न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना मशीन के करना हैं बालों को स्ट्रेट, आजमाकर देखें ये 7 घरेलू उपाय

आज के समय में बाल फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। विभिन्न हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने लुक को आकर्षक दिखा सकती हैं। हांलाकि ज्यादातार महिलाएं अपने लुक के लिए बालों को स्ट्रेट रखना ही पसंद करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 2:29:47

बिना मशीन के करना हैं बालों को स्ट्रेट, आजमाकर देखें ये 7 घरेलू उपाय

आज के समय में बाल फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। विभिन्न हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने लुक को आकर्षक दिखा सकती हैं। हांलाकि ज्यादातार महिलाएं अपने लुक के लिए बालों को स्ट्रेट रखना ही पसंद करती हैं। कुछ महिलाओं के बाल कुदरती स्ट्रेट होते हैं, लेकिन जिनके नहीं होते हैं वह पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग पर हज़ारों रूपए खर्च कर देती हैं या फिर मशीन का इस्तेमाल करती हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जितना हो सकते कुदरती चीज़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बिना मशीन के बालों को स्ट्रेट किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

ऑयल मसाज ट्रीटमेंट

गुनगुने तेल से मालिश करके भी आप अपने कर्ली बालों को सीधा कर सकती हैं। दरअसल, गर्म तेल बालों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है। मसाज के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर स्कैल्प और पूरे बालों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से 15-20 मिनट तक मसाज करें। पूरे बालों में कंघी करें। जड़ से नीचे की ओर कंघी कर लेने से बाल सुलझ जाते हैं और शैंपू के दौरान बाल भी कम टूटते हैं। अब गुनगुने पानी में भिगोया हुआ तौलिया बालों पर बांध लें। तौलिए की भाप से तेल बालों की जड़ तक पहुंचेगा। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। धोने के बाद जब बाल थोड़े गीले हों तभी मोटे दांत वाली कंघी से उसे धीरे-धीरे सुलझा लें।

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

मिल्क स्प्रे

आप साधारण गाय के दूध या भैंस के दूध से भी बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। आप चाहें तो कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। यह त्वचा के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। मगर, आपको कोकोनट ऑयल न मिले तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं आप साधार दूध से भी बालों को स्प्रे करते हुए उसे स्ट्रेट कर सकती हैं। आप अगर ऐसा रोज करेंगी तो कुछ ही दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

कोकोनट मिल्क और कॉर्न स्टार्च जेल

इसे बनाने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च लें और इसमें 1 कप कोकोनट मिल्क, 4 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाएं। आपके जेल तैयार है। इसे आजमाने के लिए बालों को धोकर सुखा लें। फिर यह जेल स्कैल्प और पूरे बालों की लंबाई पर लगाएं। इसके बाद बालों को शावर कैप से कवर से ढंक लें और गर्म पानी से भीगे तौलिए को इसके ऊपर लपेटकर एक से डेढ़ घंटे तक रखें। इसके बाद बालों को पहले पानी से धोएं फिर माइल्ड शैंपू और कंडिशनर लगाएं। एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपको अपने बालों में फर्क नज़र आ जाएगा।

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा आपको बहुत ही आसानी से बाजारों में मिल जाएगा। आपको इसका जैल बालों में लगाना है। आपको बता दें कि एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं इनकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। इतना ही नहीं बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी एलोवेरा जैल बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आपको अपने बालों को नैचुरली स्ट्रेट करना है तो आपको अपने बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलानी होंगी। इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 बार करेंगी तो कुछ दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

चेहरे को निखारने वाली मुल्तानी मिट्टी बालों को सीधा करने में भी बहुत मददगार है। यह नेचुरल स्ट्रेटनर का काम करता है। साथ ही यह कुदरती क्लींजिंग एजेंट भी है। इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे की सफेदी, एक चम्मच चावल का आटा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को बालों में ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। और फिर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। एक घंटे बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लें। फिर 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

दूध और शहद

इसके लिए आपको ¼ कप दूध और 2 बड़े चम्मच शहद की जरूरत होगी। दूध और शहद को तब तक मिलाएं जब तक ये अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। लगभग 2 घंटे के लिए मिश्रण को लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी और माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं। आजमाते ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

stratight hair,tips to get straight hair,hair care tips,hair beauty

ऑलिव ऑयल-एग हेयर पैक

बालों को स्ट्रेट करने के साथ ही इस नुस्खे से बालों में चमक भी आती है। हेयर एक्सपर्ट्स भी अंडे को बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। इस पैक को बनाने के लिए दो अंडे को किसी बर्तन में फोड़ लें और इसमें ज़रूरत के हिसाब से ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाकर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। इससे मिश्रण पूरे बालों में अच्छी तरह से लग जाएगा। अब गुनगुने पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। फिर थोड़े गीले बालों में ही कंघी कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद