न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसिटिव स्किन वाले ध्यान दें, ये 5 चीजें डैमेज कर सकती हैं आपकी त्वचा; लगाने से बचे

स्किन की देखभाल के लिए सही प्रोडक्ट्स का चुनाव जरूरी है, खासकर सेंसिटिव स्किन के लिए। यहां जानें उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें सेंसिटिव स्किन पर कभी नहीं लगाना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित और हेल्दी रहे। गलत उत्पादों के इस्तेमाल से स्किन डैमेज हो सकती है और चमक खो सकती है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 2:08:25

सेंसिटिव स्किन वाले ध्यान दें, ये 5 चीजें डैमेज कर सकती हैं आपकी त्वचा; लगाने से बचे

स्किन को हेल्दी रखने के लिए देखभाल जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही स्किन टाइप का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हर त्वचा अलग होती है और उसकी जरूरतें भी अलग होती हैं। जब आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही स्किन केयर करते हैं, तो त्वचा पर इंफेक्शन, एलर्जी, रैशेज़ और अन्य समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं, अगर गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए तो स्किन गंभीर रूप से डैमेज हो सकती है और स्किन की प्राकृतिक चमक भी खो सकती है। ऐसे में यहां हम उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो सेंसिटिव स्किन वालों को कभी नहीं लगानी चाहिए, ताकि उनकी त्वचा सुरक्षित और हेल्दी बनी रहे।

1) टूथपेस्ट

मुंहासों से निपटने के लिए कई लोग घरेलू उपाय के रूप में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सेंसेटिव स्किन वालों के लिए यह उपाय खतरनाक साबित हो सकता है। टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड, बेकिंग सोडा, अल्कोहल और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को ड्राई कर सकते हैं और जलन पैदा कर सकते हैं। इससे मुंहासे और ज्यादा भड़क सकते हैं या त्वचा पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। बेहतर है कि आप इसके बजाय डॉक्टर द्वारा सलाहित एंटी-पिंपल जेल या क्रीम का इस्तेमाल करें, जो मुंहासों को रोकने और त्वचा को सुरक्षित रखने में ज्यादा फायदेमंद होता है।

2) नींबू का रस

नींबू विटामिन C से भरपूर होता है और स्किन ब्राइटनिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इसका सीधा इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा पर तेज प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे स्किन में जलन, खुजली, लालिमा और यहां तक कि छाले भी हो सकते हैं। खासकर जब नींबू के रस के बाद आप धूप में निकलते हैं तो त्वचा में फोटोसेंसिटिविटी बढ़ सकती है, जिससे स्किन बुरी तरह से जल सकती है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वालों को नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।

3) बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का उपयोग अक्सर स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन के लिए यह किसी खतरे से कम नहीं। बेकिंग सोडा स्किन के नेचुरल पीएच लेवल को बिगाड़ सकता है, जिससे स्किन अपनी नमी खो बैठती है और अत्यधिक ड्राईनेस, रेडनेस और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे त्वचा संक्रमण के लिए और भी संवेदनशील बन जाती है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को बेकिंग सोडा से पूरी तरह बचना चाहिए।

4) एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल्स प्राकृतिक खुशबू और थेराप्यूटिक गुणों के लिए मशहूर हैं, लेकिन सेंसिटिव स्किन के लिए ये हर बार फायदेमंद नहीं होते। लैवेंडर, टी ट्री, और लेमनग्रास जैसे कई एसेंशियल ऑयल्स स्किन पर जलन, खुजली, रैशेज़ या एलर्जी रिएक्शन का कारण बन सकते हैं। बिना डायल्यूट किए सीधे त्वचा पर एसेंशियल ऑयल लगाना जोखिम भरा हो सकता है। अगर आप इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो किसी अच्छे कैरियर ऑयल में मिलाकर और पैच टेस्ट करके ही करें। लेकिन आदर्श रूप में सेंसिटिव स्किन वालों को इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

5) एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) को एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए सराहा जाता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन के लिए इसका प्रयोग सतर्कता से करना चाहिए। ACV का अत्यधिक अम्लीय (acidic) नेचर स्किन के नेचुरल बैरियर को कमजोर कर सकता है, जिससे स्किन में जलन, ड्राईनेस और रेडनेस की समस्या हो सकती है। साथ ही अगर ACV को बिना डायल्यूट किए सीधे लगाया जाए तो यह स्किन पर बर्निंग सेंसशन पैदा कर सकता है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वालों को सलाह दी जाती है कि वे एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल या तो बिल्कुल न करें या बेहद सावधानी से करें।

नोट: सेंसिटिव स्किन की देखभाल करते समय हमेशा नेचुरल, फ्रेग्रेन्स-फ्री और डॉक्टर-प्रमाणित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और कोई भी नया प्रोडक्ट ट्राय करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत