न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रेकल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

फ्रेकल्स को सामान्य भाषा में समझा जाए तो इसे झाई कहते हैं। फ्रेकल्स चेहरे पर छोटे-छोटे धब्बे होते हैं जिनका रंग ब्राउन होता है। हालांकि कभी-कभी इनका रंग लाल, पीला, भूरा या काला होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 6:36:46

फ्रेकल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

फ्रेकल्स को सामान्य भाषा में समझा जाए तो इसे झाई कहते हैं। फ्रेकल्स चेहरे पर छोटे-छोटे धब्बे होते हैं जिनका रंग ब्राउन होता है। हालांकि कभी-कभी इनका रंग लाल, पीला, भूरा या काला होता है। दिन की रोशनी में फ्रेकल्स और ज्यादा नजर आते हैं। यह धब्बे अक्सर समूह में दिखाई देते हैं और आमतौर पर गाल, नाक, हाथ और ऊपरी कंधे पर होते हैं। फ्रेकल्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है और न ही यह स्किन कैंसर है। ये धब्बे खूबसूरत से खूबसूरत चेहरे की सुंदरता को भी बिगाड़ देते हैं। इनको रिमूव करने की कोशिश कितनी भी की जाये, पर ये आसानी से हटते नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको फ्रेकल्स को हटाने के कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना पहले की तरह ही बेदाग और खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं कि फ्रेकल्स पर काम करने वाले ये तरीके कौन से हैं।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

नींबू

फ्रेकल्स को चेहरे से हटाने के लिए आप नींबू की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू का रस लें और इस रस को रुई की मदद से फ्रेकल्स वाली जगह पर लगाएं। इसको पंद्रह-बीस मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें, फिर पानी से चेहरा धो लें। नींबू का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार तक किया जा सकता है। इसके अलावा आप नींबू का रस रात भर भी लगा सकते है। नींबू का रस लगाने के बाद हालाकि थोड़ी जलन होगी लेकिन कुछ देर बाद यह ठीक हो जाएगी।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

एलोवेरा जेल

फ्रेकल्स से निजात दिलाने में एलोवेरा जेल भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच जेल लेकर इसको रुई के ज़रिये फ्रेकल्स पर लगाकर इसको बीस-पच्चीस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। जेल का इस्तेमाल चेहरे पर रोज़ाना किया जा सकता है।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

हल्दी पाउडर

झाई को दूर करने के लिए आप हल्दी पाउडर और नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आधे चम्मच हल्दी पाउडर में कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फ्रेकल्स वाले हिस्से पर लगाएं और इसको लगभग आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

दही

दही का इस्तेमाल भी आप फ्रेकल्स को चेहरे से दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप तीन चम्मच दही लेकर इससे अपने चेहरे की लगभग दस मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस प्रोसेस को रोज़ाना दोहराएं।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

शहद

शहद में मौजूद तत्व त्वचा पर मेलेनिन के अतिरिक्त उत्पादन को रोकता है जिससे झाई कम होने लगती है। शहद में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इसको झाई वाले हिस्से पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

गुलाब जल, दूध, नींबू और चने के आटे का पेस्ट

गुलाब जल में दूध, नींबू का रस और चने का आटा मिलाएं। इस पेस्ट को दिन में एक बार चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धोलें। इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से फ्रेकल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

छाछ

छाछ को चेहरे पर लगाने से फ्रेकल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो झाइयां या फ्रेकल्स दूर करने में सहायक है। चेहरे को साफ और बेदाग बनाने क लिए रोजाना चेहरे पर छाछ लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

कच्चा पपीता

कच्चा पपीता झाई दूर करने में बहुत कारगर है। कच्चे पपीते को छिलके सहित पीसकर रस निकाल लें और इस रस को चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो चेहरे पर कच्चा पपीता रगड़ भी सकती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से झाई कम होने लगती है।

freckles,home remedies to get rid of freckles,freckles beauty spots,tips to get rid of freckles,beauty,beauty tips

चंदन

चंदन गोरी रंगत देने के अलावा, यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्‍ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में एक चम्‍मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्‍ट को अपने चेहरे और गदर्न पर अच्‍छी तरह से लगा लें। फिर सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा में रंगत तो आएगी ही साथ ही फ्रेकल्स की समस्या से छुटकारा भी मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद