Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Skin Care Tips: जानिए गर्मी में दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा, बनी रहेगी नमी

गर्मी में ताजगी बने रहने के लिए लोग दिन में कई बार चेहरा धोते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बार-बार फेस वॉश करने से चेहरे पर निखार आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार चेहरा धोने की आदत आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे आपके चेहरे की नमी गायब हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 11:04:12

Skin Care Tips: जानिए गर्मी में दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा, बनी रहेगी नमी

गर्मी में ताजगी बने रहने के लिए लोग दिन में कई बार चेहरा धोते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बार-बार फेस वॉश करने से चेहरे पर निखार आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार चेहरा धोने की आदत आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे आपके चेहरे की नमी गायब हो सकती है। सिर्फ फेसवॉश करने से चेहरा साफ नहीं होता है। इसके लिए आपके फेस वॉश करने का सही तरीका और समय पता होना जरूरी है। इसके अलावा फेस पर ग्लो लाने के लिए सही डाइट भी जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं कि गर्मी हो या सर्दी आपको दिन में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए।
skin care tips,face wash tips,skin beauty,face beauty,beauty tips सुबह - जब आप सोकर उठते हैं तो आलस छाया रहता है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। चेहरा धोने से फुर्ती महसूस होगी और फेस के पोर्स भी साफ हो जाएगे। सुबह आप ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आप चाहें को कोई माइल्ड फेसवाश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दोपहर - अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको फेस वॉश करते वक्त अपनी त्वचा के हिसाब से साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन पर दोपहर तक ऑयल आने लगता है। कई बार आप बाहर निकलते हैं तो चेहरे पर धूल जम जाती हैं ऐसे में दोपहर में भी ठन्डे पानी या फेसवाश से चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

शाम - अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो शाम को घर लौटने के बाद चेहरा जरूर साफ करे लें। ऑफिस से घर आने के बाद दिनभर की गंदगी को साफ करना जरूरी है। जो महिलाएं मेकअप करके ऑफिस जाती हैं, उन्हें अपने फेस को जरूर साफ करके सोना चाहिए। फेस वॉश करने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। आप फ्रेश फील करते हैं। skin care tips,face wash tips,skin beauty,face beauty,beauty tips चेहरा धोते समय इन बातों का रखे ध्यान

हाथ जरूर साफ करें


चेहरा साफ करने से पहले अपने हाथ जरूर साफ कर लें। गंदे हाथ से चेहरे धोने पर निखार कम हो जाता है। साथ ही चेहरा धोने के बाद इसे हल्के हाथों से पोछें। रगड़ने से स्किन खराब होती है।

सॉफ्ट स्क्रबिंग

चेहरे पर स्क्रबिंग कोमल हाथों से करें। वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं। स्क्रबिंग के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें और हफ्ते में 2 बार स्किन एक्सफोलिएट करें। चेहरे पर ना लगाएं ये चीजें

चेहरे पर वॉशक्लॉथ, मेश स्पॉन्ज या उंगलियों के अलावा किसी और चीज का इस्तेमाल ना करें। इससे आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।

क्लीजिंग मिल्क जरूर करें

मेकअप उतारने के लिए पहले क्लीजिंग मिल्क करें और फिर कॉटन से चेहरे पोछें। इसके बाद पानी से धोएं। वरना मेकअप रोमछिद्रों में जाकर उन्हें बंद कर देगा।

दिन में 2 बार चेहरा धोएं

कई लोगों का मानना है कि मेकअप हटाने के लिए या जब यह गंदा दिखता है तो सिर्फ चेहरा धोने की जरूरत होती है। जबकि ऐसा नहीं है। हर किसी को कम से कम दिन में दो बार चेहरा धोना चाहिएं।

फेसवॉश से धोएं चेहरा

साबुन की बजाए फेसवॉश से चेहरा धोएं। वैसे आप इसके लिए बेसन, मक्की या चावल का आटा भी चूज करेंगे तो बेस्ट है।

पसीने के बाद चेहरा धोएं

भारी पसीने के बाद अपना चेहरा धो लें, खासकर टोपी या हेलमेट पहनने पर त्वचा में जलन होती है। ऐसे में पसीने के बाद जितनी जल्दी हो सके चेहरे धो लें। साथ ही कोशिश करें कि दिन में 2 बार चेहरा धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology