Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट में शामिल करे ये 16 सुपरफूड, आपकी त्वचा रहेगी सुंदर और जवां

त्वचा में प्राकृतिक निखार पाने के लिए ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करें जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। तो चलिए आज जानते है कि किन चीजों का नियमित सेवन से निखरी त्वचा पा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 5:15:54

डाइट में शामिल करे ये 16 सुपरफूड, आपकी त्वचा रहेगी सुंदर और जवां

अपने चेहरे के दाग-धब्बे या झुरियां छुपाने के लिए आप मेकअप का इस्तेमाल तो कर सकते है लेकिन यह तरीका परमानेंट नहीं है। ऐसे में आपको अगर हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पानी है तो आपको अपनी डाइट पर पूरा ध्यान रखना होगा। अगर डाइट में पौष्टिक चीजों का सेवन करेंगे तो कुछ ही समय में चेहरे पर प्राकृतिक निखार पा सकते है। त्वचा में प्राकृतिक निखार पाने के लिए ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करें जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। तो चलिए आज जानते है कि किन चीजों का नियमित सेवन से निखरी त्वचा पा सकते हैं।
superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips चिया सीड्स

चिया सीड को सुपरफूड कहा जाता है। चिया सीड न्यूट्रिएंट्स और विटामिन का पावरहाउस है। एक कप चिया सीड में 5 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 5 ग्राम फैट (1 ग्राम सैचुरेटेड, 7 ग्राम पोलीसैचुरेटेड, 1 ग्राम मोनोसैचुरेटेड और 0 ग्राम ट्रांस),
2 मिलीग्राम फॉस्फोरस, 7 मिलीग्राम कैल्शियम, 8 मिलीग्राम पोटैशियम, 5 IU विटामिन A, 2 मिलीग्राम विटामिन C और 1 मिलीग्राम विटामिन E होता है। चिया सीड (Chia Seeds) फाइबर और प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसमें एंटी एजिंग के गुण होते है। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा में ग्लो को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा चिया सीड्स के सेवन से बॉडी में एनर्जी के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसका सेवन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips बैरिज

अपनी डाइट में स्ट्रबेरिज या ब्लू बेरिज को शामिल कर सकते है। इनके सेवन से आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते है। इसमें मौजूद इंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन्स त्वचा में फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। बैरिज के सेवन से आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते है। घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर बेरीज का नियमित सेवन पाचन संबंधी अनियमितता को दूर करने में सहायक है। बेरीज में मौजूद फाइटोकेमिकल फाइबर शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर से भी बचाता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips बादाम

बादाम पोषक तत्वों का खजाना है। वे विटामिन, खनिज, डायटरी फाइबर, और मोनोअनसैचुरेटेड वसा में समृद्ध हैं। इसके अलावा बादाम मैग्नीशियम और विटामिन ई से भी भरपूर होते हैं और इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा भी होती है। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होते है। जो ब्लैमिशेज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखता है। रोजाना बादाम के सेवन से दिल पूरी तरह स्वस्थ रहता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips मछली

मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 की वजह से इसका सेवन करने वालों की त्वचा और बाल खूबसूरत बने रहते हैं। इससे त्वचा की नमी नहीं जाने पाती है और बाल भी चमकदार बने रहते हैं। त्वचा के लिए सैल्मन और समुद्री मछलियां सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा मछली का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। कैप्सूल के रूप में मछली का तेल आसानी से उपलब्ध है। मछली का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इसके साथ मछली के तेल का सेवन करने से मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा मछली के सेवन से आप दिल और उसकी मांस-पेशि‍यों को मजबूत बना सकते है। मछली में लो फैट होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने नहीं पाती है। मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सुरक्षा में मदद करता है। मछली के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips टमाटर

हेल्दी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए टमाटर बहुतअच्छा विकल्प है। टमाटर चेहरे पर एस्ट्रिंजेंट का काम करता है, टमाटर में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज कील- मुंहासे और काले दाग-धब्बों की समस्या को कम करती हैं। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में टमाटर ज़रूर शामिल करें। इसके अलावा आप टमाटर को चेहरे पर भी लगा सकते है। त्वचा पर टमाटर लगाकर डेड स्किन सेल्स के आसानी से हटाया जा सकता है। टमाटर डेड स्किन निकालकर त्वचा को साफ रखता है और त्वचा में नैचरल शाइन लाता है। टमाटर के अंदर पाया जाने वाला विटामिन-सी आंखों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। टमाटर खाने से आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है। टमाटर में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips हरी सब्जियां

आपके स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां बहुत फायदे मंद हैं। अगर आप नियमित रूप से हरी सब्जियां खाते हैं तो यह आपके चेहरे ग्लो बना रहता है। ऐसे में आप खाने में पालक को जरुर शामिल करें। पालक थकान दूर करने, नींद की कमी पूरा करने, एनीमिया और डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। पालक से शरीर को भरपूर आयरन, विटामिन के और सी मिलता है। हरी सब्जियों में विटामिन के होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और बढ़ती उम्र का असर भी कम हो जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स किडनी और नाड़ी के लिए भी खूब फायदेमंद है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips नट्स और सीड्स

नट्स और बीज दोनों ही सेहत के लिए हमेशा से हेल्दी माने जाते रहे हैं। स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आप खाने में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करें। आपको डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट शामिल करने चाहिए। इसके अलावा फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, चिया सीड्स को भी अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। इनसे विटामिन ई मिलता है, जो त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। कई नट्स आपको हार्ट की बीमारियों, बुढ़ापे में याददाश्त की समस्या और हड्डियों की कमजोरी आदि से बचाते हैं। इसीलिए इन नट्स और बीजों का सेवन बच्चों से लेकर बूढ़ों और गर्भवती महिलाओं तक के लिए सुरक्षित माना जाता है। इनका सेवन मांसपेशियों में कमजोरी, ड्राई स्किन और वजन बढ़ना जैसी समस्याएं से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips साबुत अनाज

आपको अपनी डाइट में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्राउन राइस और ओट्स भी शामिल करना चाहिए। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम करने में मदद मिलती है। त्वचा को भी फायदा मिलता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips सेब

सेब में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकते हैं और त्वचा को चमकदार बनाने का काम कर सकते हैं। सेब त्वचा की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी मदद कर सकता है। वहीं, इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। सेब में मौजूद पेक्टिन त्वचा के माइक्रोब्स के लिए प्री-बायोटिक फूड होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। सेब में विटामिन-सी होने की वजह से ये सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव करता है। इसके अलावा सेब के गूदे को चेहरे पर एप्पल फेस पैक के रूप में उपयोग किया जा सकता है। त्वचा पर सेब के रस का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर एप्पल फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips केला

केले में विटामिन्स ए, बी और ई होने के कारण आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा स्रोत है। केले के सेवन से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता है। केला खाने से आपकी त्वचा की कोशिकाओं की रिपेयरिंग स्पीड बढ़ जाती है। केले में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्निशियम के साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। इनमें विटमिन-सी भी शामिल है। केले में पोटैशियम और मैग्नीज काफी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीज का सेवन आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन के बारे में हम आपको अक्सर बताते हैं। ये एक जरूरी प्रोटीन होता है, जिसका उत्पादन त्वचा की कोशिकाएं खुद करती हैं। पोटैशियम आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने का काम करता है। इसलिए केला खाने से आपकी त्वचा की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और रक्त दोनों का प्रवाह सही बना रहता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips तरबूज

स्किन को चमकदार बनाने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं। तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है और यह शरीर के साथ ही चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में नेचुरल मॉइश्चराइज के गुण होते है जो त्वचा को हाइड्रेट करते है। इसमें विटामिन ए होने के कारण यह आपके पोर्स की समस्या को दूर करता है और विटामिन सी के कारण यह त्वचा के रंग को निखारता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसमें विटामिन ए होने के कारण यह आपके पोर्स की समस्या को दूर करता है और विटामिन सी के कारण यह त्वचा के रंग को निखारता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो एंजिग की समस्या से बचाता है। इस प्रकार से तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे का कालापन दूर कर गोरापन लाता है। तरबूज के बीज स्किन क्लींजर की तरह काम करते है। इसमें जिंक, फैटी एसिड, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। इसलिए तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips अखरोट

अखरोट को हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। अखरोट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं। सके अलावा अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के असर को ख़त्म करके एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने का काम करते हैं। अखरोट के ऑयल में लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। अखरोट के तेल में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फैटी एसिड स्किन के टेक्सचर और गुणवत्ता में सुधार करने का काम भी करते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और फैटी एसिड्स भी त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है। वहीं, अखरोट में एंटी फंगल गुण भी होते हैं, जिसकी मदद से फंगल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips लहसुन

लहसुन स्किन को क्लीन और पिंपल फ्री बनाने में मदद करता है। लहसुन नैचुरल एंटीबायोटिक के तौर पर काम करता है जिससे ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है। र्दी के दिनों में त्वचा रूखी हो जाती है। इस मौसम में त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से सर्दियों में त्वचा संबंधी सभी परेशानियों में आराम मिलता है। लहसुन से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत बनाता है। लहसुन स्किन के टिशू को रिपेयर करने में भी मदद करता है। डेटॉक्स जूस की तुलना में लहसुन अधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही डायबिटीज, तनाव, कैंसर और टाइफ़स रोग में आराम मिलता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips दही

दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटमिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इनसे प्राप्त होनेवाला पोषण केवल हमारे शरीर को अंदर से ही मजबूत नहीं बनाता है बल्कि त्वचा की रंगत को भी निखारता है। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप दही जरूर खाएं। दही खाने से शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और जिंक की प्राप्ति होती है। ये सभी तत्व मिलकर हमारी स्किन सेल्स को रिपेयर करने क काम करते हैं। साथ ही शरीर के अंदर ब्लड का फ्लो मेंटेन करते हैं। इससे हमारी त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर और चमकदार बनती है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips अंडा

अंडे को स्वास्थ्य के लिए सुपरफूड माना जाता है। अंडे बी विटामिन, विटामिन बी 12, बी 5, बायोटिन, राइबोफ्लेविन, थियामिन और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये सभी विटामिन आपके बालों, त्वचा और नाखूनों को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छे हैं। वे हमारी कोशिकाओं को पोषण देते हैं, त्वचा की लोच को बढ़ावा देते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले क्षति का प्रतिकार करते हैं। अंडों में मौजूद कोलीन (Choline), वसा को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है, स्वस्थ कोशिका झिल्ली को बनाए रखता है और मस्तिष्क के कार्य और स्मृति में सुधार करता है। superfood,glowing skin,healthy glowing skin,skin care tips,healthy diet,diet tips खट्टे फल

खट्टे फल यानी मौसमी, संतरा, नींबू, आम आदि आते हैं, जिनमें विटामिन "सी" के साथ-साथ लाइसिन और प्रोलाइन के रूप में अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इन फलों का नियमित सेवन न केवल आपको स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा को भी कोमल करते हैं। इनका सेवन कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं। कोलेजन त्वचा को मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है। बेरीज़ में मौजूद एंटीऑक्सीटेंड बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology