न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी इन गलतियों की वजह से अंडरआर्म्स पड़ जाते हैं काले, गोरा बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कई बार लोग सिर्फ चेहरा चमकाने में ही मेहनत करते हैं। बाकि बॉडी पार्ट्स की तरफ उनका ध्यान नहीं जाता है। हम बात करें अंडरआर्म्स की। अंडरआर्म्स कई बार यह स्किन टोन की तुलना में काफी डार्क नजर आते हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ गलतिओं के बारे में बताने जा रहे जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए जिम्मेदार हो सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 9:42:13

आपकी इन गलतियों की वजह से अंडरआर्म्स पड़ जाते हैं काले,  गोरा बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कई बार लोग सिर्फ चेहरा चमकाने में ही मेहनत करते हैं। बाकि बॉडी पार्ट्स की तरफ उनका ध्यान नहीं जाता है। हम बात करें अंडरआर्म्स की। अंडरआर्म्स कई बार यह स्किन टोन की तुलना में काफी डार्क नजर आते हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ गलतिओं के बारे में बताने जा रहे जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए जिम्मेदार हो सकते है।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने के कई उपाय हैं, जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक शामिल हैं। समय-समय पर इन्हें आजमाने से काफी हद तक फायदा देखने को मिल सकता है। वहीं कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि अंडर आर्म्स वैक्स करवाने से स्किन त्वचा गोरी और स्मूथ हो जाएगी। हालांकि, कुछ वक्त के लिए ऐसा होता भी है, लेकिन नियमित इसके इस्तेमाल से वहां की त्वचा काली पड़ने लगती है। दरअसल, लगातार वैक्सिंग से त्वचा की एक पतली परत हट जाती है, जिससे संक्रमण और जलन की समस्या भी शुरू हो जाती है। हालांकि, कई लोगों को अंडरआर्म्स के बाल से भी समस्या रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि वैक्स कम से कम करें और इसकी नियमित सफाई करें।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

नहाने के बाद कई लोग परफ्यूम छिड़कना शुरू कर देते हैं। बता दें किपरफ्यूम केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जिसके अधिक इस्तेमाल से त्वचा में ना सिर्फ इरिटेशन शुरू हो जाती है बल्कि यह काले भी पड़ने लगते हैं।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

गंदे और जंग लगे रेजर को कभी भी अंडरआर्म्स के बाल शेव करने के लिए इस्तेमाल ना करें। इससे इरिटेशन और कट लगने के अलावा त्वचा काली भी होने लगती है।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

अंडरआर्म्स के बाल को साफ करने के लिए हेयर रिमूवल बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से त्वचा काली पड़ने लगती है। बार-बार इसके इस्तेमाल से स्किन बुरी तरह से प्रभावित होती है।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

अंडरआर्म्स की त्वचा अधिक सेंसिटिव होती है, ऐसे में इसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता रहती है। टाइट कपड़े पहनने से कई बार पसीने की वजह से खुजली की भी समस्या शुरू हो जाती है। जिस तरह त्वचा को नियमित साफ करने की आवश्यकता होती है। ठीक उसी तरह अंडरआर्म्स को भी साफ-सुथरा रखें। रात में सोने के लिए लूज या फिर ओवर साइज कपड़ों को कैरी करें।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

कई बार डेड स्किन की परत जम जाने की वजह से भी अंडरआर्म्स काले नजर आने लगते हैं। इसके आसपास डेड सेल्स से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर डीप क्लींजिंग जरूरी है। इसके अलावा डेड स्किन को हटाने के लिए सॉफ्ट चीजों का इस्तेमाल करें, क्योंकि त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। आप इसके लिए घरेलू तरीका भी आजमा सकती हैं।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

डार्क अंडरआर्म्स के पीछे पिगमेंटेशन की भी समस्या हो सकती है। अनइवेन स्किन टोन और काले धब्बों की वजह से अंडरआर्म्स डार्क नजर आने लगते हैं। सब कुछ ट्राई करने के बाद भी यह समस्या ठीक नहीं हो रही है तो बेहतर है कि आप डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताई गई क्रीम के इस्तेमाल से इस परेशानी से आसानी से और जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

वहीं डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने के कई उपाय हैं। अगर आप चाहते हैं कि अंडरआर्म्स आपके चेहरे की तरह चमकते रहें तो कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं...

कई फायदों वाला नींबू

नींबू एक नैचरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा। नींबू के रस में मौजूद विटमिन सी डार्क आर्मपिट का रंग हल्का करने में और स्किन की पपड़ी छुड़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो नींबू का एक टुकड़ा काटकर आर्मपिट पर रगड़ सकती हैं।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

आलू दूर करेगा कालापन

आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

बेकिंग सोडा है फायदेमंद

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी मसाज कर सकती हैं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

underarm darkening,underarm beauty,underarm care tips,underarm beauty tips,skin care tips,skin beauty,beauty tips

बेसन और दही का पेस्ट

बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज

कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद

'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे

6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट

तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी

संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस

सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान

बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं

काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह

क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज

रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर

सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी