Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंहासों के निशान कम कर रहे आपकी सुन्दरता, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 10 होममेड फेस पैक

त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं हर दिन हमें परेशान करती हैं। हम ब्लेमिश, ड्राई पैचेज, ऑयली पोर्स और मुंहासों का सामना करते हैं। मुंहासे एक आम परेशानी है. मुंहासे आमतौर पर तैलीय ग्रंथियों के सक्रियता के कारण होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 3:59:06

मुंहासों के निशान कम कर रहे आपकी सुन्दरता, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 10 होममेड फेस पैक

त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं हर दिन हमें परेशान करती हैं। हम ब्लेमिश, ड्राई पैचेज, ऑयली पोर्स और मुंहासों का सामना करते हैं। मुंहासे एक आम परेशानी है. मुंहासे आमतौर पर तैलीय ग्रंथियों के सक्रियता के कारण होता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये हमेशा प्रभावी नहीं होते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं. जिनकी मदद से न ही आप मुंहासों से छुटकारा पाएंगे बल्कि मुंहासों के बाद होने वाले निशान भी दूर हो जाएंगे. तो आइए जाते है मुंहासों के निशान दूर करने के कुछ घरेलू फेस पैक के बारें में...
pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips नीम और गुलाब जल

नीम को एंटीबैटीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। नीम का आमतौर पर इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। मुंहासों के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट बना सकते हैं। इसमें आप थोड़ा सा गुलाब भी मिला सकते है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। इस पेस्ट लो लगाने से आपको मुहांसों से मुक्ति मिल जाएगी।
pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips शहद और लहसुन का पैक

शहद और लहसुन दोनों में कई औषधीय गुण होते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से तैयार किया गए पेस्ट को मुहांसों पर लगाने से आपको फायदा मिलेगा। लहसुन और शहद को पीसकर रुई के फाहे से जहां जरूरत हो वहां लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।
pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips हल्दी और एलोवेरा का पैक

हल्दी को सभी मसालों के राजा के रूप में जाना जाता है क्योंकि ये कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इन दोनों का पेस्ट मुंहासों से प्रभावित क्षेत्र पर लगाते हैं, तो ये मुंहासों को तो खत्म करता ही है साथ ही उससे होने वाले निशानों को भी धीरे-धीरे दूर कर देता है। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips जायफल और दूध

दूध केवल सेहत के लिए ही अच्‍छा नहीं होता बल्‍कि यह हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच जायफल और एक चम्मच कच्चा दूध एक साथ मिलाएं और पेस्ट को लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें और फिर इसमें केसर मिला दें। इसके अलावा अगर आप यदि आप दूध को रातभर के लिए चेहरे पर लगाए रखती हैं, तो यकीन मानिए कि आपको किसी महंगी क्रीम या लोशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूध में लैक्‍टिक एसिड पाया जाता है जो रातभर आपकी स्‍किन को रिपेयर करने का काम करता है। इससे त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

गुलाब जल का रोजाना इस्तेमाल आपकी त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट (Skin Hydrate) रखता है बल्कि यह चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी एक प्रसिद्ध सामग्री है। इसे गुलाब जल में मिलाकर नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर लगाया जाता है। इससे आपके निशान फीके पड़ जाएंगे और आपकी त्वचा साफ रहेगी। गुलाब जल को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें। जब यह क्यूब्स अच्छे से जम जाएं तो इनसे चेहरे को हल्के हाथ से रब करें। स्किन को ठंडक मिलने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips शहद और पुदीना

शहद में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण ज़्यादा होते हैं। शहद स्किन के पोर को क्‍लीन कर व्हाइटहेड और ब्‍लैकहेड को भी हटाता है। कुछ पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में मुंहासों के निशान से छुटकारा मिल जाएगा। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips दालचीनी और शहद

घरों में आसानी से मिलने वाली इन दोनों सामग्रियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों के लिए बेहतरीन होते हैं। इसलिए दोनों को एक साथ मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि ये सूख न जाएं। इसके बाद इसे धो लें। ये आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips दाल और दूध का मास्क लगाएं

मुंहासों के निशान को दूर करने के लिए आप दाल और दूध का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को मसूर की दाल एक कटोरी दूध में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसे पीस लें और इस मिश्रण को मुंहासे के निशानों पर लगाएं। जब यह पेस्ट अच्छे से सूख जाए, तो चेहरे को धो लें। इसका नियमित उपयोग करने से चेहरे पर नजर आ रहे निशान साफ हो जाएंगे। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips कच्चे आलू का रस लगाएं

कील मुंहासे के निशान को दूर करने के लिए आप कच्चे आलू का उपयोग भी कर सकते हैं। आप इसके रस को लगा कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो सकते हैं। कच्चा आलू निशानों को दूर कर त्वचा में ग्लो लाने का भी काम करते है क्योंकि इसमें मौजूद केटेकोलेज नामक एंजाइका त्वचा की रंगत बदलने में मददगार होता है। pimples,pimples spot,face pack to remove pimples spot,pimples,skin care,skin care tips,beauty,beauty tips टमाटर का गूदा लगाएं

टमाटर चेहरे पर एस्ट्रिंजेंट का काम करता है, टमाटर में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज कील- मुंहासे और काले दाग-धब्बों की समस्या को कम करती हैं। टमाटर विटामिन से भरपूर होता है। इसलिए मुंहासे के निशानों को दूर करने में बहुत मददगार रहता है। आप टमाटर का गूदा रगड़ते हुए चेहरे पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इससे बहुत जल्दी अंतर नजर आएगा। टमाटर डेड स्किन निकालकर त्वचा को साफ रखता है और त्वचा में नैचरल शाइन लाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology