न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

गर्मियों के मौसम में त्वचा का डिहाइड्रेटेड होना आम बात है। ऐसे में होंठों के फटने या फिर उनपर डेड स्किन की शिकायत होने लगती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में होंठों का अहम रोल होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2024 10:57:01

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

गर्मियों के मौसम में त्वचा का डिहाइड्रेटेड होना आम बात है। ऐसे में होंठों के फटने या फिर उनपर डेड स्किन की शिकायत होने लगती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में होंठों का अहम रोल होता है। खूबसूरत नरम और गुलाबी होंठ आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। वहीँ जब इन होंठों पर डेड स्किन जमने लगती हैं, तो इनकी रंगत खोने लगती हैं। इन होठों पर अगर लिपस्टिक लगाई जाए तो वह भी खराब दिखने लगती है। हर लड़की चाहती है उसके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी हों। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लिप स्क्रब की जानकारी लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से होंठों पर जमी डेड स्किन को दूर करते हुए इन्हें खूबसूरत बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन लिप स्क्रब के बारे में...

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

चुकंदर लिप स्क्रब

अपने लिप्स को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कटा हुआ चुकंदर, 1 टेबल स्पून चीनी, 2 टैबल स्पून बादाम का तेल। चुकंदर लिप स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चुकंदर लें। फिर आप चुकंदर को अच्छे से धोकर आधा काट लें। इसके बाद आप एक बाउल में बादाम का तेल और चीनी डालकर मिला लें। फिर आप कटे हुए चुकंदर को इसमें डालें। अब आपका चुकंदर लिप स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है। चुकंदर लिप स्क्रब को लेकर आप अपने होंठों पर अप्लाई करें। फिर आप करीब 2 मिनट तक लिप्स को स्क्रब करें। इसके बाद आप होंठों को कॉटन या पानी से धोकर साफ कर लें।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

ब्राउन शुगर स्क्रब

होंठों पर जमी डेड स्किन से निजात पाने के लिए ब्राउन शुगर से बेहतर और क्या हो सकता है। बाज़ार में मिलने वाले स्क्रब आपके होंठों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि घर पर बने स्क्रब का ही इस्तेमाल करें। ब्राउन शुगर स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए होगा ऑरगैनिक शहद और इसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें। इन दोनों चीज़ों को ब्राउन शुगर के साथ मिलाएं और आपका स्क्रब तैयार। इसे हल्के हाथों से होंठों पर लगाकर मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद लिप बाम लगाना न भूलें।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

मिंट लिप स्क्रब

इस स्क्रब के लिए आपको चाहिए दो चम्मच जैतून या नारियल का तेल, चीनी दो चम्मच, पूदीने का तेल 8 या 10 बूंद, अंगूर के बीज का तेल आधा चम्मच। इस्तेमाल के लिए आप जैतून या नारियल के तेल में चीनी मिक्स करें। फिर इसमें पूदीने के तेल और अंगूर के बीज का तेल मिलाएं। इस स्क्रब को अपने होंठों पर कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

दूध और गुलाब के फूल का स्क्रब

इस स्क्रब का इस्तेमाल को सोने से पहले किया जा सकता है। इससे होंठों के ऊपर जमी डेड स्किन की लेयर को हटाने में मदद मिलती है। ये स्क्रब आपके स्किन सेल्स त्वचा को रिपेयर करने का काम करते हैं। इस स्क्रब में स्किन लाइटनिंग, ब्राइटनिंग और एक्सफोलिएटिंग पावर होती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए गुलाब के फूल को पीस लें और उसमें दूध मिला लें। इस मिश्रण से 5 मिनट तक होंठओं को धीरे-धीरे हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसके बाद इस स्क्रब को 10 मिनट के लिए होंठों पर लगा ही रहने दें। पानी से होंठों को साफ करें और लिप क्रीम लगाएं।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

शहद और ओट्स से बना स्क्रब
शहद और ओट्स पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें और इस मिश्रण से होंठों को स्क्रब करें। ऐसा 2 मिनट करें और उसके बाद 10 मिनट के लिए होंठों पर इस मिश्रण को लगा रहने दें। फिर आप पानी से होंठों को वॉश कर सकती हैं। इस होममेड लिप स्क्रब से आपको कई फायदे होंगे। अगर आपके होंठों पर टैनिंग की समस्या है तो वह भी दूर होगी क्योंकि शहद में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है और ड्राई लिप्स की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं, इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो होंठों पर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होने देती हैं।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

कॉफी और नारियल तेल से बना स्क्रब

इस स्क्रब की मदद से आपके लिप्स की रंगत सुधारने में मदद मिलती है। कॉफी में कैफिन होता है जो लिप्स फिर से जीवंत करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए कॉफी और नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने होंठों पर अप्लाई करें। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर साफ करें। क्योंकि इसका स्वाद आपको पसंद नहीं आएगा, इसलिए इसे हटाने के बाद होंठों पर अपना फेवरेट लिप बाम अप्लाई कर सकते हैं।

होंठों पर जमी डेड स्किन घटाती हैं इनकी रंगत, खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये लिप स्क्रब

संतरे के छिल्के का लिप स्क्रब

संतरे का छिल्का होंठों के रंग को निखार सकता है। वहीं, बादाम तेल होंठों के रूखेपन को दूर करता है। साथ ही यह होंठों को नर्म व मुलायम करता है और पोषण भी देता है। यह होंठों को स्वस्थ रखता है। इसके लिए संतरे के छिल्कों को धूप में सुखाकर, उसका अच्छे से पाउडर बना लें या बाजार से खरीद लें। अब एक कटोरे में इस पाउडर को रख लें, फिर इसमें ब्राउन शुगर और बादाम का तेल मिला लें। फिर इसे 30 सेकंड तक अपने होंठों पर रगड़ें। इसके बाद अपने होंठों को गुनगुने पानी से धो लें या पोंछ लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा