारा मिल जाएगा। गुनगुने पानी से धोने से पहले इसे आधे घंटे के लिए सूखने दें। ऐसा दिन में दो बार करने से एक हफ्ते में ही त्वचा में निखार आ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे